Responsive Scrollable Menu

मन को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाता है सेतुबंधासन, जानें करने का सही तरीका

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता तनाव हमारे शरीर और मन दोनों पर बुरा असर डाल रहा है। ऐसे में शरीर को लचीला और मन को शांत रखने के लिए योग से बेहतर कुछ नहीं है। योग के कई आसनों में से एक है सेतुबंधासन, जिसे ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है। रोजाना कुछ मिनट इस आसन का अभ्यास करने से शरीर ज्यादा ऊर्जावान और स्वस्थ रहता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, सेतुबंधासन मानसिक तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है। यह आसन शरीर को आराम पहुंचाता है और दिमाग को शांत रखता है। इसे करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाचन तंत्र बेहतर काम करता है। साथ ही, यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं कम होती हैं। यह आसन थायराइड ग्रंथि को भी संतुलित करता है, जिससे हार्मोन से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

यह एक ऐसा सरल और असरदार आसन है जो न सिर्फ कमर दर्द और थकान को दूर करता है बल्कि रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और मन को सुकून देने में भी मदद करता है।

यह पेट, फेफड़े और थायराइड ग्रंथि को सक्रिय करता है। साथ ही, यह हार्मोन का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे मन खुश रहता है। इस आसन को नियमित रूप से करने से नींद भी बेहतर होती है और दिनभर ताजगी बनी रहती है। मानसिक थकान या तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए सेतुबंधासन एक सरल और असरदार उपाय है।

यह आसन महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी समस्याओं से जूझने में मदद करता है। इस आसन से शरीर में खिंचाव आता है और आराम महसूस होता है। मेनोपॉज के दौरान भी यह योग तनाव, गर्मी लगने और मूड स्विंग को शांत करने में सहायक होता है। यह आसन हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से शरीर और मन दोनों को राहत मिलती है।

यदि किसी भी व्यक्ति की गर्दन, कंधे या रीढ़ की हड्डी में ताजा या गंभीर चोट है, तो यह दबाव बढ़ा सकता है। रीढ़ की हड्डी में अत्यधिक जकड़न या गंभीर विकार होने पर योग विशेषज्ञ की सलाह के बिना इसे न करें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान का धमाका, जापान को 48 रन से रौंदा

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत अफगानिस्तान की शानदार जीत के साथ हुई. आज (24 सितंबर) अफगानिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में मेजबान जापान को 48 रन से हरा दिया. इस हार के बाद जापान के लिए क्वार्टरफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. बता दें कि ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें शामिल हैं. इस ग्रुप से केवल दो टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी.

अफगानिस्तान ने बनाए 129 रन

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए. कप्तान डारविश रसूली ने 29 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद अकरम ने 34 रन बनाए. जापान के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया, लेकिन 130 रन का लक्ष्य भी उसके लिए काफी साबित हुआ. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 81 रन पर ऑलआउट हो गई. शुरुआत में जापान ने अच्छी बल्लेबाजी की. रियो साकुरानो थॉमस और कप्तान केंडल फ्लेमिंग ने टीम को संभालने की कोशिश की. एक समय जापान का स्कोर 53 रन था और उसके केवल दो विकेट गिरे थे. इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया.

अरब गुल ने बरपाया कहर

अफगानिस्तान की जीत में अरब गुल की गेंदबाजी सबसे अहम रही. उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 8 रन देकर चार विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले. नांगेयालिया खरोटी ने तीन और अब्दुल्लाह अहमदजाई ने दो विकेट लिए. जापान के आखिरी आठ विकेट सिर्फ 28 रन के अंदर गिर गए. टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

जापान (प्लेइंग इलेवन):- लाचलान यामामोटो-लेक, वतरू मियाउची, केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), बेंजामिन इटो-डेविस, इब्राहिम ताकाहाशी, रेओ सकुरानो-थॉमस, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, शोमा सुगया-स्लेटर, चार्ली हारा-हिंज और मकोतो तानियामा.

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन):- मोहम्मद अकरम, नजीबुल्लाह जादरान, दरविश रसूली (कप्तान), हसन ईसाखिल, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), इस्मत आलम, करीम जनत, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, नांगेयालिया खरोती और अरब गुल मोमंद.

जापान के लिए आगे की राह मुश्किल

आपको बता दें कि एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट में कुल छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप बी में ओमान, मलेशिया और हॉन्ग कॉन्ग शामिल हैं. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को बेहतर रैंकिंग के कारण सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान की जीत के बाद उसकी स्थिति मजबूत हुई है. वहीं जापान को अब अपना अगला मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा और दूसरी ओर नेपाल को अफगानिस्तान से हारना होगा. ऐसे समीकरण बनने पर जापान क्वार्टरफाइनल में पहुंच सकता है.

ग्रुप ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम 28 सितंबर को भारत के खिलाफ क्वार्टरफाइनल खेलेगी. यानी जापान या नेपाल में से कोई एक टीम अगले दौर में पहुंचकर टीम इंडिया का सामना कर सकती है. हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला भी हुआ था, जिसमें भारत ने रोमांचक अंदाज में 2 रन से जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब करेगी अपने अभियान की शुरुआत? कहां देख पाएंगे LIVE… जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी से पहले भी आया था धाकड़ बिहारी बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया का बजा दिया था बैंड, रिकॉर्ड तोड़ रन चेज का हीरो

record runchase by bihari batsman: ऑस्ट्रेलिया ने 418 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में वेस्टइंडीज ने ऐसा पलटवार किया कि क्रिकेट की दुनिया हैरान रह गई. इस ऐतिहासिक रन चेज के नायक बने रामनरेश सरवन, जिनकी बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. खास बात यह थी कि वेस्टइंडीज की जर्सी में खेलने वाला यह धुरंधर मूल रूप से भारतीय जड़ों से जुड़ा था. उनके पूर्वज बिहार से थे. यानी एक तरह से कहें तो उस दिन एक 'बिहारी' ने ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़कर इतिहास रच दिया था. Thu, 24 Sep 2026 16:35:26 +0530

  Videos
See all

News18 DEFCON 2026 | 'Commanders Must Recive Decision Advantage.." | #News18Defcon2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T11:15:18+00:00

Goonj With Arpita Aarya LIVE: CEC Gyanesh Kumar | Election Commission Row | Rahul Gandhi | SIR | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T11:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers