The Paradise X Review: नानी की एंट्री पर खूब बची तालियां, राघव जुयाल ने नहीं छोड़ी कोई कसर, ऑडियंस से सुन लीजिए 'द पैराडाइज' का रिव्यू
The Paradise X Review: पिछले 47 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश अकेले राज कर रही थी. इस फिल्म ने कमाई के मामले में अब तक हर नई रिलीज फिल्म को पीछे धकेलने का काम किया, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि इसका तोड़ मिल चुका है. साउथ सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल (Raghav Juyal) की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है. सुपरस्टार नानी की पैन इंडिया रिलीज फिल्म द पैराडाइज ने आज यानी 24 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. नानी की इस एक्शन थ्रिलर ने अपने एडवांस बुकिंग कलेक्शन से ही हनुमान अंश को आंखे दिखाना शुरू कर दिया था.
इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन जबरदस्त रहा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नानी और राघव जुयाल की फिल्म के रिव्यूज आ चुके हैं, जो वाकई कमाल के हैं. पहले ही शो के बाद फैंस ने 'द पैराडाइज' को प्यार देना शुरू कर दिया है. अगर आप भी राघव जुयाल की फिल्म 'द पैराडाइज' देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पहले इसके एक्स रिव्यू जरूर चेक कर लेने चाहिए। आइए देखें, 'द पैराडाइज' का एक्स रिव्यू कैसा है?
'द पैराडाइज' का सोशल मीडिया रिव्यू (The Paradise Social Media Review)
Nani Entry scene.....???????? Ramp.... Ramp.... ???????????????? #TheParadise https://t.co/SmaDfbCbAN
— ???????????????????? ???????????????????????? (@RaghuPrinc51127) September 23, 2026
The Natural Star ⭐ #Nani #Anirudh given the best Introduction for Nani???????????????? #Anirudh #Paradise https://t.co/itdswSRuzF
— Dr. ???????????????????????? ???????????????????????????? (@BhuktarA) September 23, 2026
'द पैराडाइज' एक्स रिव्यू (The Paradise X Review)
Nani makes his entry around 15 minutes into the film, with a solid fight sequence! ???? The Telangana accent feels very authentic, though some dialogues are a little hard to catch. Overall, the first 20 minutes are seriously pumped up! ???? #TheParadise
— CineWorldX (@CineWorldX) September 23, 2026
Thank you for your prompt response, Hon’ble Chief Minister @revanth_anumula Garu. We completely understand the importance of public safety, especially with the Ganesh Nimarjanam arrangements. We would not want to add any burden to the police department or cause any inconvenience to the ongoing arrangements. We will respect and abide by the final decision of the police department. If there are any complications from a safety or crowd-management perspective, we will completely understand and be happy to skip the visit. Thank you once again for your consideration and guidance sir.
— Nani (@NameisNani) September 23, 2026
खबर अपडेट की जा रही है....
Explainer: यूपी से राज्यसभा जाने वालों की लिस्ट लगभग तय! स्मृति ईरानी की वापसी? ...तो इस मंत्री की कुर्सी पर लटकी तलवार
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होते ही भाजपा खेमे में संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन तेज हो गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इन सीटों पर नाम लगभग तय हो सकते हैं और इसी को लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है. बताया जा रहा है कि नेता अपने आकाओं के यहां हाजिरी लगा रहे हैं, जिससे उनका उच्च सदर का टिकट पक्का हो सके.
यूपी में आखिर राज्यसभा की यह सीटें खाली क्यों हो रही हैं?
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजे गए मौजूदा 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है. इनमें से आठ सीटें भाजपा के पास हैं जबकि एक-एक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खाते में है. बता दें इन सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित है जिससे पहले पार्टियों को अपने उम्मीदवार तय करने हैं.
Election Commission announces Biennial Elections in Uttar Pradesh (10 seats) and Uttarakhand (1 seat) and a by-election in West Bengal.
— ANI (@ANI) September 22, 2026
Date of poll: October 16, 2026
Date of counting of votes: October 16, 2026 pic.twitter.com/x4FLUlNPTr
ब्राह्मण चेहरों में किन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा है?
सूत्रों के मुताबिक मौजूदा सांसद सीमा द्विवेदी की सीट भी खाली हो रही है और उनकी जगह किसे मौका मिलेगा इसे लेकर पार्टी के भीतर गहन चर्चा चल रही है. हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हरीश द्विवेदी को इस रेस में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. इसके अलावा नेता अर्चना मिश्रा की दावेदारी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन तीनों में से किसी एक या दो ब्राह्मण चेहरों को राज्यसभा भेजा जा सकता है ताकि इस समुदाय को साधा जा सके.
यूपी राज्यसभा चुनावों में केंद्रीय मंत्रियों को लेकर क्या स्थिति है?
मौजूदा राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा फिलहाल केंद्र सरकार में मंत्री हैं. सूत्रों का कहना है कि अगर पार्टी इन दोनों को आगे भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में बनाए रखना चाहती है तो इनका राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि मंत्री पद के लिए संसद के किसी न किसी सदन की सदस्यता जरूरी होती है.
क्या स्मृति ईरानी राज्यसभा जा सकती हैं?
राजनीतिक हलकों में सबसे दिलचस्प चर्चा स्मृति ईरानी को लेकर है. सूत्रों के मुताबिक हाल ही में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाकर फिर से सक्रिय राजनीति में लाया गया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें भी राज्यसभा के जरिए संसद में वापस भेज सकती है.
OBC वर्ग से किसका नाम आगे चल रहा है?
पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को OBC वर्ग से एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक वह पहले भी सांसद रह चुकी हैं और संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उनका नाम भी संभावित सूची में ऊपर बताया जा रहा है.
UP Election 2027: अंबेडकर नगर की 5 सीटों पर सपा का दबदबा बरकरार रहेगा या लगेगा झटका?
दलित वर्ग के प्रतिनिधित्व पर क्या स्थिति है?
मौजूदा सांसद ब्रजलाल दलित समुदाय से आते हैं और अभी उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी उनकी जगह किसी नए दलित चेहरे को मौका देती है या फिर ब्रजलाल को ही दोबारा राज्यसभा भेजा जाता है.
बाकी मौजूदा सांसदों को लेकर क्या तस्वीर है?
पार्टी सूत्रों के मुताबिक मौजूदा सांसद नीरज शेखर को दोबारा राज्यसभा भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, अरुण सिंह और गीता शाक्य का रिपीट होना अभी पूरी तरह साफ नहीं है. यानी इन दोनों की जगह पार्टी किसी और चेहरे को भी मौका दे सकती है.
▪️निर्वाचन आयोग ने 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश की दस और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है।
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) September 22, 2026
▪️आयोग ने पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की है।
▪️नामांकन प्रक्रिया 29 सितम्बर से शुरू होगी। मतदान 16 अक्टूबर को… pic.twitter.com/t2bxsRekwA
क्या किसी मुस्लिम चेहरे पर भी दांव लगाया जा सकता है?
सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व सामाजिक समीकरणों को पूरी तरह साधने की कोशिश में है. ऐसे में किसी मुस्लिम चेहरे को भी राज्यसभा भेजे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि इस पर अभी कोई नाम सामने नहीं आया है.
UP चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूटेगा? सपा के इस नेता ने दिया बड़ा बयान
UP Election 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर BJP का किला रहेगा बरकरार?
आखिर पार्टी इतने सधे हुए तरीके से नाम क्यों तय कर रही है?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा हर जाति और समुदाय को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन बनाए रखना चाहती है. यही वजह है कि ब्राह्मण, दलित, OBC के साथ-साथ मुस्लिम चेहरे को भी शामिल करने पर विचार हो रहा है ताकि चुनाव से पहले पार्टी का सामाजिक आधार और मजबूत हो सके.
नामों पर अंतिम मुहर कब तक लगने की उम्मीद है?
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक इन सीटों के लिए नामांकन 6 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भाजपा अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे देगी.
UP Election 2027: आगरा की 9 सीटों...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







.jpg)

