Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। साधक शरद पूर्णिमा, दीपावली और महालक्ष्मी व्रत के दौरान माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता के अनुसार, जो भक्तजन श्रद्धा और आस्था के साथ मां लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं, उसकी आर्थिक तंगी दूर रहती है।
आपने भी हर देवी-देवता का कोई न कोई वाहन जरुर देखा होगा कि जो उनके शक्तियों और स्वभाव से जुड़ा एक गहरा संदेश देता है। जब हम धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी की बात करते हैं, तो हम सभी के मन में कमल के फूल पर बैठी या हाथ में धन बरसाती हुई मां की छवि सामने आती है। क्या आपने सोचा है कि माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों माना गया है?
किसान का मित्र और अन्न रूपी धन की रक्षा
इसके पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी है। प्राचीन काल से भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है, जहां अन्न को ही असली धन माना गया है। खेतों में खड़ी फसल को चूहे और अन्य कीट नुकसान पहुंचाते हैं। उल्लू रात के समय इन चूहों और कीटों का शिकार करता है और फसल का बचाता है। इसी तौर पर, उल्लू अप्रत्यक्ष रुप से किसानों की फसल यानी धन की रक्षा करता है। इसलिए, कृषि संस्कृति में इसे मां लक्ष्मी को वाहन के रुप में जोड़ा गया है।
अंधी दौड़ और धन का मोह न रखना
असल में उल्लू की एक खास विशेषता यह है कि उसे दिन के उजाले में साफ नजर नहीं आता है, वह रात के समय ही देख सकता है। इसके जरिए लोगों को यह संदेश मिलता है कि, जो लोग धन की चकाचौंध में पूरी तरह से अंधे हो जाते हैं, वे मां लक्ष्मी की असली कृपा को नहीं पहचान पाते। इसलिए धन जरुरी है, लेकिन उसके प्रति अंधापन इंसान को विवेकहीन बना देता है।
दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक
असल में प्राकृतिक रुप से उल्लू को एकदम बेहद शांत, चौकन्ना और बुद्धिमान पक्षी माना गया है। इसकी आंखें स्थिर और बड़ी होती हैं जो हर दिशा में पैनी नजर रखता है। यह इस बात का प्रतीक है कि सच्चा धन वही संभाल सकता है, जिसके पास दूरदर्शिता हो, जो अपने खर्चे और निवेश को लेकर बुद्धिमान और सतर्क हो। बिना दूरदर्शिता के आया धन ज्यादा समय तक नहीं टिकता है।
विरोधाभास और संतुलन का संदेश
धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता लक्ष्मी का स्वभाव काफी चंचल होता है, जिसका मतलब है कि धन एक जगह नहीं टिकता है और उल्लू भी एक शांत और एकांत प्रिय जीव है जो रात में एक्टिव रहता है। इस बात से यह पता चलता है कि जीवन में स्थिरता और गतिशीलता दोनों बेहद जरुरी है।
इतना ही नहीं, उल्लू माता लक्ष्मी के साथ उनकी बड़ी बहन 'अलक्ष्मी' (कंगाली या दरिद्रता) का प्रतीक भी है, जो हमें सिखाती हैं कि धन के साथ अहंकार और बुराई जैसी नकारात्मक ऊर्जाएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। व्यक्ति को हमेशा सावधान रहना चाहिए।
Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान
गणेश उत्सव की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। अक्सर आपने देखा होगा कि गणेश चतुर्थी या गणेश उत्सव या फिर दीपावली पर घर में बप्पा की स्थापना करते समय पूजा की थाली में सुपारी जरुर देखी होगी। कई घरों में गणेश जी के साथ दो साबुत सुपारी भी रखी जाती हैं और उनकी पूजा की जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सुपारी को ही भगवान गणेश या उनसे जुड़ी शक्तियों का प्रतीक माना जाता है?
वहीं, हिंदू पूजा-पद्धति में सुपारी को खास माना जाता है। मान्यता के अनुसार, जब किसी देवता की मूर्ति मौजूद न हो या पूजा में किसी देवता की प्रतीक के तौर पर स्थापना करनी हो, तब सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको बताते हैं इस लेख में बप्पा की पूजा में दो सुपारी किस चीज का प्रतीक है?
सुपारी का भगवान गणेश से क्या संबंध है?
पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली सुपारी कोई सामान नहीं है, बल्कि इसे भगवान का प्रतीक (यानी उनकी मौजूदगी) मानकर पूजा की जाती है। यदि आपके घर में भगवान की मूर्ति या फोटो न हो, तो परंपरा के अनुसार सुपारी को ही भगवान मानकर पूजा कर लेनी चाहिए। गणेश जी की पूजा में भी सुपारी को बप्पा का प्रतीक मानकर उनकी स्थापना की जाती है और पूजा की जाती है।
गणेश जी के साथ दो सुपारी क्यों रखी जाती हैं?
गणेश जी की स्थापना के समय दो सुपारी रखी जाती है। असल में इसका संबंध बप्पा की पत्नियों यानी रिद्धि और सिद्धि से है। अगर आपके पास गणेश जी के साथ रिद्धि-सिद्धि की अलग से मूर्तियां नहीं है, तो नियम के मुताबिक दो साबुत (टूटी नहीं होनी चाहिए) सुपारी रखी जाती है।
- पहली सुपारी: इसे रिद्धि (समृद्धि और वैभव) का प्रतीक माना जाता है।
- दूसरी सुपारी: इसे सिद्धि (सफलता और उपलब्धि) का प्रतीक माना जाता है।
सुपारी को पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है?
सुपारी को पूरी तरह से तैयार होने (पूर्णता) और मजबूती (स्थिरता) का प्रतीक माना जाता है। आपने देखा होगा कि सुपारी बहुत ही हार्ड और पूरी होती है, इसलिए इसे 'पक्के संकल्प' (यानी के किसी काम को पूरा करने की पक्की जिद) से जोड़ा जाता है।
- कलश स्थापना में भी सुपारी रखी जाती है, जो कि वहां मौजूद देवी-शक्ति का प्रतीक मानी जाती है।
- अलग-अलग पूजाओं में भी सुपारी का इस्तेमाल अलग-अलग भावनाओं के साथ इस्तेमाल किया जाता है।
गणेश पूजा में सुपारी कैसे रखें?
- सबसे पहले दो एकदम साफ और साबुत सुपारी ही लें।
- इन्हें आप साफ पानी या गंगाजल से अच्छे से धोकर पवित्र कर लें।
- पूजा वाली चौकी पर एक पान का पत्ता रखें या थोड़े से चावल बिछा दें।
- दोनों सुपारी को उस पर अलग-अलग रख दें।
- सुपारी पर थोड़ी लाल मौली लपेट दें।
- इसके बाद उन पर कुमकुम (रोली) और चावल लगाएं।
- सुपारी पर फूल रखें और धूप-दीप दिखाकर आरती करें।
- इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का उच्चारण करते हुए। इसके साथ ही रिद्धि-सिद्धि का नाम लेकर घर में सुख-शांति, तरक्की और हर काम में सफलता के लिए प्रार्थना करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









