वैभव सूर्यवंशी से पहले भी आया था धाकड़ बिहारी बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया का बजा दिया था बैंड, रिकॉर्ड तोड़ रन चेज का हीरो
record runchase by bihari batsman: ऑस्ट्रेलिया ने 418 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में वेस्टइंडीज ने ऐसा पलटवार किया कि क्रिकेट की दुनिया हैरान रह गई. इस ऐतिहासिक रन चेज के नायक बने रामनरेश सरवन, जिनकी बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. खास बात यह थी कि वेस्टइंडीज की जर्सी में खेलने वाला यह धुरंधर मूल रूप से भारतीय जड़ों से जुड़ा था. उनके पूर्वज बिहार से थे. यानी एक तरह से कहें तो उस दिन एक 'बिहारी' ने ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़कर इतिहास रच दिया था.
सिर्फ तीन वनडे के बाद ही करियर खत्म, IPL में भी खेला, अब बना इंडिया की इस टीम का कोच
भारत के लिए तीन वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है. लक्ष्मी रतन बंगाल क्रिकेट का बड़ा नाम हैं. बंगाल की टीम की कप्तानी के बाद उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी भी संभाली. ईरानी कप के फाइनल में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम एक से पांच अक्टूबर तक श्रीनगर में रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









