Oppo Enco X4 हुआ लॉन्च: 6nm चिप और Dynaudio ट्यूनिंग के साथ मिलेगी 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ
Oppo ने Find X10 सीरीज के साथ अपने नए प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Oppo Enco X4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन ईयरबड्स में बेहतर ऑडियो क्वालिटी, एडवांस नॉइज कंट्रोल और AI आधारित फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। Enco X4 को Dynaudio की स्कैंडिनेवियन साउंड-ट्यूनिंग टीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है।
Dynaudio ट्यूनिंग के साथ हाई-फिडेलिटी ऑडियो
Oppo Enco X4 को कंपनी ने अपना पहला “Lossless Dynaudio Sound Quality” सपोर्ट करने वाला हेडफोन बताया है। ईयरबड्स में 2.3Mbps तक हाई-फिडेलिटी लॉसलेस ट्रांसमिशन और 48kHz/24-bit ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। इनमें चौथी पीढ़ी का कोएक्सियल डुअल-यूनिट सेटअप दिया गया है, जिसे डुअल DAC क्रॉसओवर ड्राइविंग का सपोर्ट मिलता है। Oppo के मुताबिक, यह सिस्टम ऑडियो में बेहतर लेयरिंग और क्लैरिटी प्रदान करता है।
ईयरबड्स में पॉलिमर डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर और कंट्रोल्ड बास देने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, कॉन्सेंट्रिक सिमेट्रिकल मैग्नेटिक सर्किट की मदद से म्यूजिक के बारीक डिटेल्स को बेहतर तरीके से पेश करने का दावा किया गया है।
53 घंटे तक की बैटरी लाइफ
Oppo Enco X4 में बैटरी लाइफ भी काफी लंबी है। कंपनी के अनुसार, AAC मोड में ईयरबड्स अकेले 13 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 53 घंटे तक पहुंच जाती है। वहीं, LHDC मोड में ईयरबड्स 10 घंटे और केस के साथ कुल 42 घंटे तक चल सकते हैं। चार्जिंग केस में USB Type-C वायर्ड चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
ये भी पढ़े-ः Oppo K14 Plus 5G India Launch Date: 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से होगा लैस
Bluetooth 6.1 और IP55 रेटिंग
कनेक्टिविटी के लिए Oppo Enco X4 में Bluetooth 6.1 दिया गया है। यह AAC, SBC, LHDC और LC3 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करता है। ईयरबड्स को IP55 रेटिंग मिली है, जिससे इन्हें धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षा मिलती है। प्रत्येक ईयरबड का वजन लगभग 5.6 ग्राम है।
6nm चिप और AI फीचर्स
Oppo ने Enco X4 के मुख्य चिपसेट को पिछली पीढ़ी के 12nm प्रोसेसर की जगह 6nm चिप से अपग्रेड किया है। ईयरबड्स में Spatial Audio, क्विक वॉयस कमांड, हेड-जेस्चर कंट्रोल और स्टीरियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें AI आधारित रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर भी मिलता है, जो 24 आम भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसका इस्तेमाल बातचीत के दौरान लाइव ट्रांसलेशन के लिए किया जा सकता है।
Oppo Enco X4 की कीमत
Oppo Enco X4 की नियमित कीमत 1,199 युआन (लगभग 178 डॉलर) रखी गई है। वहीं, प्री-सेल के दौरान इसे 1,099 युआन (लगभग 164 डॉलर) में खरीदा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने Oppo Enco X4 की ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
आलू की टिक्की टूटेगी नहीं, कुरकुरी भी बनेगी, रांची की गृहणी ने बताया सीक्रेट तरीका
Crispy Veg Tikki Recipe: शाम की चाय हो या अचानक घर पर मेहमान आ जाएं, ऐसे में कम समय और कम सामग्री में तैयार होने वाली कुरकुरी आलू टिक्की एक स्वादिष्ट विकल्प हो सकती है. रांची की गृहणी कुकू ने इसे बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसमें उबले आलू में गाजर, शिमला मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक मिलाकर टिक्की तैयार की जाती है. इसकी खासियत है कि मिश्रण में एक चम्मच मकई का आटा मिलाने से टिक्की को अच्छी बाइंडिंग मिलती है और फ्राई करते समय टूटने की संभावना कम रहती है. इसके बाद गेहूं के आटे, बेसन और चावल के आटे का घोल तैयार कर टिक्की को इसमें डुबोकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है. इसे हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ गरमा-गरम परोसा जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









