Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate Today: अनंत चतुर्दशी से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए 24 सितंबर का भोपाल-इंदौर का लेटेस्ट रेट

वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे बदलाव और डॉलर की स्थिति के चलते गुरुवार को भारतीय सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,50,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, वहीं चांदी का रेट 2,34,896 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।

भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव

  • भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है। भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। स्पॉट गोल्ड 4,319.60 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 64.58 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया है। कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमत $100 – $102 प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रही है।  फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की बैठक के निर्णयों और ब्याज दरों पर रुख के चलते निवेशकों में सतर्कता का माहौल है। ​बाजार विशेषज्ञ ​भी निवेशकों को एकमुश्त पैसा लगाने के बजाय बाजार में आने वाले हर छोटे डिप्स (गिरावट) पर धीरे-धीरे (SIP मोड में) निवेश करने की सलाह दे रहे हैं।

काम की बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

Love And War First Look: रणबीर कपूर की लव एंड वॉर से सामने आया पहला लुक, रुतबा, रौब, जुनून का कर डाला जिक्र

Love And War First Look: संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आ गया है. कार चलाते और हाथ में खून से लथपथ रणबीर का इंटेंस अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. जानें फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट से जुड़ी पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

  Sports

23 मेडल के बाद अब 30 पार की तैयारी... एशियन गेम्स के 8वें दिन कबड्डी-एथलेटिक्स में भारत की 'गोल्डन' जंग

India At Asian Games 26th Sep Schedule: एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत का लक्ष्य अपनी पदक संख्या में इजाफा करना होगा. सातवें दिन 6 पदक जीतकर कुल 23 पदकों तक पहुंचे भारतीय एथलीट 15 खेलों में एक्शन में दिखेंगे. इस दिन कबड्डी के पुरुषों और महिलाओं के फाइनल (भारत बनाम ईरान) पर सबकी निगाहें होंगी. साथ ही एथलेटिक्स, शूटिंग, फेंसिंग, बैडमिंटन और स्क्वॉश में भी भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने और आगे के दौर में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगे. Fri, 25 Sep 2026 22:03:52 +0530

  Videos
See all

बिना लेटर वाला आयोग एक रबर स्टाम्प होता है। Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T16:42:05+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: UN में Balen Shah का भाषण क्यों Viral? | Nepal | UNGA #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T16:38:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers