Responsive Scrollable Menu

यूपी में बीफार्मा की छात्रा को कुचला, शरीर पर चढ़ाई कार… कई दिनों से कर रहा था परेशान

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बीफार्मा की एक छात्रा को कार से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है. परिजनों ने एक युवक पर लंबे समय से परेशान कर रहा था.

Continue reading on the app

Kanpur में दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड: बेटा Subrat Manocha गिरफ्तार

दवा व्यापारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में उनके बेटे सुब्रत मनोचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पीटीआई-को बताया कि सुब्रत को आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

लाल ने कहा कि यह गिरफ्तारी तब की गई जब पुलिस ने कथित तौर पर सुपारी लेकर हत्या करने वाले विशाल गौतम का सामना सुब्रत से कराया। यह आमना-सामना विशाल, उसके साथी राजकिशोर और सुब्रत की पत्नी शालू की 24 घंटे की पुलिस हिरासत के दौरान कराया गया। पुलिस आयुक्त के अनुसार, विशाल ने जांच से जुड़े अधिकारियों को बताया कि सुब्रत ने उसे अपने पिता की हत्या करने के लिए कहा था और कथित तौर पर छह लाख रुपये देने का वादा किया था।

विशाल का यह दावा भी है कि सुब्रत ने पकड़े जाने पर शालू का नाम लेने को कहा था। उन्होंने कहा कि विशाल के दावों के मद्देनजर पुलिस सभी रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुब्रत ने हत्या का जुर्म नहीं कबूला है।

पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि विशाल ने हत्या से कुछ ही दिन पहले नया सिम लिया था और उस नंबर से पहली कॉल सुब्रत को की थी। पुलिस ने बुधवार रात सुब्रत, शालू और विशाल से कई दौर में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि आमना-सामना कराए जाने पर शालू ने पुलिस से कहा कि सुब्रत को बचाने के लिए उसे फंसाया जा रहा है।

पांच सितंबर को विनीत (60) की उनके कल्याणपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam नहीं, ये पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं देश का असली 'सुपरस्टार', पूर्व कोच ने बताया नाम

Pakistan most popular cricketer: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों एक नाम लगातार चर्चा में है और वह नाम बाबर आजम नहीं, बल्कि महिला टीम की कप्तान फातिमा सना है। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज और महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच मोहम्मद वसीम ने फातिमा को बाबर आजम से भी बड़ा 'सुपरस्टार' बताया है। उनका कहना है कि फातिमा ने यह पहचान अपने प्रदर्शन के दम पर बनाई है।

मोहम्मद वसीम ने अपने यूट्यूब शो 'BolWasim' में फातिमा और बाबर की तुलना पर बात की। उनसे पूछा गया था कि क्या बाबर आजम पुरुष टीम में फातिमा के बराबर हैं। इस पर वसीम ने कहा कि फातिमा इन सबसे आगे हैं। उन्होंने खास तौर पर क्रिकेट को समझने वाले और पढ़े-लिखे लोगों के बीच फातिमा की लोकप्रियता का जिक्र किया।

फातिमा सना पाकिस्तान की सबसे अहम महिला क्रिकेटरों में शामिल हैं। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम के लिए योगदान देती हैं। 134 व्हाइट-बॉल मुकाबलों में उनके नाम 157 विकेट हैं। इसके अलावा उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 1500 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। यही वजह है कि उन्हें दुनिया की बेहतरीन महिला ऑलराउंडरों में गिना जाता है।

वसीम ने कहा कि उन्हें फातिमा के प्रदर्शन पर गर्व भी होता है और कई बार उनके लिए दुख भी होता है, क्योंकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह अक्सर हारने वाली टीम का हिस्सा बनती हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक टीवी एंकर ने फातिमा को पाकिस्तान की सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर बताया था और वह इस बात से असहमत नहीं हैं।

पूर्व कोच ने कहा कि लोकप्रियता प्रदर्शन से हासिल होती है। फातिमा लगातार बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब पुरुष और महिला क्रिकेटरों को एक साथ देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी फातिमा की तारीफ ज्यादा नजर आती है।

वसीम के मुताबिक पाकिस्तान के पुरुष क्रिकेटरों के प्रदर्शन का जिक्र उसी तरह प्रशंसा के साथ नहीं होता। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों में फातिमा को पाकिस्तान का ‘सुपरस्टार’ करार दिया।

वहीं, बाबर आजम खुद भी दबाव में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को हाल ही में 0-3 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बाबर ने घरेलू क्रिकेट का रुख किया है और प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 के तीसरे दौर के मुकाबले से पहले ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) की टीम से जुड़ गए हैं।

Thu, 24 Sep 2026 11:53:29 +0530

  Videos
See all

Bihar News: बिहार के Samastipur से फिर शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई | Jamui | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T07:15:33+00:00

बाइक को घसीटते ले गया बेकाबू ट्रक #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T07:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers