Responsive Scrollable Menu

PPF Withdrawal Rules: 15 साल से पहले ही निकाल सकते हैं पीपीएफ का पैसा, जान लें ये आसान तरीका

पीपीएफ में निवेश लंबे समय का होता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर आप मैच्योरिटी से पहले भी रकम निकाल सकते हैं. इसके लिए सरकार ने कुछ खास नियम बनाए हैं, जिन्हें जानना हर खाताधारक के लिए जरूरी है.

Continue reading on the app

ABVP ने किया Reservation का समर्थन, कहा देश के लिए व्यवस्था जरूरी

(कोमल शर्मा) नयी दिल्ली, 24 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कहा कि वह आरक्षण का समर्थन करता है और यह व्यवस्था देश के लिए जरूरी है। संगठन ने कहा कि आरक्षण खत्म करने की मांग करने वालों को इस मुद्दे को विस्तार से समझने की जरूरत है। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि संगठन का मानना है कि सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए और इसी वजह से आरक्षण जरूरी है।

एमबीबीएस स्नातक सोलंकी ने कहा, ‘‘संविधान में आरक्षण का प्रावधान है और आरक्षण जारी रहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभाविप हमेशा आरक्षण के साथ खड़ी रही है। हमने लगातार कहा है कि देश में आरक्षण जरूरी है।’’ मौजूदा आरक्षण नीति में सुधार या इसे समाप्त करने की कुछ समूहों की मांग के बारे में पूछे जाने पर सोलंकी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ऐसी मांग करने वालों को इस मुद्दे की विस्तृत समझ होने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह समझने की जरूरत है कि देश की जरूरत क्या है।’’ अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि छात्र संगठन की विचारधारा सामाजिक समरसता पर आधारित है और उसका मानना है कि सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आरक्षण जरूरी है।’’ आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ नामक इंस्टाग्राम पेज की अपील के बाद 21 अगस्त को दिल्ली में कई लोग एकत्र हुए थे।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की थी कि सरकारी सहायता और आरक्षण के लिए पात्रता तय करने में जाति के बजाय आर्थिक मानदंड को प्राथमिकता दी जाए। सरकार ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले समूह के प्रतिनिधियों से संपर्क किया था। केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने एक बैठक में उनके साथ ‘‘सौहार्दपूर्ण चर्चा’’ की थी।

यह पूछा गया कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में होने के कारण अभाविप छात्रों के मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने में खुद को सीमित महसूस करती है? इस पर सोलंकी ने कहा, ‘‘अभाविप का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। सरकार भाजपा की हो या गैर-भाजपा की... हम छात्रों के मुद्दों पर मजबूती से और आक्रामक तरीके से काम करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रों के हर मुद्दे को हमेशा टकराव के जरिए हल करने की कोशिश नहीं करती है और अक्सर बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशती है।

सोलंकी ने कहा, ‘‘कभी-कभी बातचीत के जरिए समाधान निकल सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो अभाविप संघर्ष करने के लिए तैयार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों के मुद्दों पर हम बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के समाधान की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने जापान को 48 रन से हराया, गुल-कहरोटे की स्पिन के आगे ढेर हुई मेजबान टीम

Afghanistan vs Japan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार आगाज किया है। निस्शिन में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में अफगानिस्तान ने मेजबान जापान को 48 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे, लेकिन उसके स्पिन गेंदबाजों ने जापान को महज 81 रन पर समेट दिया।

130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत खराब नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की और आठवें ओवर तक 53 रन पर दो विकेट गंवाए थे। यहां से अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया।

राइट आर्म रिस्ट स्पिनर अरब गुल ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने महज 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गुल ने 12वें और 14वें ओवर में दो-दो विकेट लेकर जापान की पारी की कमर तोड़ दी। उनकी गेंदबाजी के सामने जापान 60 रन पर 4 विकेट से 63 रन पर 8 विकेट तक पहुंच गया।

इसके बाद अब्दुल्लाह अहमदजई और बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया कहरोटे ने बाकी बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। कहरोटे ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अहमदजई को 2 सफलता मिली। जापान की पूरी टीम 19.3 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। जापान की ओर से सकुरानो-थॉमस ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 129 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद अकरम ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान दरविश रसूली ने 29 और करीम जनत ने 21 रन बनाए।

जापान के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को शुरुआती 15 ओवर में छह रन प्रति ओवर से कम की रन गति पर बांधे रखा। राइट आर्म तेज गेंदबाज शोमा सुगाया-स्लेटर और ऑफ स्पिनर इब्राहिम ताकाहाशी ने दो-दो विकेट लिए।

हालांकि, मोहम्मद इशाक ने आखिर में तेजी से रन बनाकर अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने नंबर-6 पर उतरकर सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।

यह जापान के लिए भारत के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले के दो दिन बाद आया एक और मुकाबला था। अब ग्रुप-ए में अफगानिस्तान और जापान के सामने नेपाल की चुनौती होगी। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी।

Thu, 24 Sep 2026 11:23:48 +0530

  Videos
See all

Delhi: 18 महीने के बच्चे पर कुत्ते का हमला #Delhi #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:05:10+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers