Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, गुल-कहरोटे की स्पिन के आगे ढेर हुई मेजबान टीम
Afghanistan vs Japan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार आगाज किया है। निस्शिन में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में अफगानिस्तान ने मेजबान जापान को 48 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे, लेकिन उसके स्पिन गेंदबाजों ने जापान को महज 81 रन पर समेट दिया।
130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत खराब नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की और आठवें ओवर तक 53 रन पर दो विकेट गंवाए थे। यहां से अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया।
राइट आर्म रिस्ट स्पिनर अरब गुल ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने महज 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गुल ने 12वें और 14वें ओवर में दो-दो विकेट लेकर जापान की पारी की कमर तोड़ दी। उनकी गेंदबाजी के सामने जापान 60 रन पर 4 विकेट से 63 रन पर 8 विकेट तक पहुंच गया।
इसके बाद अब्दुल्लाह अहमदजई और बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया कहरोटे ने बाकी बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। कहरोटे ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अहमदजई को 2 सफलता मिली। जापान की पूरी टीम 19.3 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। जापान की ओर से सकुरानो-थॉमस ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 129 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद अकरम ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान दरविश रसूली ने 29 और करीम जनत ने 21 रन बनाए।
जापान के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को शुरुआती 15 ओवर में छह रन प्रति ओवर से कम की रन गति पर बांधे रखा। राइट आर्म तेज गेंदबाज शोमा सुगाया-स्लेटर और ऑफ स्पिनर इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट लिए।
हालांकि, मोहम्मद इशाक ने आखिर में तेजी से रन बनाकर अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने नंबर-6 पर उतरकर सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।
यह जापान के लिए भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले के दो दिन बाद आया एक और मुकाबला था। अब ग्रुप-ए में अफगानिस्तान और जापान के सामने नेपाल की चुनौती होगी। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।
एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत को मिलेग कितने मेडल, जानिए आज कौन से 5 खिलाड़ियों ने किस खेल में जीते पदक
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में अब तक यानी 24 सितंबर तक भारत के मेडल्स की संख्या 15 हो चुकी है. आज के दिन भारत को अब तक 4 मेडल मिल चुके हैं. आज किन एथलीट ने कौन से खेल में भारत को पदक दिलाया है और अब तक कितने एथलीटों को एशियन गेम्स में पदक मिल चुका है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
एशियन गेम्स 2026 में भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ी
| क्र. | खिलाड़ी/टीम | खेल | इवेंट | पदक |
|---|---|---|---|---|
| 1 | इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्सा विनोद | निशानेबाजी | महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम | ???? सिल्वर |
| 2 | इलावेनिल वलारिवन | निशानेबाजी | महिला 10 मीटर एयर राइफल | ???? सिल्वर |
| 3 | रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश माने | निशानेबाजी | पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम | ???? सिल्वर |
| 4 | सुचिका तरियाल | MMA | महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा | ???? ब्रॉन्ज |
| 5 | रुद्रांक्ष पाटिल | निशानेबाजी | पुरुष 10 मीटर एयर राइफल | ???? ब्रॉन्ज |
| 6 | हिमांशु ढिल्लों | निशानेबाजी | पुरुष 10 मीटर एयर राइफल | ???? सिल्वर |
| 7 | भारतीय महिला क्रिकेट टीम | क्रिकेट | महिला टी20 | ???? गोल्ड |
| 8 | राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल | निशानेबाजी | महिला स्कीट टीम | ???? ब्रॉन्ज |
| 9 | अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान, भवतेघ सिंह गिल | निशानेबाजी | पुरुष स्कीट टीम | ???? ब्रॉन्ज |
| 10 | जय मीणा | सॉफ्ट टेनिस | पुरुष एकल | ???? ब्रॉन्ज |
| 11 | मीराबाई चानू | वेटलिफ्टिंग | महिला 49 किग्रा | ???? सिल्वर |
| 12 | भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम | बैडमिंटन | पुरुष टीम | ???? ब्रॉन्ज |
| 13 | सतनाम सिंह, सलमान खान | रोइंग | पुरुष डबल स्कल्स | ???? ब्रॉन्ज |
| 14 | रोशिबिना देवी नाओरेम | वुशू | महिला सांडा 60 किग्रा | ???? सिल्वर |
| 15 |
ये भी पढ़ें : हार के बावजूद इंडिया को मिला मेडल, एशियन गेम्स 2026 में भारत की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक पर किया कब्जा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation








