Responsive Scrollable Menu

Guru Pradosh Vrat 2026: आज गुरु प्रदोष व्रत पर करें भोलेनाथ को प्रसन्न, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और कथा

Guru Pradosh Vrat 2026: आज यानी २४ सितम्बर (24 सितंबर) को गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. यह व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित होता है. इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. प्रदोष का व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा ह. इसलिए, इसे गुरु प्रदोष के नाम से पुकारा जाएगा. गुरु प्रदोष व्रत के दिन महादेव की और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि आती है. प्रदोष व्रत में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का भय टलता है. आज जो भी साधक विधि-विधान से व्रत रखते हैं, उन्हें गुरु प्रदोष व्रत की कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए. आइए जानते हैं प्रदोष काल का समय और कथा.

गुरु प्रदोष व्रत 2026 आज... (Guru Pradosh Vrat 2026)

आज प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. प्रदोष व्रत के लिए त्रयोदशी तिथि 23 सितंबर 2026 को रात 10:50 पर शुरू हो चुकी है और यह तिथि 24 सितंबर की रात को 11 बजकर 18 तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, व्रत आज रखा जा रहा है. ऐसे में प्रदोष काल के समय को अधिक महत्व दिया जाता है. प्रदोष के दिन आपको महादेव की आराधना प्रदोष के समय करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: 24 या 25 सितंबर, कब होगा बप्पा का विसर्जन? यहां दूर करें डेट का कन्फ्यूजन

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2026)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 से लेकर सुबह 05:23 मिनट तक

प्रातः सन्ध्या- प्रातकाल 04:59 से 06:10 

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:49 से लेकर 12 बजकर 37 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:16 मिनट से लेकर 06 बजकर 39 मिनट तक

सायाह्न सन्ध्या- शाम 06:16 से लेकर 07 बजकर 27 मिनट तक

निशिता मुहूर्त- रात 11:49 से लेकर 12 बजकर 37 मिनट तक (25 सितंबर)

प्रदोष का समय- शाम 06 बजकर 16 मिनट से लेकर रात 08:39 तक

प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

प्रदोष व्रत के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करना है. इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें. प्रदोष के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहने जा सकते हैं. हालांकि, गुरु प्रदोष के चलते पीले रंग के वस्त्र पहनना भी शुभ फल दे सकता है. इसके बाद आपको व्रत का संकल्प लेना है और पूरे दिन व्रत रखना है. आप निराहर और फलाहार व्रत कर सकते हैं. इसके पश्चात शाम को प्रदोष काल में शिवालय जाए और वहां शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर यानी पंचामृत अर्पित करें. इसके बाद भगवान शिव जी की प्रतिमा के सामने बैठकर महामृत्युंजय तथा उनके अन्य मंत्रों का जाप कर सकते हैं. इसके बाद शिव जी की आरती करें. 

व्रत का पारण करने से पहले आपको ब्राह्मण तथा जरूरतमंदों को दान करना है. व्रत तोड़ने के लिए महादेव का भोग सर्वप्रथम ग्रहण करें. इसके बाद जल पिएं. यदि आप अन्न का सेवन कर रहे हैं, तो उस भोजन में प्याज-लहसुन न डालें. 

गुरु प्रदोष व्रत कथा (Read Guru Pradosh Vrat Katha in Hindi)

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार इन्द्र और वृत्रासुर की सेना में घनघोर युद्ध हुआ. देवताओं ने दैत्य-सेना को पराजित कर नष्ट-भ्रष्ट कर डाला. यह देख वृत्रासुर अत्यन्त क्रोधित हो गए और स्वयं युद्ध को उद्यत हुआ. आसुरी माया से उसने अपना एक विकराल रूप धारण कर लिया. इससे सभी देवता भयभीत हो गए और गुरुदेव बृहस्पति की शरण में पहुंचे. बृहस्पति महाराज बोले- पहले मैं तुम्हे वृत्रासुर का वास्तविक परिचय दे दूं.

वृत्रासुर बड़ा तपस्वी और कर्मनिष्ठ है. उसने गन्धमादन पर्वत पर घोर तपस्या कर शिव जी को प्रसन्न किया. पूर्व समय में वह चित्ररथ नाम का राजा था. एक बार वह अपने विमान से कैलाश पर्वत चला गया. वहां शिव जी के वाम अंग में माता पार्वती को विराजमान देख वह उपहास पूर्वक बोला- हे प्रभु! मोह-माया में फंसे होने के कारण हम स्त्रियों के वशीभूत रहते हैं. किन्तु देवलोक में ऐसा दृष्टिगोचर नहीं हुआ कि स्त्री आलिंगनबद्ध होकर सभा में बैठे.

चित्ररथ के यह वचन सुन सर्वव्यापी शिव शंकर हंसकर बोले- हे राजन! मेरा व्यावहारिक दृष्टिकोण पृथक है. मैंने मृत्युदाता कालकूट महाविष का पान किया है, फिर भी तुम साधारण जन की भांति मेरा उपहास उड़ाते हो!

माता पार्वती क्रोधित हो चित्ररथ से संबोधित हुई- अरे दुष्ट! तूने सर्वव्यापी महेश्‍वर के साथ ही मेरा भी उपहास उड़ाया है. अत: मैं तुझे वह शिक्षा दूंगी कि फिर तू ऐसे संतों के उपहास का दुस्साहस नहीं करेगा, अब तू दैत्य स्वरूप धारण कर विमान से नीचे गिर, मैं तुझे श्राप देती हूं. जगदम्बा भवानी के अभिशाप से चित्ररथ राक्षस योनि को प्राप्त हो गया और त्वष्टा नामक ऋषि के श्रेष्ठ तप से उत्पन्न हो वृत्रासुर बना.

वृत्रासुर ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गंधमादन पर्वत पर कठोर तपस्या शुरू कर दी. उसकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उसे वरदान दिया. इस वरदान के कारण ही वृत्रासुर बहुत शक्तिशाली और अजेय बन गया है. 

गुरुदेव बृहस्पति ने आगे बोले- वृत्रासुर बाल्यकाल से ही शिव भक्त रहा है. अत: वृत्रासुर को हराने के लिए केवल युद्ध करना काफी नहीं होगा. उन्होंने इंद्र को भगवान शिव की आराधना करने और श्रद्धा से गुरु प्रदोष व्रत रखने की सलाह दी.

इंद्र ने बृहस्पति देव की बात मानी और पूरी श्रद्धा के साथ प्रदोष व्रत रखा, प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा की. भगवान शिव की कृपा से इंद्र को अपनी खोई हुई शक्ति वापस मिल गईं. इसके बाद इंद्र और वृत्रासुर के बीच फिर भयंकर युद्ध हुआ. इस बार इंद्र ने वृत्रासुर को पराजित कर दिया. वृत्रासुर के अंत के बाद देवताओं को राहत मिली और देवलोक में फिर से शांति स्थापित हो गई.

भगवान शिव जी की आरती (Lord Shiva Aarti Lyrics in Hindi)

ऊं जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखत त्रिभुवन जन मोहे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे।
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
कर के मध्य कमण्डल चक्र त्रिशूलधारी।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।
भांग धतूरे का भोजन, भस्मी में वासा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥ स्वामी ओम जय शिव ओंकारा॥

ये भी पढ़ें- आज गुरु प्रदोष व्रत पर जानें शुभ-अशुभ समय क्या रहेगा? पढ़ें आज का पंचांग

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

 

Continue reading on the app

आने वाले वर्षों में चालू खाता घाटा और एफटीए से पैदा हुए अवसरों से रुपया होगा मजबूत: आरबीआई डिप्टी गवर्नर

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रुपया 31 मार्च, 2025 से 16 सितंबर, 2026 तक संचयी रूप से 13.1 प्रतिशत (प्वाइंट-टू-प्वाइंट आधार पर) कमजोर हुआ है। ऐसे में भारतीय मुद्रा के मौजूदा स्तर से न केवल स्थिर होने, बल्कि मजबूत होने की भी पर्याप्त जगह है। यह बयान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने दिया।

