Responsive Scrollable Menu

आरक्षण देश के लिए जरूरी है : अभाविप

आरक्षण देश के लिए जरूरी है : अभाविप

Continue reading on the app

Maithili Thakur बोलीं- बिहार में सुरक्षित हूं, तो भड़के लेखक Neeraj Pandey ने याद दिला दी जमीनी हकीकत!

बिहार के जमुई में दो स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आने के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर बहस छिड़ गई है। इस मामले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर द्वारा बिहार की सुरक्षा व्यवस्था का बचाव करने पर जाने-माने लेखक और गीतकार नीरज पांडे ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर इंसान का अनुभव एक जैसा नहीं रहा है।

नीरज पांडे ने कहा- सबके लिए बिहार एक जैसा नहीं

'मिसेज', 'रामप्रसाद की तेहरवीं' और 'हैप्पी पटेल' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले लेखक नीरज पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने मैथिली ठाकुर के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने बिहार में खुद को सुरक्षित बताया था। नीरज ने लिखा, "यह आपके लिए अच्छी बात है। लेकिन सबके लिए बिहार एक जैसा नहीं है। वहां पले-बढ़े हर व्यक्ति को ऐसा कहने का मौका नहीं मिला।"

बिहार के बक्सर के रहने वाले नीरज ने अपने बचपन की बातें रखते हुए कहा, "मैं बिहार से हूं। और वहां बड़े होते हुए मैंने कभी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं किया। एक पुरुष होने के बावजूद, कई बार मेरी शारीरिक सीमाओं को लांघा गया। आपकी सुविधा हर किसी की हालत को नहीं बताती। किसी भी राज्य या समाज की असलियत उन लोगों से पूछनी चाहिए जिन्होंने दर्द झेला हो। मैंने उसे झेला है।"

इसे भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana और Sara Ali Khan की Udta Teer का ट्रेलर देख छूट जाएगी हंसी

जमुई की घटना कोई अकेली बात नहीं

नीरज ने जमुई की घटना पर बात करते हुए आगे लिखा, "उस लड़की से पूछिए जिसने इस दर्दनाक घटना का सामना किया। और ध्यान रहे कि जमुई की घटना कोई अकेली घटना नहीं है। मैं तो कहूंगा कि किसी भी लड़की से पूछ लीजिए। अपनी जन्मभूमि हमेशा परियों की कहानी जैसी सुंदर नहीं होती। यह उस गहरे सदमे की जगह भी होती है जिसे हम जिंदगी भर ढोते हैं। एक दिन, मैं जो कुछ भी हुआ, उसे लिखूंगा।" उन्होंने कहा कि वे आगे चलकर इस मुद्दे पर एक किताब भी लिख सकते हैं।

क्या था जमुई का मामला?

19 सितंबर को जमुई में दसवीं कक्षा के दो छात्र-छात्रा एक स्थानीय घूमने की जगह से लौट रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोककर भद्दे कमेंट किए। इसके बाद उन्होंने लड़के को पीटा और लड़की के साथ गलत हरकत की, जबकि दोनों बच्चे लगातार मदद की गुहार लगाते रहे।

इसे भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड की कैंची से बची सिद्धार्थ-तमन्ना की The Vvaan, 25 सितंबर को होगी रिलीज

मैथिली ठाकुर ने मामले पर क्या कहा था?

घटना के बाद सरकार पर सवाल उठे, लेकिन अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने कानून-व्यवस्था का बचाव करते हुए कहा था, "मैं बिहार की बेटी हूं और मुझे यहां सुरक्षित महसूस होता है। यह घटना राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई सवाल नहीं उठाती।" हालांकि, इस घटना पर लोगों का गुस्सा भड़कने के बाद पुलिस ने सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर दीप्ति मोनाली की देखरेख में जांच के लिए एसआईटी बना दी है।

Continue reading on the app

  Sports

14 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अनंतजीत नरुका ने एशियन गेम्स में जीते 2 ब्रॉन्ज, अब ओलंपिक पर नजर

Anantjeet Singh Naruka Jaipur: जयपुर के निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका ने कम उम्र में शूटिंग को अपना करियर बनाया और लगातार शानदार प्रदर्शन किया. 14 साल की उम्र में बंदूक थामने वाले अनंतजीत ने एशियन गेम्स में भारत के लिए दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए. जापान में उनके प्रदर्शन ने उन्हें चर्चा में ला दिया. अब उनकी नजर लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर है, जहां वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं. Sat, 26 Sep 2026 14:34:42 +0530

  Videos
See all

TMC विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर अंडों की बौछार I Breaking I TMC #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:47:36+00:00

Amit Shah LIVE: अमित शाह की महिलाओं को सौगात | Kerala | Women Empowerment | NCCF #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers