Responsive Scrollable Menu

ISRO Mars Mission: 24 सितंबर को भारत ने पहले ही प्रयास में रचा था इतिहास

अंतरिक्ष के क्षेत्र में 24 सितंबर की तारीख भारत की एक अहम उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान (मंगल यान) भेजने वाली विश्व की चौथी अंतरिक्ष एजेंसी बना। एशिया के दो दिग्गज चीन और जापान को भारत ने 24 सितंबर 2014 को पीछे छोड़ दिया, क्योंकि यह दोनों देश अपने पहले मंगल अभियान में सफल नहीं हो पाए थे। भारत का यह पहला प्रयास था और यह सफल रहा। यद्यपि भारतीय मिशन का निर्धारित जीवनकाल छह महीने था और मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) ने 24 सितंबर, 2021 को अपनी कक्षा में सात वर्ष पूरे कर लिए। मंगल ग्रह के लिए भारत का पहला अंतरग्रहीय मिशन एमओएम पांच नवंबर, 2013 को पीएसएलवी-सी25 के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया था। 24 सितंबर 2022 को भारत की महान गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला और क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भारत ने कम स्कोर वाले रोमांचक तीसरे और अंतिम इस एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 16 रन से हराकर पहली बार मेजबान टीम का उसकी सरजमीं पर सूपड़ा साफ किया। पश्चिम बंगाल के चकदा कस्बे की रहने वाली, 39 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था। इंग्लैंड के खिलाफ ही चेन्नई में छह जनवरी 2002 को जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली झूलन के लिए यह श्रृंखला यादगार रही।

देश-दुनिया के इतिहास में 24 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1726 : ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया। 1859 : ढुंडू पंत ऊर्फ नाना साहेब का निधन। उनका नाम सिपाही विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर के रूप में इतिहास में दर्ज है। 1861 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी रुस्तम कामा का जन्म। 1971: रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया। 1983 : पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हाफिज मोहम्मद के पुत्र शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की। 1990 : पूर्वी जर्मनी वारसा संधि से हटा। 2004 : हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए। 2006 : पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया। 2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए। 2013 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसमें 800 से अधिक लोगों की जान गई और भारी तबाही हुई। 2014 : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान (मंगल यान) भेजने वाली विश्व की चौथी अंतरिक्ष एजेंसी बनी। 2015 : सऊदी अरब के मक्का के पास मीना में हज यात्रा के दौरान भयानक भगदड़ मची थी, जिसमें 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 2019 : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और उत्तरी पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया, जिसमें मीरपुर और इस्लामाबाद प्रभावित हुए। इस आपदा में लगभग 38 से अधिक लोगों की मौत हुई और 300 से ज्यादा घायल हो गए। 2020 : नेपाल में भूस्खलन से 12 व्यक्तियों की मौत। 2022 : लेबनान में नौका डूबने से 94 लोगों की मौत। 2023 : बेनिन की राजधानी पोर्टो नोवो के दक्षिण में स्थित एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से 35 लोगों की मौत। 2024 : ईरान की कोयला खदान में विस्फोट के बाद फंसे सभी श्रमिकों की मौत, कुल 49 लोगों की जान गई। 2025 : ताइवान में तूफान रागासा से 17 लोगों की मौत, 32 घायल।

Continue reading on the app

IRCTC Ticket Booking: चार्ट बनने के बाद ऐसे पाएं कंफर्म सीट, नहीं लगेगा कोई तत्काल चार्ज!

How To Book Vacant Train Seat: अचानक कहीं जाने का प्लान बन जाए और ट्रेन का चार्ट भी बन चुका हो, तो मायूस मत होइए। रेलवे का चार्ट बनने का यह मतलब बिल्कुल नहीं कि ट्रेन की हर सीट भर चुकी है। आप बिना कोई तत्काल चार्ज दिए भी कंफर्म सीट बुक कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

पूरे करियर में ना शतक लगाया, ना अर्धशतक, ना ही लिया विकेट, मुंबई इंडियंस ने उसे ही बना दिया हेड कोच

मुंबई इंडियंस की महिला टीम के नए हेड कोच का ऐलान हो गया है. ल्यूक विलियम्स को ये जिम्मेदारी दी गई है वो लीजा कीथली की जगह लेंगे. Thu, 24 Sep 2026 13:38:26 +0530

  Videos
See all

“From an Economic Perspective, We Are an Island” | DEFCON2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:13+00:00

UP, बिहार, MP और राजस्थान के पुरुषों को नौकरी नहीं | #viralshorts | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers