एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान का धमाका, जापान को 48 रन से रौंदा
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत अफगानिस्तान की शानदार जीत के साथ हुई. आज (24 सितंबर) अफगानिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान जापान को 48 रन से हरा दिया. इस हार के बाद जापान के लिए क्वार्टरफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. बता दें कि ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें शामिल हैं. इस ग्रुप से केवल दो टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी.
अफगानिस्तान ने बनाए 129 रन
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए. कप्तान डारविश रसूली ने 29 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद अकरम ने 34 रन बनाए. जापान के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया, लेकिन 130 रन का लक्ष्य भी उसके लिए काफी साबित हुआ. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 81 रन पर ऑलआउट हो गई. शुरुआत में जापान ने अच्छी बल्लेबाजी की. रियो साकुरानो थॉमस और कप्तान केंडल फ्लेमिंग ने टीम को संभालने की कोशिश की. एक समय जापान का स्कोर 53 रन था और उसके केवल दो विकेट गिरे थे. इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया.
RESULT | AFGHANABDALYAN WON BY 48 RUNS
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 24, 2026
Arab Gul Momand (4/8), Nangyal Khan (3/19), and Abdullah Ahmadzai (2/13) shared the wickets among them as they helped #AfghanAbdalyan beat Japan by 48 runs and get to a winning start in the 20th Asian Games 2026.#JAPvAFG | #AsianGames2026 pic.twitter.com/qbaxrpPCBX
अरब गुल ने बरपाया कहर
अफगानिस्तान की जीत में अरब गुल की गेंदबाजी सबसे अहम रही. उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 8 रन देकर चार विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले. नांगेयालिया खरोटी ने तीन और अब्दुल्लाह अहमदजाई ने दो विकेट लिए. जापान के आखिरी आठ विकेट सिर्फ 28 रन के अंदर गिर गए. टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.
19 dot balls and two double-wicket maidens ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 24, 2026
A memorable debut for Arab Gul Momand as Afghanistan beat Japan by 48 runs in their Asian Games opener! pic.twitter.com/2Rpf1SbupU
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
जापान (प्लेइंग इलेवन):- लाचलान यामामोटो-लेक, वतरू मियाउची, केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), बेंजामिन इटो-डेविस, इब्राहिम ताकाहाशी, रेओ सकुरानो-थॉमस, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, शोमा सुगया-स्लेटर, चार्ली हारा-हिंज और मकोतो तानियामा.
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन):- मोहम्मद अकरम, नजीबुल्लाह जादरान, दरविश रसूली (कप्तान), हसन ईसाखिल, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), इस्मत आलम, करीम जनत, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, नांगेयालिया खरोती और अरब गुल मोमंद.
???? STARTING XI! ????
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 24, 2026
AfghanAbdalyan are going with five debutants for their first game at the #AsianGames2026 against Japan! ????
Here's our lineup for the game today! ????#AfghanAbdalyan | #JAPvAFG | #AsianGames2026 pic.twitter.com/MZt9QUEDwy
जापान के लिए आगे की राह मुश्किल
आपको बता दें कि एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में कुल छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप बी में ओमान, मलेशिया और हॉन्ग कॉन्ग शामिल हैं. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को बेहतर रैंकिंग के कारण सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान की जीत के बाद उसकी स्थिति मजबूत हुई है. वहीं जापान को अब अपना अगला मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा और दूसरी ओर नेपाल को अफगानिस्तान से हारना होगा. ऐसे समीकरण बनने पर जापान क्वार्टरफाइनल में पहुंच सकता है.
ग्रुप ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम 28 सितंबर को भारत के खिलाफ क्वार्टरफाइनल खेलेगी. यानी जापान या नेपाल में से कोई एक टीम अगले दौर में पहुंचकर टीम इंडिया का सामना कर सकती है. हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला भी हुआ था, जिसमें भारत ने रोमांचक अंदाज में 2 रन से जीत दर्ज की थी.
यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब करेगी अपने अभियान की शुरुआत? कहां देख पाएंगे LIVE… जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स
कितना खतरनाक है अमेरिकी B-1 बॉम्बर? अपनी आवाज से पुतिन और जिनपिंग तक को चौंका चुका है यह सुपरसोनिक विमान
US B-1B Lancer Bomber : अमेरिका का B-1B Lancer अपनी तेज रफ्तार और भारी हथियार क्षमता के लिए जाना जाता है. 34 टन तक पेलोड ले जाने वाला यह बॉम्बर इतना ताकतवर है कि इसकी आवाज से पुतिन और जिनपिंग चौंक गए थे.
The post कितना खतरनाक है अमेरिकी B-1 बॉम्बर? अपनी आवाज से पुतिन और जिनपिंग तक को चौंका चुका है यह सुपरसोनिक विमान appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