उन्होंने कहा, “अगर कुछ कहा जाए तो ऐसा लगता है कि रुपए के मौजूदा स्तर से केवल स्थिर होने ही नहीं, बल्कि शायद मजबूत होने की भी पर्याप्त गुंजाइश है। जब पूंजी प्रवाह से जुड़े उपाय पहली बार घोषित किए गए थे, तब बाजार विश्लेषकों ने भी इसी तरह की उम्मीद जताई थी।”

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में चालू खाते का घाटा (सीएडी) और कम होना चाहिए। इसकी वजह अर्थव्यवस्था की पारंपरिक मजबूती के साथ-साथ नई ताकतों का उभरना है, जिसमें वस्तुओं के निर्यात में बढ़ती सफलता भी शामिल है।

गुप्ता ने मुंबई में एसबीआई के एक सम्मेलन में कहा, “आरबीआई विदेशी मुद्रा बाजार में व्यवस्थित परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसके पास कई दशकों के सीएडी या भुगतान संतुलन (बीओपी) के शुद्ध घाटे को पूरा करने की क्षमता है।”

भारत परंपरागत रूप से चालू खाते में मामूली घाटा और पूंजी खाते में बड़ा अधिशेष दर्ज करता रहा है, जिसके परिणामस्वरूप भुगतान संतुलन (बीओपी) सकारात्मक रहा है।

जीडीपी के प्रतिशत के रूप में भारत का सीएडी समय के साथ कम हुआ है, जिससे भुगतान संतुलन को मजबूती मिली है।

गुप्ता ने विस्तार से बताया, “इसके अलावा, सीएडी का स्तर उन स्तरों से काफी नीचे रहा है, जिन्हें आमतौर पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए उचित माना जाता है। शुद्ध सेवा निर्यात और प्रेषण भारत की बड़ी संरचनात्मक ताकत बने हुए हैं। दोनों मिलकर इतने बड़े और मजबूत हैं कि वस्तुओं के व्यापार घाटे को संतुलित कर सकें और सीएडी को जीडीपी के 1 प्रतिशत से नीचे बनाए रख सकें।”

हाल में तेल और सोने की कीमतों में आए झटकों ने अस्थायी रूप से सीएडी को बढ़ा दिया है। इसके अलावा, पिछले दो वर्षों में पूंजी खाते का अधिशेष सीएडी से कम रहा है। इसके परिणामस्वरूप 2024-25 में करीब 5.0 अरब डॉलर और 2025-26 में 23.6 अरब डॉलर का नकारात्मक बीओपी दर्ज हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के इस्तेमाल और देश में अपने तेल भंडार खोजने के प्रयासों के चलते भारत की आयातित तेल पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। इससे जीडीपी के प्रतिशत के रूप में तेल की मांग में लंबे समय से जारी गिरावट की प्रवृत्ति को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा, “यह उस स्थिति के अतिरिक्त होगा जब संघर्ष समाप्त होने के साथ ही तेल की कीमतें भी स्थिर हो जाएंगी। साथ ही हाल के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के सकारात्मक प्रभाव सामने आने और अनुकूल विनिमय दर के साथ यह मजबूती आगे भी जारी रहेगी।”

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस ने बदला हेड कोच, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को मिली 2027 की कमान, टीम के गिरते ग्राफ ने फ्रेंचाइज को किया मजबूर

mi changes coach for wpl: मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि लिसा कीघटली ने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है, और ल्यूक विलियम्स को 2027 महिला प्रीमियर लीग सीजन से पहले उनके उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. Thu, 24 Sep 2026 14:38:08 +0530

  Videos
See all

NEWS18 India के कार्यक्रम में CDS Gen Subramani | News 18 Defcon | CDS General NS Raja Subramani #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T09:45:32+00:00

Viral Video: मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन #shorts #viralreel #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T09:45:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers