जीतने के बाद इसे ढहा देंगे... टेक्सास में 90 फीट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर धमकी, फिर भारतीय मूल के सैनिक ने...
अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के माहौल के बीच टेक्सस से सामने आई एक सोशल मीडिया पोस्ट ने धार्मिक स्वतंत्रता और अमेरिकी पहचान को लेकर नई बहस छेड़ दी। मामला टेक्सस के शुगरलैंड स्थित श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर का है। जहां भगवान हनुमान की करीब 90 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। इसे स्टैचू ऑफ यूनियन नाम दिया गया। अगस्त 2024 में इसका उद्घाटन हुआ था और मंदिर के अनुसार यह उत्तर अमेरिका में भगवान हनुमान की सबसे ऊंची प्रतिमा। लेकिन अब यही प्रतिमा राजनीतिक और धार्मिक बहस के केंद्र में आ गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब YouTube पर जेसी ह्यूस ने सोशल मीडिया पर इस प्रतिमा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा जब हम जीतेंगे तो हम इसे गिरा देंगे। ह्यूस ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस जीत की बात कर रहे थे। लेकिन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक असहिष्णुता से जोड़कर देखा। जबकि दूसरी तरफ से इसे अमेरिका में धार्मिक प्रतीकों और पहचान को लेकर चल रही व्यापक सांस्कृतिक बहस का हिस्सा बताया गया। इसी बीच अमेरिकी सेना के पूर्व कॉम्बैट वेटरन और हिंदू अमेरिकी रुचर बक्शी ने इस पोस्ट पार्टी की प्रतिक्रिया दी।
इसे भी पढ़ें: 28 से 30 सितंबर तक होगी Bank Strike ! Weekend जोड़कर 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें काम वरना होगी परेशानी
बक्शी अफगानिस्तान और इराक में सैन्य मिशनों में सेवा कर चुके हैं। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना की वर्दी इसलिए नहीं पहनी। अपना परिवार इसलिए नहीं छोड़ा और युद्ध क्षेत्र में इसलिए नहीं गए कि बाद में कोई व्यक्ति उनके धर्म को निशाना बनाने की बात करें। बक्शी ने कहा कि उन्होंने ईसाइयों, यहूदियों, मुसलमानों, नास्तिकों और दूसरे हिंदुओं के साथ सेवा की। उनके मुताबिक सेना में किसी की धार्मिक पहचान को इस तरह दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि जिन हिंदू समुदायों के मंदिरों को निशाना बनाने की बात की जा रही है, वे लोग अमेरिका में टैक्स देते हैं, कारोबार चलाते हैं और अपने बेटे बेटियों को उसी अमेरिकी सेना में भेजते हैं जिसमें उन्होंने खुद सेवा की। बक्शी का तर्क था कि किसी दूसरे अमेरिकी समुदाय के पूजा स्थल को सिर्फ इसलिए नुकसान पहुंचाने की बात करना कि वहां किसी दूसरे धर्म की पूजा होती है। देशभक्ति की परिभाषा में फिट नहीं बैठता।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप के 'फेल्ड स्टेट' बताने पर भड़का क्यूबा, UNGA से डिप्लोमैट्स का वॉकआउट
अगर अमेरिका में जीत का मतलब किसी धार्मिक समुदाय के मंदिरों को गिराना है तो फिर वो अमेरिका किसके लिए? आप तो जानते ही हैं कि सोशल मीडिया क्या करता है और इस मामले में भी वही हुआ। सवाल करने पर बक्शी को ट्रोल किया गया। एक यूजर ने उनकी सैन्य सेवा का हवाला देने पर सवाल उठाते हुए तर्क दिया कि सेना में सेवा करना अपने आप में किसी व्यक्ति की वफादारी साबित नहीं करता। उसने ऐतिहासिक उदाहरण के तौर पर रोमन साम्राज्य का जिक्र किया और कहा कि अलग-अलग समुदाय के लोगों ने इतिहास में साम्राज्यों की सेनाओं में सेवा की और बाद में उन्हीं के खिलाफ खड़े भी हुए। यानी अब बहस सिर्फ हनुमान जी की प्रतिमा तक सीमित नहीं रहे। एक तरफ सवाल है कि क्या अमेरिका में किसी धार्मिक समुदाय को अपने प्रतीकों और पूजा स्थलों के साथ समान अधिकार मिलना चाहिए। दूसरी तरफ बहस यह है कि अमेरिका की पहचान को धार्मिक बहुलता के आधार पर देखा जाए या किसी एक धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा के प्रभुत्व के आधार पर 90 फीट की यह प्रतिमा अगस्त 2024 में धार्मिक आस्था के प्रतीक के तौर पर स्थापित की गई।
ट्रंप के 'फेल्ड स्टेट' बताने पर भड़का क्यूबा, UNGA से डिप्लोमैट्स का वॉकआउट
क्यूबा के विदेश मंत्री ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फैलाई गई झूठी बातों पर कड़ा विरोध जताया। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि यह द्वीप गिर जाएगा। न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली में ट्रंप के भाषण के दौरान क्यूबा के प्रतिनिधि कमरे से बाहर चले गए; यह घटना ऐसे समय में हुई जब वाशिंगटन और हवाना के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं। उनके प्रशासन ने जनवरी में द्वीप पर ऊर्जा की नाकेबंदी लागू की और तब से कई और कदम उठाए हैं। साथ ही, उन्होंने खुले तौर पर इस इलाके पर कब्ज़ा करने की बात भी कही है। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने अपने देश की संप्रभुता पर ज़ोर दिया। यह बात उन्होंने तब कही जब ट्रंप ने कहा कि क्यूबा गिर जाएगा हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ऐसा कैसे होगा।
इसे भी पढ़ें: अगर अमेरिका ने सौ प्रतिशत का टैरिफ थोपा तो !
रोड्रिगेज ने एक्स पर लिखा कि अमेरिकी सरकार यह मानने में असमर्थ है कि क्यूबा एक पूरी तरह से संप्रभु और स्वतंत्र देश है और उसे ऐसा होने का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कही गई कोई भी झूठी बात इस सच्चाई को नकार नहीं सकती। न्यूयॉर्क में क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे रोड्रिगेज ने कहा कि हम शांतिप्रिय देश हैं और हम शांति के हकदार हैं। राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने भी ट्रंप की आक्रामक बयानबाज़ी की निंदा की।
इसे भी पढ़ें: UNGA 2026 highlights: ट्रंप ने ईरान को धमकाया, तुर्किये ने कश्मीर का मुद्दा उठाया, भूटान ने मोदी का गुण गाया, UN में किसने क्या-क्या कहां, सब विस्तार से यहां पढ़ें
उन्होंने एक्स पर लिखा कि क्यूबा के लोगों के ख़िलाफ़ सज़ा और उनके ख़िलाफ़ नरसंहार जैसे आर्थिक युद्ध को सही नहीं ठहरा पाने के कारण, अमेरिका के राष्ट्रपति UN में बार-बार यह कह रहे हैं कि क्यूबा एक ख़तरा है। उन्होंने कहा कि झूठ उन लोगों का हथियार है जो क्यूबा के लोगों के आत्म-निर्णय के अधिकार को स्वीकार करने से इनकार करते हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि फ्लोरिडा के तट से 150 किलोमीटर (90 मील) दूर स्थित यह कम्युनिस्ट द्वीप अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए "बहुत बड़ा ख़तरा" है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

