SMS Hospital Jaipur: देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में राजस्थान का पहला 24 मंजिला भव्य 'आयुष्मान टावर' तैयार हो रहा है। ₹600 करोड़ की लागत से बन रही इस इमारत के टॉप फ्लोर पर एयर एम्बुलेंस के लिए हेलीपैड, 1200 बेड, 1600 वाहनों की पार्किंग और स्काईवॉक जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जानिए उत्तर भारत के इस सबसे बड़े मेडिकल हब की पूरी इनसाइड स्टोरी
Schools Closed Tomorrow on 25 September 2026: तेलंगाना सरकार ने गणेश विसर्जन के भव्य जुलूस को देखते हुए कल यानी 25 सितंबर को हैदराबाद, रंगारेड्डी और मेडचल-मलकजगिरी जिलों में स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी ऑफिस में छुट्टी घोषित कर दी है. इसके अलावा कई जगहों पर बारिश के अलर्ट के चलते भी स्कूल बंद होने की गुंजाइश है.
Pakistan Cricket Team Asian Games: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम के हेड कोच माइक हेसन ने जापान के आइची-नागोया स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क का दौरा कर वहां की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। इसी आधार पर पाकिस्तान ने कराची में 4 दिन के प्री-डिपार्चर कैंप में जापान जैसी टर्निंग पिच तैयार की है।
कराची में तैयार की गई पिचों को स्पिन के अनुकूल रखा गया। खिलाड़ियों ने भी इन परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा स्पिन खेलने का अभ्यास किया। टीम ने दो सिचुएशन मैच भी खेले, ताकि एशियन गेम्स में मिलने वाली परिस्थितियों के लिए खिलाड़ी पहले से तैयार रहें।
फरहान ने स्वीप और रिवर्स स्वीप पर किया काम पाकिस्तान की कप्तानी पहली बार करने जा रहे साहिबजादा फरहान भी कैंप में अपनी बल्लेबाजी के कुछ पहलुओं पर काम करते नजर आए। उन्होंने बताया कि वह आमतौर पर स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट ज्यादा नहीं खेलते, लेकिन जापान की परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने इन शॉट्स का अभ्यास किया है।
फरहान ने कहा- टीम के पास जापान पहुंचने के बाद तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं होगा। इसलिए चार दिन के कैंप में खिलाड़ियों ने परिस्थितियों को दोहराने और अपनी स्किल्स को बेहतर करने पर काफी मेहनत की है। उनके मुताबिक टीम के खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं और जापान जाने से पहले ही तैयारी पूरी करने की कोशिश की गई है।
???? PAKISTAN TRAINING SESSION FOR ASIAN GAMES ????
- The Pakistan cricket team begins its 3-day training camp at the Hanif Mohammad High Performance Centre in Karachi ahead of the Asian Games in Japan. pic.twitter.com/lACyLAu6ou
युवा टीम पर फरहान को पूरा भरोसा पाकिस्तान की एशियन गेम्स टीम में सीनियर और पाकिस्तान-ए यानी शाहीन टीम के खिलाड़ियों का मिश्रण है। 15 सदस्यीय टीम में अकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद ऐसे चार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। सईम अयूब, अबरार अहमद, उस्मान खान और साहिबजादा फरहान ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस साल पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे थे।
इसके बावजूद फरहान को टीम में अनुभव की कमी नहीं दिखती। उनका कहना है कि एशियन गेम्स के लिए चुने गए खिलाड़ी अनुभवहीन नहीं हैं। कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि बाकी ने घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाई है। पाकिस्तान की नजर एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का अपना पहला गोल्ड मेडल जीतने पर है। कप्तान फरहान को अपनी युवा टीम पर पूरा भरोसा है।