Responsive Scrollable Menu

मिस्ट्री गर्ल संग दिखे Nirahua तो लोगों ने समझ लिया पत्नी, सच जानकर चकराया फैंस का माथा, बोले- आम्रपाली का पीछा नहीं छोड़ते

Nirahua Spotted With Amrapali Dubey Mother: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अक्सर अपनी फिल्मों और आम्रपाली दुबे संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं. अक्सर आम्रपाली दुबे संग उनके रिश्ते को लेकर अक्सर कई तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर होती रहती हैं, लेकिन कभी भी उन्हें उनकी पत्नी के साथ नहीं देखा गया है. लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिनेश लाल यादव एक मिस्ट्री वुमेन के साथ नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में महिला को देखते ही फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए कि भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ दिख रही महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी हैं. हालांकि, सच सामने आने के बाद फैंस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। इस वीडियो की सच्चाई जानने के बाद यूजर्स कमेंट सेक्शन में निरहुआ की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं.

क्या पत्नी के साथ निरहुआ ने किए बप्पा के दर्शन?

हाल ही में भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव को एक महिला के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए पैप्स ने स्पॉट किया था. इस दौरान एक्टर ने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ है. हालांकि, इस दौरान सभी का ध्यान उनके साथ मौजूद महिला ने खींचा. एक्टर बप्पा के दर्शन के लिए अकेले नहीं गए. पैप्स ने उनके साथ दिख रही महिला को उनकी पत्नी समझ लिया, जिससे सोशल मीडिया पर कंफ्यूजन फैल गया। हालांकि, बता दें उनके साथ नजर आ रही महिला उनकी पत्नी बिल्कुल भी नहीं है. 

अनजान महिला संग निरहुआ का वायरल वीडियो

किसके साथ लालबागचा राजा गए थे निरहुआ?

निरहुआ के फैंस ने वीडियो देखते ही फट से उनके साथ नजर आ रही महिला की पहचान कर ली. उनके साथ बप्पा के दर्शन करती नजर आ रही महिला कोई और नहीं बल्कि आम्रपाली दुबे की मां हैं. आम्रपाली इस वक्त बिग बॉस के घर में हैं और ऐसे में एक अच्छा दोस्त होने के नाते दिनेश लाल यादव उनकी गैर मौजूदगी में उनकी मां का खास ख्याल रख रहे हैं.

यह भी देखें- 'आम्रपाली का हाथ पकड़कर नहा रहे थे...', काजल राघवानी ने निरहुआ की खोली पोलपट्टी!, बोलीं- 'आपकी बीवी पर तरस आ रहा है'

फैंस ने लगा दी निरहुआ की जमकर क्लास

निरहुआ का यूं इस तरह आम्रपाली दुबे की मां के साथ घूमना इंटरनेट यूजर्स को रास नहीं आ रहा है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स के रिएक्शन्स की बाढ़ आ चुकी है। एक यूजर ने दिनेश लाल को लताड़ लगाते हुए लिखा, "आप क्या कभी आम्रपाली का पीछा नहीं छोड़ सकते, फिर कहते हैं कि हमारा कोई रिश्ता नहीं है." एक अन्य यूजर ने निरहुआ की पत्नी के लिए सहानुभुति दिखाते हुए लिखा, "मैंने आजतक इस आदमी को अपनी पत्नी के साथ नहीं देखा. मुझे को इसकी पत्नी के लिए बुरा लगता है, बेचारी." एक अन्य ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "हर वक्त ये आदमी उस आम्रपाली और उसके परिवार के ही आगे-पीछे घूमता रहता है. कभी अपने परिवार का भी ख्याल कर लिया करो." 

