Responsive Scrollable Menu

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

गणेश उत्सव की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। अक्सर आपने देखा होगा कि गणेश चतुर्थी या गणेश उत्सव या फिर दीपावली पर घर में बप्पा की स्थापना करते समय पूजा की थाली में सुपारी जरुर देखी होगी। कई घरों में गणेश जी के साथ दो साबुत सुपारी भी रखी जाती हैं और उनकी पूजा की जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सुपारी को ही भगवान गणेश या उनसे जुड़ी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है?

वहीं, हिंदू पूजा-पद्धति में सुपारी को खास माना जाता है। मान्यता के अनुसार, जब किसी देवता की मूर्ति मौजूद न हो या पूजा में किसी देवता की प्रतीक के तौर पर स्थापना करनी हो, तब सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको बताते हैं इस लेख में बप्पा की पूजा में दो सुपारी किस चीज का प्रतीक है?  

सुपारी का भगवान गणेश से क्या संबंध है?

पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली सुपारी कोई सामान नहीं है, बल्कि इसे भगवान का प्रतीक (यानी उनकी मौजूदगी) मानकर पूजा की जाती है। यदि आपके घर में भगवान की मूर्ति या फोटो न हो, तो परंपरा के अनुसार सुपारी को ही भगवान मानकर पूजा कर लेनी चाहिए। गणेश जी की पूजा में भी सुपारी को बप्पा का प्रतीक मानकर उनकी स्थापना की जाती है और पूजा की जाती है।

गणेश जी के साथ दो सुपारी क्यों रखी जाती हैं?

गणेश जी की स्थापना के समय दो सुपारी रखी जाती है। असल में इसका संबंध बप्पा की पत्नियों यानी रिद्धि और सिद्धि से है। अगर आपके पास गणेश जी के साथ रिद्धि-सिद्धि की अलग से मूर्तियां नहीं है, तो नियम के मुताबिक दो साबुत (टूटी नहीं होनी चाहिए) सुपारी रखी जाती है।

- पहली सुपारी: इसे रिद्धि (समृद्धि और वैभव) का प्रतीक माना जाता है।

- दूसरी सुपारी: इसे सिद्धि (सफलता और उपलब्धि) का प्रतीक माना जाता है।

सुपारी को पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है?

सुपारी को पूरी तरह से तैयार होने (पूर्णता) और मजबूती (स्थिरता) का प्रतीक माना जाता है। आपने देखा होगा कि सुपारी बहुत ही हार्ड और पूरी होती है, इसलिए इसे 'पक्के संकल्प' (यानी के किसी काम को पूरा करने की पक्की जिद) से जोड़ा जाता है।

- कलश स्थापना में भी सुपारी रखी जाती है, जो कि वहां मौजूद देवी-शक्ति का प्रतीक मानी जाती है।

- अलग-अलग पूजाओं में भी सुपारी का इस्तेमाल अलग-अलग भावनाओं के साथ इस्तेमाल किया जाता है।

गणेश पूजा में सुपारी कैसे रखें?

- सबसे पहले दो एकदम साफ और साबुत सुपारी ही लें।

- इन्हें आप साफ पानी या गंगाजल से अच्छे से धोकर पवित्र कर लें।

- पूजा वाली चौकी पर एक पान का पत्ता रखें या थोड़े से चावल बिछा दें।

- दोनों सुपारी को उस पर अलग-अलग रख दें।

- सुपारी पर थोड़ी लाल मौली लपेट दें।

- इसके बाद उन पर कुमकुम (रोली) और चावल लगाएं।

- सुपारी पर फूल रखें और धूप-दीप दिखाकर आरती करें।

- इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का उच्चारण करते हुए। इसके साथ ही रिद्धि-सिद्धि का नाम लेकर घर में सुख-शांति, तरक्की और हर काम में सफलता के लिए प्रार्थना करें।

Continue reading on the app

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरुप की आराधना के लिए खास माना जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के बाद अनंत सूत्र धारण किया जाता है। इस पवित्र धागे में 14 गांठे लगाई जाती है, जिनका संबंध धार्मिक मान्यताओं में 14 लोकों से बताया गया है।

इतना ही नहीं, अनंत चतुर्दशी के साथ गणेश उत्सव का समापन भी होता है और भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करते हैं। आइए आपको बताते हैं अनंत चतुर्दशी कब है, अनंत सूत्र क्यों बांधें जाते हैं और क्या मान्यता है 14 गांठों की।

अनंत चतुर्दशी 2026 कब मनाई जाएगी?

प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह पावन तिथि 25 सितंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है और श्रद्धालु अपनी बांह पर अनंत सूत्र पहना करते हैं। धार्मिक दृष्टि से इस दिन का महत्व गणेश उत्सव के समापन से भी जुड़ा हुआ है।

भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना

अनंत चतुर्दशी श्री विष्णु के उस स्वरुप को समर्पित मानी जाती है, जिसका कोई अंत नहीं होता है। इस दिन भक्त श्रद्धापूर्वक विष्णु जी की पूजा करते हैं और उनसे परिवार में सुख-शांति, समृद्धि तथा जीवन की परेशानियों से राहत की प्रार्थना की जाती है। मान्यता है कि व्रत और विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

अनंत सूत्र क्यों धारण किया जाता है?

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद अनंत सूत्र बांधने की परंपरा निभाई जाती है। पूजा के दौरान इस धागे को मंत्रों और श्रद्धा के साथ पवित्र किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पुरुण दाहिनी भुजा में जबकि महिलाएं बाईं भुजा पर बांधती हैं। धार्मिक विश्वास के अनुसार, अनंत सूत्र भगवान विष्णु की कृपा और संरक्षण का प्रतीक है। इसे धारण करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की जाती है।

अनंत सूत्र की 14 गांठों का क्या अर्थ है?

अनंत सूत्र में 14 गांठें बांधने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं में इन गांठों को ब्रह्मांड में स्थित 14 लोकों का प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु को इन सभी लोकों को पालनकर्ता माना जाता है। इसके साथ ही अनंत सूत्र गांठों को उनके अनंत स्वरुप और व्यापक सत्ता से जोड़कर देखा जाता है।

सात ऊपरी लोक और सात अधोलोक

हिंदू धर्म में धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कुल 14 लोकों का उल्लेख मिलता है। इनमें सात लोकों को ऊर्ध्व यानी ऊपर के लोक माने गए हैं। वहीं, बाकी सात को अधोलोक या नीचे स्थित लोकों के रुप में वर्णित किया गया है। अनंत सूत्र में मौजूद 14 गांठें नहीं बल्कि इन्हीं 14 लोकों का प्रतीक मानी जाती है। इसके अलावा, अनंत सूत्र सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भगवान विष्णु के अनंत स्वरुपों और सृष्टि के व्यापक स्वरूप से संबंधित आस्था का प्रतीक माना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

Suruchi Singh: पिता बनाना चाहते थे पहलवान, सुरुचि को बंदूक पर आया प्यार, अब गोल्ड जीतकर रखी देश की लाज

हरियाणा के झज्जर में कुश्ती पहलवानों की विरासत और कहानियों के बीच शूटिंग को चुनने वाली सुरुचि सिंह ने अपने पहले ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया और 48 घंटे पहले मिली निराशा को पीछे छोड़ा. Fri, 25 Sep 2026 11:22:07 +0530

  Videos
See all

Trump - Jinping Meet :Trump ने Xi Jinping को इतना भाव क्यों दिया, मुलाकात के पीछे क्या है बड़ा खेल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T07:04:52+00:00

Why Gen Z are ditching cardio for strength training. #Cardio #Exercise #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T07:10:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers