Responsive Scrollable Menu

MP में 9 नए आयुर्वेद कॉलेज खोलने की तैयारी, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर CM डॉ. मोहन यादव बोले- जल्द मिलेगी खुशखबरी

मध्यप्रदेश में आयुर्वेद की पढ़ाई का दायरा बढ़ने वाला है। प्रदेश में 9 नए आयुर्वेद कॉलेज खोलने की तैयारी है। इसी बीच स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे AYUSH इंटर्न डॉक्टरों को भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल्द खुशखबरी मिलने का संकेत दिया है। सीएम ने बताया कि इस मुद्दे पर आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार से बात हो चुकी है और जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने आयुर्वेद को बीमारी होने के बाद इलाज की पद्धति भर मानने के बजाय रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ने की बात कही। उनका कहना था कि खान-पान, विचार और व्यवहार में संतुलन रखकर बीमारियों से बचने पर आयुर्वेद का जोर है।

सीएम बोले योग और आयुर्वेद को दिनचर्या का हिस्सा, स्वस्थ रहें 

उन्होंने सवाल भी किया कि बीमारी होने के बाद ही इलाज क्यों तलाशा जाए? योग और आयुर्वेद को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर शरीर को पहले से स्वस्थ रखने की कोशिश होनी चाहिए। सीएम ने भारतीय रसोई और उसमें इस्तेमाल होने वाले मसालों का जिक्र करते हुए कहा कि आयुर्वेद सदियों से भारतीय जीवन का हिस्सा रहा है।

डिंडोरी को मिला 102 करोड़ रुपये का आयुर्वेद कॉलेज

आयुर्वेद की पढ़ाई बढ़ाने के साथ प्रदेश में इससे जुड़ी नई सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं। डिंडोरी में 102 करोड़ रुपये से तैयार आयुर्वेद कॉलेज की शुरुआत की गई है। वहीं प्रदेश में AYUSH से जुड़े भवनों, अस्पतालों और कॉलेजों के 25 कामों पर 184 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं। इनमें 12 भवन बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 13 नए काम शुरू किए गए हैं।

भोपाल के आयुर्वेद कॉलेज परिसर में छह एकड़ का हर्बल गार्डन भी तैयार किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 12 AYUSH Health and Wellness Centres बनाए जा रहे हैं। AYUSH Wellness Tourism Centres का नाम अब ‘AYUSH आरोग्यम धाम’ होगा।

प्रदेश में फिलहाल 1,773 आयुर्वेदिक औषधालय, 800 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 58 AYUSH विंग चल रहे हैं। आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार के मुताबिक 9 AYUSH कॉलेज अभी चल रहे हैं और 8 नए आयुर्वेद कॉलेज निर्माणाधीन हैं।

Continue reading on the app

तिरुवनंतपुरम में कैसा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? विरोधी टीमों के लिए 'काल' है यह मैदान, देखें ये आंकड़े

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का 27 सितंबर से आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि भारत के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी. इस सीरीज का पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया लगभग 4 साल बाद वनडे मैच खेलने उतरेगी. ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल होगा कि इस मैदान पर भारतीय टीम का वनडे रिकॉर्ड कैसा है, तो चलिए इस ऑर्टिकल में जानते हैं कि ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया का वनडे रिकॉर्ड कैसा है. 

तिरुवनंतपुरम में बेहतरीन है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का वनडे रिकॉर्ड 100% जीत का है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच साल 2018 में खेला गया था. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 2 वनडे मैच खेले हैं और दोनों में ही उसने धमाकेदार जीत दर्ज की है. यह मैदान भारतीय टीम के लिए बेहद भाग्यशाली रहा है, जहां न सिर्फ भारत ने रनों के लिहाज से इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की, बल्कि विपक्षी टीमों को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेला है. 

तिरुवनंतपुरम में पहले ODI में भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से दी थी मात

भारत ने इस मैदान पर खेले दोनों ही मैचों में विपक्षी टीमों को एकतरफा हराया है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 1 नवंबर 2018 को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था. तब इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टविंडीज की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 104 रनों पर ढेर हो गई. रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट चटकाए थे. इसके बाद छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा (62* रन) और विराट कोहली (33* रन) ने विंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 14.5 ओवरों में 9 विकेट से मैच को खत्म कर दिया. 

दूसरे ODI में भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से रौंदा

इसके बाद यहां खेला गया दूसरा वनडे मैच तो क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गया. 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा तहलका  मचाया कि बोर्ड पर 390 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. विराट कोहली ने नाबाद 166 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इसके बाद जब श्रीलंकाई टीम इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें महज 73 रनों पर समेट दिया था. इस तरह भारत ने 317 रनों के विशाल अंतर से एक ऐसी ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की थी. 

किंग कोहली को रास आती है तिरुवनंतपुरम की पिच

विराट कोहली के लिए तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम का मैदान बेहद खास है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2023 में यहां 166 रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. कोहली इस मैदान पर अब तक 2 पारियों में कुल 199 रन बना चुके हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे शेड्यूल

पहला ODI: 27 सितंबर, तिरुवनंतपुरम
दूसरा ODI: 30 सितंबर, गुवाहाटी
तीसरा ODI: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़

यह भी पढ़ें:  'शुभमन लकी हैं कि उन्हें रोहित-विराट मिले...', टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दोनों दिग्गजों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Continue reading on the app

  Sports

पूरे करियर में ना शतक लगाया, ना अर्धशतक, ना ही लिया विकेट, मुंबई इंडियंस ने उसे ही बना दिया हेड कोच

मुंबई इंडियंस की महिला टीम के नए हेड कोच का ऐलान हो गया है. ल्यूक विलियम्स को ये जिम्मेदारी दी गई है वो लीजा कीथली की जगह लेंगे. Thu, 24 Sep 2026 13:38:26 +0530

  Videos
See all

“From an Economic Perspective, We Are an Island” | DEFCON2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:13+00:00

UP, बिहार, MP और राजस्थान के पुरुषों को नौकरी नहीं | #viralshorts | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers