Responsive Scrollable Menu

Election Commission विवाद और GDP अनुमान में बढ़ोतरी समेत आज रात की बड़ी खबरें

नयी दिल्ली, 23 सितंबर की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि101 संपूर्णलीड निर्वाचन आयोग विपक्ष ने ‘ज्ञानेशगेट’ पर सीईसी को हटाने की मांग की, निर्वाचन आयोग ने मतभिन्नता का बचाव किया नयी दिल्ली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर दो निर्वाचन आयुक्तों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराए जाने की खबरें सामने आने के बाद बुधवार को बड़ा सियासी बवंडर खड़ा हो गया और विपक्ष ने इसे ‘ज्ञानेशगेट’ करार देते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

दि87 भाजपा ईसी निर्वाचन आयुक्तों का अलग-अलग विचार जाहिर करना सच्चे लोकतंत्र का प्रतीक : भाजपा नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि आधिकारिक विचार-विमर्श के दौरान तीनों निर्वाचन आयुक्तों के अलग-अलग विचार जाहिर करने से जुड़ी खबरें निर्वाचन आयोग के लोकतांत्रिक तरीके से काम करने को प्रदर्शित करती हैं।

दि106 न्यायालय ईसी लीड कानून सीईसी, ईसी की नियुक्ति का मामला: याचिकाओं को बड़ी पीठ को सौंपने के मुद्दे पर न्यायालय का खंडित फैसला नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने 2023 के उस कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को एक वृहद पीठ के पास भेजने के मामले में बुधवार को खंडित फैसला सुनाया, जिसके तहत प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) का चयन करने वाली समिति से बाहर रखा गया है।

दि107 राहुल मप्र आरक्षण राहुल गांधी ने मोहन यादव को लिखा पत्र, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग उठाई नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर लंबित नियुक्तियों का रास्ता साफ किया जाए।

दि93 विदेश मंत्रालय ओआईसी भारत ने कश्मीर पर ओआईसी संपर्क समूह के संयुक्त बयान में दिये गये ‘अनावश्यक संदर्भ’ को खारिज किया नयी दिल्ली, भारत ने जम्मू-कश्मीर पर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के संपर्क समूह के संयुक्त बयान में भारत के संदर्भों को ‘‘अनावश्यक और तथ्यात्मक रूप से गलत’’ बताते हुए बुधवार को पूरी तरह खारिज कर दिया।

वि25 अमेरिका जयशंकर रुबियो जयशंकर ने रुबियो से मुलाकात में ‘रूस और ईरान पर प्रतिबंध वाले अमेरिकी कानून’ पर चिंता जाहिर की न्यूयार्क, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र से इतर अमेरिका के अपने समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों के आपसी संबंधों तथा रूस एवं ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी कानून को लेकर नयी दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा की गई।

अर्थ40 दूसरी लीड भारत वृद्धि रेटिंग एजेंसी एसएंडपी, फिच समेत चार एजेंसियों ने भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाया नयी दिल्ली, वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी और फिच, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) तथा आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने बुधवार को भारत की वित्त वर्ष 2026-27 की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर करीब सात प्रतिशत कर दिया है।

प्रादे84 केरलम सीईसी चुनाव लीड प्रियंका सीईसी ने चुनाव में धांधली होने दी तो यह ‘देशद्रोह’ है: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मलप्पुरम (केरलम), कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को चुनावों में धांधली की जानकारी थी और उन्होंने इसे होने दिया, तो यह ‘‘देश के साथ विश्वासघात’’ और ‘‘देशद्रोह का कृत्य’’ है।

प्रादे127 मप्र राहुल गांधी भाजपा ‘इंदौर के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मसखरी के जरिये कुणाल कामरा से लगाई होड़’ : भाजपा का तंज इंदौर (मध्यप्रदेश), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बुधवार को तंज कसते हुए कहा कि इंदौर के हालिया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मंच पर उन्होंने मसखरी के जरिये हास्य कलाकार कुणाल कामरा के साथ इस बात की प्रतिस्पर्धा की कि दोनों में से कौन बेहतर ‘कॉमेडियन’ है।

प्रादे113 महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग लीड उद्धव ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए; महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु में मतपत्रों से दोबारा चुनाव हो: उद्धव मुंबई, शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने निर्वाचन आयोग में मतभेद की खबर सामने आने का हवाला देते हुए बुधवार को मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से बर्खास्त किया जाए और लोकतंत्र की हत्या करने के लिए उन्हें जेल भेजा जाए।

वि24 अमेरिका जयशंकर त्रिपक्षीय भारत, फ्रांस और यूएई ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की; त्रिपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की न्यूयार्क, भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर यहां एक त्रिपक्षीय मंत्री-स्तरीय बैठक की, जिसमें पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की गई और अंतरिक्ष व कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे क्षेत्रों में त्रिपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई।

खेल40 खेल एशियाड लीड भारत मीराबाई ने एशियाई खेलों का सूखा खत्म कर जीता रजत, स्कीट के कांस्य ने निशानेबाजी में बचाई लाज नागोया, दिग्गज भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर महाद्वीपीय खेलों में लंबे समय से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म किया जबकि निशानेबाजी में स्कीट टीमों के दो कांस्य पदकों के बावजूद भारत का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Continue reading on the app

PM Modi की अध्यक्षता में Union Council of Ministers का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद का दो-दिवसीय चिंतन शिविर बुधवार को शुरू हुआ, जिसमें मंत्रालयों और विभागों के जारी कार्य, भविष्य की योजनाओं और अगली पीढ़ी के सुधारों पर चर्चा की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित दो-दिवसीय मंथन सत्र का मुख्य उद्देश्य मंत्रालयों और विभागों के काम का जायजा लेना, उनके बीच तालमेल बेहतर करना, सरकार के भविष्य का एजेंडा और योजनाएं तैयार करना तथा कल्याणकारी योजनाओं एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर जारी काम की समीक्षा करना है। इस तरह की बैठक के जरिये सरकार के विभिन्न पहलुओं का जायजा लेने का काम अगले हफ्ते भी होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार और बृहस्पतिवार को चिंतन शिविर में विकसित भारत 2047 की दिशा में नये विचारों, सुधारों और प्राथमिकताओं की पहचान की जाएगी। ‘विकसित भारत’ कवायद 2021 से जारी है। विजन 2047 और इसके लघु अवधि एवं दीर्घ अवधि के रोडमैप को तैयार करने के लिए सचिवों के 10 क्षेत्र-आधारित समूह बनाए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस कवायद के लिए हितधारकों के साथ व्यापक स्तर पर परामर्श भी किया गया। तब से, विकसित भारत 2047 के विभिन्न पहलुओं पर मंत्रिपरिषद के समक्ष आठ प्रस्तुतियां और चर्चाएं हो चुकी हैं। मौजूदा चिंतन शिविर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाता है।

यह सचिवों, मंत्रालयों और विभागों, कैबिनेट सचिवालय और नीति आयोग के समूहों द्वारा किए जा रहे काम को एक मंच पर लाता है, जिनमें सुधार, जीवन को आसान बनाना, नियमों के पालन को सहज करना और शासन से जुड़ी अन्य प्राथमिकताएं शामिल हैं। चिंतन शिविर में सरकारी योजनाओं की प्रगति, नीतियों के कार्यान्वयन, समय प्रबंधन, मंत्रालयों के बीच तालमेल और जन-सेवाएं प्रदान करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। कार्यक्रमों (योजनाओं) का तय समय-सीमा में कार्यान्वयन करने और प्रशासन से जुड़े अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए लगभग छह समूह बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक में आठ मंत्री शामिल हैं।

ये समूह पहले ही कई बैठकें कर चुके हैं, जिनमें चिंतन बैठक में दी जाने वाली प्रस्तुतियों पर चर्चा की गई थी। सूत्रों के अनुसार, कुछ मंत्रियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सुधार को आगे बढ़ाने के लिए उनके मंत्रालयों द्वारा अपनाई गई नीतियों और उपायों पर प्रस्तुतियां देने की संभावना है। प्रधानमंत्री, विभिन्न सुधारों पर जोर देते रहे हैं और उन्होंने पहले भी अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों से कहा था कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना और जीवन को आसान बनाना सरकार का मुख्य ध्येय होना चाहिए।

मंत्रियों की प्रस्तुतियों में नीति-निर्माण की प्रक्रिया को अधिक असरदार और प्रभावकारी बनाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। इसी तरह की कवायद 21 अक्टूबर 2021 को भी की गई थी। उस समय चर्चा का मुख्य विषय शासन और नीति निर्माण था तथा इस कवायद का उद्देश्य मंत्रियों को सरकार के समक्ष पेश आ रही चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करना है।

इसे शासन का जायजा लेने, मंत्रालयों के बीच तालमेल बेहतर बनाने और सरकार का भविष्य का एजेंडा तैयार करने के तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में मंत्रियों और मंत्रालयों को कई निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें मंत्रालयों के कार्यों के लिए ‘लाइव डैशबोर्ड’ बनाना, प्रगति की समीक्षा करना और सुझाव पाने के लिए सभी कर्मचारियों के साथ बातचीत करना शामिल है। इस महीने की शुरुआत में, प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों से मंत्रालयों और विभागों की आधिकारिक वेबसाइट को अधिक से अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने पर काम करने के लिए कहा था।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में बसकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूले विराट कोहली, झुककर लगवाया टीका फिर हाथ जोड़कर नमस्कार

Virat Kohli अब सिर्फ क्रिकेट खेलने ही भारत आते हैं. वह अपना अधिकतकर वक्त परिवार के साथ लंदन में ही गुजारते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं होती तो शायद उनका स्वदेश लौटने का प्रोग्राम भी नहीं बनता. 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वह सोमवार को तिरुवनंतपुरम पहुंचे. Thu, 24 Sep 2026 10:47:23 +0530

  Videos
See all

Delhi: 18 महीने के बच्चे पर कुत्ते का हमला #Delhi #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:05:10+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers