Responsive Scrollable Menu

यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस जलकर खाक, कई यात्रियों की मौत की आशंका

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेस पर बीती रात बड़ा हादसा हो गया. ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. बस में आग फैलते ही यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और दरवाजे से बाहर निकलना शुरू कर दिया. कई यात्रियों ने बस से कूदकर खुद को सुरक्षित किया.

घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुई. हादसे के समय बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे. आग लगने का पता चलते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. चलती बस में आग लगने की वजह से कुछ ही देर में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे. आग लगने के कारणों और यात्रियों के सुरक्षित होने को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.

यात्री की आपबीती..

हादसे के बाद एक यात्री ने बताया कि मैं सो रहा था तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया. जब मैं जागा, तो वहां पहले से ही बहुत भीड़ थी. मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया. यहां तक कि जूते भी नहीं पहने. बस अपना फोन लिया और बाहर निकल आया. इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर रहे थे. मुझे भी धक्के लगे और आखिरकार किसी ने मुझे बाहर खींचा. उसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं. चारों तरफ़ धुआं ही धुआं था. अफरा-तफरी मची हुई थी और बाहर निकलना बहुत मुश्किल था. 

कई लोगों की मरने की आशंका

यात्री ने बताया कि इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, लोग अंदर दम घुटने से परेशान थे. बहुत कम लोग ही बच पाए, सिर्फ वही जो धक्का-मुक्की के बीच रास्ता बनाकर बाहर निकल सके. कई लोगों की जान चली गई. मेरे पीछे भी काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि मैं खुद भी काफी देर से बाहर निकल पाया था. 

Continue reading on the app

'कभी सिर नहीं झुकाएंगे न घुटने टेकेंगे...', UN में ईरानी राष्ट्रपति ने ट्रंप को दी चेतावनी

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल कोई सीधी लड़ाई तो नहीं हो रही है. ईरानी राष्ट्रपति भी इस समय संयुक्त राष्ट्र की बैठक के सिलसिले में अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं. इस बैठक में पहले ट्रंप ने ईरान को खत्म करने की धमकी दी. अब उसी जगह से ईरान ने अमेरिका को आंख दिखाई है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अमेरिका की नीतियों और प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अमेरिकी दबाव और प्रतिबंधों से ईरान का हौसला कमजोर होने के बजाय और मजबूत होगा.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पेजेश्कियन ने वाशिंगटन की ईरान को लेकर की गई टिप्पणियों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत और कूटनीति के लिए तैयार है, लेकिन वह किसी भी तरह के बाहरी दबाव या धमकी के आगे झुकने वाला नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि ईरान अपना सिर नहीं झुकाएगा और न ही किसी दबाव के सामने घुटने टेकेगा.

बताया अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ

पेजेश्कियन ने ईरान को लेकर ट्रंप की टिप्पणियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान अंतरराष्ट्रीय कानून और दुनिया के नियमों के खिलाफ हैं. पेजेश्कियन ने कहा कि अमेरिका की ओर से लगाए जा रहे प्रतिबंधों, बढ़ते दबाव और धमकियों से ईरानी जनता का विरोध और मजबूत होगा. उन्होंने साफ कहा कि ईरान किसी भी दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है और न ही वह घुटने टेकेगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के रिकॉर्ड पर हरमनप्रीत ने चलाया हथौड़ा, जापान में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनी दुनिया की सबसे सफल टी-20 कप्तान

harman beats dhoni record: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और इसी के साथ हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, जो पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में अब तक किसी कप्तान के नाम नहीं था. हरमनप्रीत टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइनल जीतने वाली कप्तान बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. Thu, 24 Sep 2026 13:35:48 +0530

  Videos
See all

“From an Economic Perspective, We Are an Island” | DEFCON2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:13+00:00

News18 DEFCON 2026 | The War Before the Weapon’ पर बड़ा मंथन |Dr. Amit Sharma, Tarun Wig EXCLUSIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers