योगी बोले अब UP में कर्फ्यू नहीं लगता, दंगा नहीं होता, चोरी नहीं होती, क्योंकि अगले चौराहे पर ‘इलाज’ की व्यवस्था है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया, योगी ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले तो यूपी में भैंसा चोरी हो जाता था, टैक्सी के टायर चोरी हो जाते थे, लेकिन अब सब बदल गया है अब ऐसा करने वाले जानते हैं कि कुछ गलत किया तो अगले चौराहे पर इलाज की व्यवस्था है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यदि अच्छी लीडरशिप हो, अच्छी सोच हो तो सहकारिता समृद्धि का कारण बनता है और यदि लीडरशिप गलत हो समाज में अराजकता का कारण भी सहकारिता बन सकता है उन्होंने कहा जैसे देश में 2014 के पहले माहौल बने अगया उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले माहौल बनाया गया सहकारिता भी उससे अछूता नहीं रहा लेकिन हम आभारी है प्रधानमंत्री मोदी के, कि उन्होंने सहकारिता मंत्रालय अलग से गठित किया जिससे सहकारिता के बारे में सोच विकसित हुई।
भारत टैक्सी केवल सवारी ढोने का काम नहीं भारत की गति में प्रगति का काम
योगी बोले इसी का परिणाम हमें देखने को मिल रहा है कि जिन लोगों के बारे में कोई सोचता नहीं था वो टैक्सी ड्राइवर थ्री व्हीलर ड्राइवर अब रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे और बदले में उन्हें 5 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा कवर मिलेगा, अभी तक इन लोगों को कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं थी इन लोगों को इनके हाल पर छोड़ दिया गया था ये पहली बार हो रहा है कि टैक्सी ड्राइवर के बारे में सरकार सोच रही हैं, योगी ने कहा जब कोई ड्राइवर अपनी गाड़ी पर भारत टैक्सी लिखा बोर्ड लगाएगा तो उसे महसूस होगा कि ये केवल सवारी को ले जाने का काम नहीं है ये भारत की गति को प्रगति में बदलने का काम है।
किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध होगा
योगी ने कहा आज हमने ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ को लॉन्च किया है। पहले ग्रामीण विकास बैंक से किसानों को लोन 11 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाता था इसलिए हमने ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को दिए जाने वाले लोन पर ब्याज दर कम की है हमने इसे 6 प्रतिशत किया है योगी ने कहा अन्नदाता किसान खुशहाल होगा तो भारत खुशहाल होगा। किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध होगा सहकारिता का क्षेत्र जितना मजबूत होगा भारत उतना मजबूत होगा।
योगी बोले पहले भैंसा गाड़ी से भैंसा और टैक्सी से टायर चोरी हो जाते थे
योगी ने कहा 2017 के पहले यूपी की क्या स्थिति थी लोग जानते हैं यहाँ महीनों कर्फ्यू रहता था, दंगे होते थे अराजकता चरम पर थी, लोग टैक्सी में बैठते थे तो किराया नहीं देते थे, पता चला कि सत्ताधारी दल से जुड़े कुछ गुंडे टैक्सी में बैठे और उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को मार दिया और टैक्सी लेकर भाग गए , दो पहिया , तीन पहिया , चार पहिया गाड़ी छोडिये यदि कोई भैंसा गाड़ी से भी जा रहा है और यदि वो कहीं उतरा तो पता चला कि उसका भैंसा ही चोरी हो गया गाड़ी वहीं खड़ी रह गई, टैक्सी कहीं खड़ी की तो टायर गायब हो गए ये हालात थे, लेकिन आज बेहतर हालात हैं, अब अब कर्फ्यू नहीं लगता, दंगा नहीं होता, चोरी नहीं होती यदि कहीं चोरी हुई तो अगले चौराहे पर ‘इलाज’ की व्यवस्था भी है।
अब कर्फ्यू नहीं लगता, दंगा नहीं होता…
क्योंकि अगले चौराहे पर 'इलाज' की व्यवस्था भी है… pic.twitter.com/N5H66XBdxg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 23, 2026
अल नीनो से अगले छह महीनों में 4.5 लाख लोगों की मौत का अनुमान, भारत समेत कई देशों को चेतावनी
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जलवायु वैज्ञानिकों के एक नए आकलन के अनुसार, प्रशांत महासागर में विकसित हो रहा अत्यंत शक्तिशाली अल नीनो अगले छह महीनों में दुनिया भर में अतिरिक्त गर्मी के कारण 4.5 लाख से अधिक लोगों की जान ले सकता है। यह अनुमान जलवायु परिवर्तन के कारण पहले से बढ़ रही गर्मी से होने वाली मौतों के अतिरिक्त है। शिकागो विश्वविद्यालय के क्लाइमेट इंपैक्ट लैब ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस असाधारण अल नीनो का असर इंडोनेशिया, भारत और नाइजीरिया से लेकर अमेरिका तक महसूस किया जा सकता है। इसके अलावा सूखा, जंगलों में आग और बाढ़ जैसी घटनाओं के कारण भी बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने की आशंका है।
रिपोर्ट में प्रकाशित आकलन के अनुसार, अतिरिक्त गर्मी से होने वाली मौत का अनुमान विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग लगाया गया है। इसका उद्देश्य उन इलाकों की पहचान करना है, जहां समय रहते कदम उठाकर लोगों की जान बचाई जा सकती है। इनमें बेहतर गर्मी पूर्वानुमान, शीतलन केंद्रों की स्थापना, अत्यधिक गर्मी के दौरान चिकित्सा सुविधाओं में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना और खुले में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा जैसे उपाय शामिल हैं।
जलवायु वैज्ञानिकों ने इस घटना की तीव्रता को बेहद असाधारण बताया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रशांत महासागर के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से काफी अधिक हो गया है। इस गर्मी का असर पहले से गर्म हो रहे वैश्विक वातावरण पर पड़ रहा है।
शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब के सह-संस्थापक माइकल ग्रीनस्टोन, जो इस आकलन के सह-लेखक हैं, ने कहा कि 4,51,000 लोगों की संभावित मौत का अनुमान इतना बड़ा है कि इसे समझना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा माता-पिता, बच्चों, बुजुर्गों, पड़ोसियों और रोजमर्रा की जिंदगी जी रहे लोगों से जुड़ा है।
अल नीनो एक प्राकृतिक जलवायु घटना है, जिसमें प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बारिश, तापमान और हवाओं के सामान्य पैटर्न में बदलाव आता है।
मौजूदा घटना ऐसे समय में विकसित हो रही है, जब मानव गतिविधियों के कारण वैश्विक तापमान पहले ही बढ़ चुका है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अतिरिक्त गर्मी के कारण अल नीनो से जुड़े प्रभाव और गंभीर हो सकते हैं।
अल नीनो के कारण कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और सूखे का खतरा बढ़ सकता है, जबकि दूसरे इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ और तूफानों की स्थिति पैदा हो सकती है। इसका असर कृषि उत्पादन, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
वैज्ञानिकों ने कहा है कि गर्मी से होने वाली मौतों का अनुमान किसी निश्चित भविष्यवाणी के बजाय संभावित खतरे का आकलन है। इसका इस्तेमाल सरकारें और स्थानीय प्रशासन पहले से तैयारी करने के लिए कर सकते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अल नीनो के प्रभावों को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन बेहतर तैयारी और जलवायु जोखिमों की समय पर पहचान से इसके मानवीय नुकसान को कम किया जा सकता है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation








