अब दो स्कॉलरशिप का एक साथ मिल सकेगा फायदा:नेशनल स्कॉलरशिप के नियम बदले, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर स्कॉलरशिप के नियमों में बदलाव किया गया है, जो 2026-27 से लागू होंगे। केंद्र सरकार के नए नियम के अनुसार, अगर कोई स्टूडेंट, जिसे वेलफेयर-बेस्ड स्कॉलरशिप मिल रही है, मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप के लिए भी योग्य हो जाता है, तो उसे मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिलेगी। इसी तरह से मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट को वेलफेयर बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिल सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने सभी स्कूलों से कहा है कि वे इस संबंध में लोगों को अवेयर करने के लिए स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और अन्य संबंधित लोगों तक यह जानकारी पहुंचाएं। संबंधित विभागों ने उम्मीदवारों को डुप्लिकेट माना सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 'डिडुप्लिकेशन मॉड्यूल' लागू करने के दौरान, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) व सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (DoSJE) के बीच कुछ समस्याएं सामने आईं, जिसमें कई उम्मीदवारों को 'डुप्लिकेट' माना गया। इन मामलों की जांच से यह बात सामने आई कि भारत सरकार द्वारा लागू की गई स्कॉलरशिप के क्लासिफिकेशन, लिमिट और मकसद को लेकर अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के बीच एक जैसी समझ होनी चाहिए। L1 वेरिफिकेशन के नए नियम : L 2 वेरिफिकेशन के नए नियम : NSP पर 1 जून से शुरू हैं आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर एकेडमिक ईयर 2026-27 के आवेदन 1 जून 2026 से खुले हैं। अलग-अलग स्कॉलरशिप स्कीम की आखिरी तारीख अलग हो सकती है। NSP ऑफिशियल पोर्टल लिंक ------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें
Gold Silver Rate Today: अनंत चतुर्दशी से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए 24 सितंबर का भोपाल-इंदौर का लेटेस्ट रेट
वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे बदलाव और डॉलर की स्थिति के चलते गुरुवार को भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, वहीं चांदी का रेट 2,34,896 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।
भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव
- भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
- गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
- 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।
दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?
- दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है। भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। स्पॉट गोल्ड 4,319.60 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 64.58 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया है। कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमत $100 – $102 प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रही है। फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की बैठक के निर्णयों और ब्याज दरों पर रुख के चलते निवेशकों में सतर्कता का माहौल है। बाजार विशेषज्ञ भी निवेशकों को एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय बाजार में आने वाले हर छोटे डिप्स (गिरावट) पर धीरे-धीरे (SIP मोड में) निवेश करने की सलाह दे रहे हैं।
काम की बातें
शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News







