Responsive Scrollable Menu

'शुभमन लकी हैं कि उन्हें रोहित-विराट मिले...', टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने दोनों दिग्गजों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने कहा कि शुभमन काफी लकी हैं कि उन्हें मैदान के अंदर और बाहर गाइड करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का साथ मिला हुआ है. गंभीर के मुताबिक, एक युवा कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना और कड़े फैसले लेना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन शुभमन गिल ने अब तक उम्मीदों के मुताबिक बेहतरीन काम किया है. 

गौतम गंभीर ने की शुभमन गिल की तारीफ

गौतम गंभीर ने हाल ही में जियोस्टार से बातचीत में बताया कि भारतीय टीम में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. ऐसे में किसी भी खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर बैठाना हमेशा एक मुश्किल काम होता है, खासकर तब जब कप्तान युवा हो. हालांकि, कोच गंभीर को पूरा भरोसा है कि शुभमन गिल ने अपनी समझदारी से इस चुनौती को बखूबी संभाला है और वे हर मोर्चे पर खरे उतरे हैं. 

शुभमन गिल बहुत लकी हैं कि उन्हें रोहित-विराट मिले - गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने कहा, "वनडे में, शुभमन गिल बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें मैदान पर और मैदान के बाहर मदद करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी मिले हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से किसी को भी बाहर बैठाना हमेशा कठिन होने वाला है. लेकिन जब आपको एक युवा कप्तान के रूप में ऐसा करना पड़ता है, तो यह शायद किसी भी कोच और कप्तान के लिए सबसे कठिन काम होता है. अब तक, उन्होंने ऐसा किया है. उन्होंने वास्तव में सभी बॉक्स टिक किए हैं."

क्यों खास है रोहित-विराट का मार्गदर्शन?

रोहित शर्मा और विराट कोहली आधुनिक युग के सबसे महान सीमित ओवरों के बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. गिल को कप्तानी के शुरुआती दौर में इन दोनों अनुभवी पूर्व कप्तानों की मौजूदगी का सीधा फायदा मिल रहा है. गंभीर का मानना है कि मैदान के भीतर दबाव की परिस्थितियों को संभालने और मैदान के बाहर रणनीति तैयार करने में इन दो दिग्गजों का अनुभव गिल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

युवा कप्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती

गंभीर ने टीम सिलेक्शन के सिरदर्द पर भी खुलकर बात की. भारतीय क्रिकेट में बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि हर मैच में कई इन-फॉर्म खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ता है. गंभीर के अनुसार, किसी सीनियर खिलाड़ी या स्टार खिलाड़ी को बाहर रखने का फैसला एक युवा कप्तान के मानसिक साहस की परीक्षा लेता है. शुभमन गिल ने अपनी नेतृत्व क्षमता से यह साबित किया है कि वे टीम के हित में ऐसे कड़े और निष्पक्ष फैसले लेने से पीछे नहीं हटते.

यह भी पढ़ें:  13-0 और अब 14वीं की बारी! वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों शेर बन जाती है टीम इंडिया? जानें पाकिस्तान को पीछे छोड़ कैसे बनी वर्ल्ड नंबर-1

Continue reading on the app

'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर कराएंगी नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का इलाज, जल्द लौटेगी आखों की रोशनी!

Sunil Lodhi Eyes Treatment:  फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की कामयाबी से कई लोगों को पहचान मिली. फिल्म की कहानी के साथ-साथ लोगों ने इसके गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. हनुमान अंश का भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' को बुंदेलखंड के सिंगर सुनील लोधी (Sunil Lodhi) ने गाया था. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो है और इसके साथ सुनील भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. अब खबर आई है कि सुनील लोधी की आंखों का इलाज किया जाएगा और इसका पूरा खर्चा हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर उठाएंगी. उन्होंने बताया कि सुनील की आंखों के इलाज के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट भी लिया जा चुका है.

जन्म से नेत्रहीन हैं सुनील लोधी

मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील लोधी जन्म से नेत्रहीन हैं, वो अपनी आंखों से देख नहीं सकते. इसके बावजूद उन्होंने अपनी गायकी और हनुमान की भक्ति को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. अनुप्रिया नागर ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में बताया कि सुनील पहले ट्रेनों में गाना गाया करते थे. उनके मुताबिक, उन्हें सुनील गॉड गिफ्टेड लगते हैं.

अनुप्रिया के मुताबिक, 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' में बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत ज्यादा नहीं है, फिर भी सुनील की आवाज में भक्ति साफ महसूस होती है. गाना जब वायरल हुआ तो उन्हें बताया गया कि वह इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं, उन्होंने इसका श्रेय खुद के बजाय हनुमान जी की कृपा को दिया.

अनुप्रिया ने किया इलाज का वादा

अनुप्रिया नागर का कहना है कि कई लोग अपनी कमियों को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन सुनील अपनी इस दिक्कत को अलग तरीके से देखते हैं. उन्होंने कहा कि सुनील की आंखों की रोशनी बचपन से नहीं है, फिर भी हनुमान जी के लिए उनकी भक्ति बेहद मजबूत है. इसी वजह से उन्होंने सुनील से उनकी आंखों के इलाज के लिए मदद करने का वादा किया था.

इसके साथ ही अनुप्रिया ने बताया कि उन्होंने आंखों के डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले लिया है. जब सुनील मुंबई वापस आएंगे, उन्हें आखों के स्पेशलिस्ट के इलाज के लिए ले जाया जाएगा. साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इलाज के बाद उनकी आंखों की रोशनी कितनी लौट सकती है, यह डॉक्टर की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा.

सीएम मोहन यादव ने भी दिया था मदद का भरोसा

सुनील लोधी हाल ही में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मिले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उनके इलाज के लिए मदद करने का भरोसा दिया. एक रिपोर्ट में सुनील को सम्मान निधि और आंखों के इलाज में मदद की भी बात समाने आई थी. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.  अनुप्रिया ने सुनील को लेकर एक भावुक बात भी कही. उनका कहना है कि लोग सुनील के गाने और उनकी भक्ति को महसूस कर रहे हैं, लेकिन सुनील अपनी आंखों से लोगों का प्यार नहीं देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि सुनील लोगों का प्यार अपनी आंखों से देखें.

47वें दिन भी 'हनुमान अंश' की कमाई जारी

'हनुमान अंश' ने 47वें दिन 7,702 शोज के साथ 4.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 331.70 करोड़ और नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, ओवरसीज मार्केट की बात करें तो वहां से 47वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई. कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने ओवरसीज ग्रॉस 34.75 करोड़ रुपये कर लिया. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये हो गया है. ऐसे में फिल्म कुछ ही दिनों में 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी का होगा फिल्मी डेब्यू, कैंसर को हराने के बाद बनेंगी हीरोइन

Continue reading on the app

  Sports

3 साल बाद भारत लौटा IPL ऑक्शन, जानिए इस बार किस शहर में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन वेन्यू का ऐलान कर दिया गया. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि ऑक्शन का आयोजन गोवा में किया जाएगा. तीन साल बाद आईपीएल ऑक्शन का आयोजन भारत में होगा. अरुण धूमल ने ऑक्शन की संभावित तारीख 15-16 दिसंबर बताई है. Wed, 23 Sep 2026 20:30:36 +0530

  Videos
See all

SSC GD Exam 2026: धांधली का Main Accused 'डेविल' गिरफ्तार | UP STF Action | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:12:44+00:00

Anjana Om Kashyap | EC विवाद पर विपक्ष का जबरदस्त हमला | #Congress #BJP #mamatabanerjee #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:14:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers