खेत में अधजला मिला महिला का शव, पास में डेढ़ साल की बच्ची रोती मिली, बिजनौर में सनसनी
UP Crime News: बिजनौर के खेत में महिला का अधजला शव मिला, जिसके पास रोती हुई डेढ़ साल की बच्ची मिली. पुलिस हत्या की आशंका जता रही है.
The post खेत में अधजला मिला महिला का शव, पास में डेढ़ साल की बच्ची रोती मिली, बिजनौर में सनसनी appeared first on Prabhat Khabar.
Ishwar Thakur: FIR एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत नाजुक, ICU में चल रहा किडनी का इलाज, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार
Ishwar Thakur: टेलीविजन के लोकप्रिय हास्य धारावाहिकों ‘एफआईआर’ और ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में नजर आ चुके अभिनेता ईश्वर ठाकुर की तबीयत बेहद खराब बताई जा रही है। 54 वर्षीय अभिनेता महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं और फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। परिवार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और वह तब से प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।
अभिनेता के परिवार ने उनकी इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील की है। उनका कहना है कि लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण परिवार की जमा पूंजी इलाज में खर्च हो चुकी है।
2020 में पैर में हुए घाव से शुरू हुई परेशानी
ईश्वर ठाकुर की बहन जयश्री ने बताया कि उनके भाई की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां साल 2020 में शुरू हुई थीं। उस समय उनके पैर में एक घाव हो गया था। ईश्वर को मधुमेह की बीमारी होने के कारण घाव ठीक होने में काफी समय लगा और बाद में संक्रमण फैल गया।
जयश्री के मुताबिक, शुरुआत में पैर के घाव से जुड़ी समस्या के बाद बीमारी किडनी तक फैल गई। बाद में उनकी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें फिर सामने आने लगीं।
कुछ दिन पहले अचानक बिगड़ी हालत
जयश्री ने बताया कि कुछ दिन पहले ईश्वर की हालत अचानक गंभीर हो गई। इसके बाद परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। फिलहाल वह आईसीयू में हैं और परिवार के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।
जयश्री ने बताया कि परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार उनके इलाज में अब तक पूरी रकम लगा दी है, लेकिन अब आगे के इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से परिवार ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।
‘एफआईआर’ और ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के निर्माताओं ने की मदद
जयश्री ने यह भी बताया कि ईश्वर के इलाज के दौरान उनके साथ काम कर चुके लोगों और धारावाहिकों के निर्माताओं ने परिवार की मदद की है।
उनके मुताबिक, ‘एफआईआर’ और ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के निर्माताओं ने अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहायता की। ईश्वर के कुछ सह-कलाकारों ने भी परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी ईश्वर की मदद के लिए लोगों से अपील की थी। परिवार का कहना है कि इन सभी लोगों की मदद से अब तक अभिनेता का इलाज जारी रखा जा सका है।
मां और बहन के साथ रहते हैं ईश्वर
ईश्वर ठाकुर 54 साल के हैं और अविवाहित हैं। वह अपनी मां और छोटी बहन जयश्री के साथ रहते हैं। जयश्री और उनकी मां लंबे समय से अभिनेता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के दौरान उनका साथ दे रही हैं।
फिलहाल परिवार का पूरा ध्यान ईश्वर के इलाज पर है। परिवार ने लोगों से आर्थिक सहायता की अपील करते हुए बताया है कि लंबे समय से चल रहे इलाज के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पर काफी दबाव पड़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