 

फैंस ने लगा दी निरहुआ की जमकर क्लास Photograph: (instagram)

 

आम्रपाली दुबे संग उड़ चुकी हैं शादी की खबरें

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के रिश्ते को लेकर अब तक कई तरह की अफवाहें उड़ चुकी हैं. कुछ साल पहले दोनों की एक शादी की फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ीं कि दोनों ने नेपाल में चुपचाप शादी कर ली है. हालांकि, आम्रपाली दुबे ने हाल ही में खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो केवल एक शूट था, जिसे लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखना शुरू कर दिया था। 

इसके अलावा, दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं, जिसकी वजह से उनकी नजदीकियों को फैंस ने प्यार और अफेयर से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे दोनों ने ही हमेशा से अपने रिश्ते को दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं बताया है। अब ये देखने वाली बात है कि अपने वायरल वीडियो पर दिनेश लाल क्या रिएक्शन देते हैं। 

यह भी देखें- Bigg Boss 20: माही विज-आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस, खाना बनाने को लेकर रोने लगी टीवी एक्ट्रेस

Continue reading on the app

मन को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाता है सेतुबंधासन, जानें करने का सही तरीका

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता तनाव हमारे शरीर और मन दोनों पर बुरा असर डाल रहा है। ऐसे में शरीर को लचीला और मन को शांत रखने के लिए योग से बेहतर कुछ नहीं है। योग के कई आसनों में से एक है सेतुबंधासन, जिसे ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है। रोजाना कुछ मिनट इस आसन का अभ्यास करने से शरीर ज्यादा ऊर्जावान और स्वस्थ रहता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, सेतुबंधासन मानसिक तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है। यह आसन शरीर को आराम पहुंचाता है और दिमाग को शांत रखता है। इसे करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाचन तंत्र बेहतर काम करता है। साथ ही, यह फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं कम होती हैं। यह आसन थायराइड ग्रंथि को भी संतुलित करता है, जिससे हार्मोन से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

यह एक ऐसा सरल और असरदार आसन है जो न सिर्फ कमर दर्द और थकान को दूर करता है बल्कि रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और मन को सुकून देने में भी मदद करता है।

यह पेट, फेफड़े और थायराइड ग्रंथि को सक्रिय करता है। साथ ही, यह हार्मोन का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे मन खुश रहता है। इस आसन को नियमित रूप से करने से नींद भी बेहतर होती है और दिनभर ताजगी बनी रहती है। मानसिक थकान या तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए सेतुबंधासन एक सरल और असरदार उपाय है।

यह आसन महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी समस्याओं से जूझने में मदद करता है। इस आसन से शरीर में खिंचाव आता है और आराम महसूस होता है। मेनोपॉज के दौरान भी यह योग तनाव, गर्मी लगने और मूड स्विंग को शांत करने में सहायक होता है। यह आसन हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से शरीर और मन दोनों को राहत मिलती है।

यदि किसी भी व्यक्ति की गर्दन, कंधे या रीढ़ की हड्डी में ताजा या गंभीर चोट है, तो यह दबाव बढ़ा सकता है। रीढ़ की हड्डी में अत्यधिक जकड़न या गंभीर विकार होने पर योग विशेषज्ञ की सलाह के बिना इसे न करें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

रेप के आरोप में फंसे क्रिकेटर रॉबिन दास की कहानी में बड़ा ट्विस्ट, गिरफ्तारी के बाद भी बढ़ाया था कॉन्ट्रैक्ट

Robin Das: इंग्लिश क्रिकेटर रॉबिन दास पर रेप के दो आरोप लगे हैं, लेकिन इस कहानी में एक और अहम कड़ी है. दास को अगस्त 2025 में गिरफ्तार किया गया था. इसके करीब तीन महीने बाद नवंबर 2025 में एसेक्स ने उनका कॉन्ट्रैक्ट 2026 सीजन के अंत तक बढ़ा दिया. जुलाई 2026 में उन पर दो रेप के आरोप लगाए गए. अब वह 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेश होंगे. Thu, 24 Sep 2026 15:49:40 +0530

  Videos
See all

News18 DEFCON 2026: Telangana की ताकत पर Sanjay Jaju का बड़ा खुलासा! | NEWS18 Exclusive #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T10:45:31+00:00

CJP LIVE | Election Commission को CJP की चुनौती..टेंशन में Gyanesh Kumar! | Abhijeet Dipke | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T10:38:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers