19 चालानों के बाद भी यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रही थी बस, 'प्रशासन की नींद' ने ली 9 यात्रियों की जान?
Yamuna Expressway Bus Fire: यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात भंयकर हादसा हो गया. हादसे में 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. अब लगातार घटन पर कई खुलासे हो रहे हैं. ड्राइवर कंडक्टर की सिगरेट पीने की बात के बाद अब प्रशासन की घोर लापरवाही की बात सामने आई है. सामने आया कि बस के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के 19 चालान दर्ज थे.
ग्रेटर नोएडा में जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे देर रात हुआ. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 9 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग के मामले में शुरुआती जांच में आग के संभावित कारणों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद बस के संचालन और उसकी निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. लगातार शिकायतों और नियमों के उल्लंघन के बावजूद बस सड़क पर चलती रही.
इंजन से आ रही थी आवाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्रवाई चालान काटने तक सीमित रही, लेकिन बस की तकनीकी स्थिति की गंभीरता से जांच नहीं की गई. बस में इंजन से आवाज आने की शिकायत लगातार मिल रही थी, लेकिन इसके बावजूद उसका संचालन बंद नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें: ड्राइवर-कंडक्टर की सिगरेट बनी 9 यात्रियों की मौत का कारण, यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर FIR में हुआ बड़ा खुलासा
प्रशासन की नींद बनी मौत का कारण?
अब हादसे के बाद यह सवाल उठ रहा है कि जब बस के खिलाफ इतने चालान थे और इंजन में खराबी की शिकायत भी सामने आ रही थी, तो उसका संचालन जारी रखने की अनुमति कैसे मिलती रही. यह मामला यातायात नियमों के पालन और वाहनों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है. प्रशासन की कार्रवाई और सतर्कता पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है.
1.75 लाख के चालान थे पेंडिंग
जानकारी के अनुसार, बस पर 19 चालान पेंडिंग थे. चालान के जुर्माने की कुल रकम 1.75 लाख रुपये हैं. इतने चालान पेंडिंग होने के बाद भी प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की नजरों के दूर थी. जबकि बस कश्मीरी गेट से यूपी के महोबा जा रही थी. कश्मीरी गेट से एनसीआर पार करने में कई जगह ट्रैफिक पुलिस की बैरिकेडिंग मिलती है. बस रोज धड़ल्ले से नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा भर रही थी.
यह भी पढ़ें: आग की लपटों के बीच 'बस रोको-बस रोको' चिल्लाते रहे यात्री, ड्राइवर ने नहीं सुनी..., जिससे गई लोगों की जान
CM-PM ने किया मुआवजे का एलान
मिस्ट्री गर्ल संग दिखे Nirahua तो लोगों ने समझ लिया पत्नी, सच जानकर चकराया फैंस का माथा, बोले- आम्रपाली का पीछा नहीं छोड़ते
Nirahua Spotted With Amrapali Dubey Mother: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अक्सर अपनी फिल्मों और आम्रपाली दुबे संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं. अक्सर आम्रपाली दुबे संग उनके रिश्ते को लेकर अक्सर कई तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर होती रहती हैं, लेकिन कभी भी उन्हें उनकी पत्नी के साथ नहीं देखा गया है. लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिनेश लाल यादव एक मिस्ट्री वुमेन के साथ नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो में महिला को देखते ही फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए कि भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ दिख रही महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी हैं. हालांकि, सच सामने आने के बाद फैंस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। इस वीडियो की सच्चाई जानने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में निरहुआ की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं.
क्या पत्नी के साथ निरहुआ ने किए बप्पा के दर्शन?
हाल ही में भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव को एक महिला के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए पैप्स ने स्पॉट किया था. इस दौरान एक्टर ने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ है. हालांकि, इस दौरान सभी का ध्यान उनके साथ मौजूद महिला ने खींचा. एक्टर बप्पा के दर्शन के लिए अकेले नहीं गए. पैप्स ने उनके साथ दिख रही महिला को उनकी पत्नी समझ लिया, जिससे सोशल मीडिया पर कंफ्यूजन फैल गया। हालांकि, बता दें उनके साथ नजर आ रही महिला उनकी पत्नी बिल्कुल भी नहीं है.
अनजान महिला संग निरहुआ का वायरल वीडियो
किसके साथ लालबागचा राजा गए थे निरहुआ?
निरहुआ के फैंस ने वीडियो देखते ही फट से उनके साथ नजर आ रही महिला की पहचान कर ली. उनके साथ बप्पा के दर्शन करती नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि आम्रपाली दुबे की मां हैं. आम्रपाली इस वक्त बिग बॉस के घर में हैं और ऐसे में एक अच्छा दोस्त होने के नाते दिनेश लाल यादव उनकी गैर मौजूदगी में उनकी मां का खास ख्याल रख रहे हैं.
फैंस ने लगा दी निरहुआ की जमकर क्लास
निरहुआ का यूं इस तरह आम्रपाली दुबे की मां के साथ घूमना इंटरनेट यूजर्स को रास नहीं आ रहा है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स के रिएक्शन्स की बाढ़ आ चुकी है। एक यूजर ने दिनेश लाल को लताड़ लगाते हुए लिखा, "आप क्या कभी आम्रपाली का पीछा नहीं छोड़ सकते, फिर कहते हैं कि हमारा कोई रिश्ता नहीं है." एक अन्य यूजर ने निरहुआ की पत्नी के लिए सहानुभुति दिखाते हुए लिखा, "मैंने आजतक इस आदमी को अपनी पत्नी के साथ नहीं देखा. मुझे को इसकी पत्नी के लिए बुरा लगता है, बेचारी." एक अन्य ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "हर वक्त ये आदमी उस आम्रपाली और उसके परिवार के ही आगे-पीछे घूमता रहता है. कभी अपने परिवार का भी ख्याल कर लिया करो."
आम्रपाली दुबे संग उड़ चुकी हैं शादी की खबरें
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के रिश्ते को लेकर अब तक कई तरह की अफवाहें उड़ चुकी हैं. कुछ साल पहले दोनों की एक शादी की फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ीं कि दोनों ने नेपाल में चुपचाप शादी कर ली है. हालांकि, आम्रपाली दुबे ने हाल ही में खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो केवल एक शूट था, जिसे लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखना शुरू कर दिया था।
इसके अलावा, दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं, जिसकी वजह से उनकी नजदीकियों को फैंस ने प्यार और अफेयर से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे दोनों ने ही हमेशा से अपने रिश्ते को दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं बताया है। अब ये देखने वाली बात है कि अपने वायरल वीडियो पर दिनेश लाल क्या रिएक्शन देते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










