Responsive Scrollable Menu

G20 Summit से पहले पूरी होगी India-Canada व्यापार वार्ता, Mark Carney का बड़ा बयान

 कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति हो रही है और दोनों देश दिसंबर के मध्य में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन तक बातचीत पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। कार्नी ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, भारत ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस समय के आसपास कनाडा की यात्रा करेंगे। हालांकि, यात्रा की सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है। कार्नी ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम भारत के साथ अपनी व्यापार वार्ता में अच्छी प्रगति कर रहे हैं।’’ कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने और मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन तक वार्ता पूरी करने का प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई है।

 जी20 शिखर सम्मेलन 14-15 दिसंबर को मियामी स्थित ट्रंप नेशनल डोरल में आयोजित होने वाला है। कार्नी अगले दशक में अमेरिका के अलावा अन्य देशों के साथ कनाडा के व्यापार को दोगुना करना चाहते हैं। उन्होंने भारत को अमेरिका पर देश की निर्भरता कम करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा है। पिछले सप्ताह कार्नी ने कनाडा के यूरोपीय संघ का पहला सहयोगी सदस्य बनने की संभावना का समर्थन किया था।

 उन्होंने कहा था कि यूरोप के साथ गहरे संबंध यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि कोई भी देश कनाडा के बाजारों को नियंत्रित न कर सके या उसकी संप्रभुता को कमजोर न कर सके। कार्नी ने इस साल की शुरुआत में चीन के साथ भी एक समझौता किया था, जिसके तहत चीन में निर्मित सीमित संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों को कनाडा में काफी कम शुल्क पर आयात की अनुमति दी गई। 

इसके बदले चीन ने कनाडा से आयातित कैनोला पर शुल्क कम करने पर सहमति जताई। कनाडा और भारत ने मार्च में व्यापक व्यापार समझौते के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू की थी। दोनों सरकारों ने 2026 के अंत तक वार्ता पूरी करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

Continue reading on the app

Lalbaugcha Raja: संजय दत्त ने बप्पा के पैरों से सिंदूर लेकर पत्नी मान्यता की भरी मांग, Video ने जीता फैंस का दिल

Sanjay Dutt at Lalbaugcha Raja: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड सितारों का लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शाहरुख खान, परिणीति चोपड़ा और गोविंदा के बाद अब अभिनेता संजय दत्त भी पत्नी मान्यता दत्त के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान संजय दत्त ने अपनी पत्नी की सुरक्षा का खयाल रखा साथ ही एक खास अंदाज भी देखने को मिला जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

पत्नी मान्यता के साथ लालबागचा राजा पहुंचे संजय दत्त
संजय दत्त मंगलवार को पत्नी मान्यता दत्त के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए अभिनेता के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। दर्शन के लिए संजय दत्त ने नारंगी रंग का कुर्ता पहना था, जबकि मान्यता गुलाबी रंग के सूट में नजर आईं।

पंडाल में पहुंचने के बाद दोनों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। भीड़ के बीच संजय लगातार मान्यता के करीब रहे और यह सुनिश्चित करते दिखे कि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

बप्पा के चरणों से सिंदूर लेकर पत्नी की मांग में भरा
संजय दत्त के दर्शन के दौरान एक पल ने सभी का ध्यान खींच लिया। अभिनेता ने बप्पा के चरणों से सिंदूर लिया और उसे अपनी पत्नी मान्यता की मांग में लगाया। इस खूबसूरत पल को वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने कैमरे में कैद कर लिया।

सामने आए वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग भी साफ नजर आ रही है। संजय और मान्यता ने साथ में बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

‘बप्पा हर साल मुझे यहां बुलाएं’
दर्शन के बाद संजय दत्त ने लालबागचा राजा के प्रति अपनी आस्था के बारे में भी बात की। अभिनेता ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें एक बार फिर लालबागचा राजा के दर्शन करने का मौका मिला। संजय ने कहा कि वह बप्पा से प्रार्थना करते हैं कि हर साल उन्हें यहां आने का बुलावा मिले और वह लगातार दर्शन के लिए आते रहें।

चंकी पांडे से भी हुई खास मुलाकात
संजय दत्त की इस यात्रा के दौरान एक खास मुलाकात भी देखने को मिली। उसी समय अनन्या पांडे अपने पिता और अभिनेता चंकी पांडे के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं।

पंडाल में संजय दत्त और चंकी पांडे की मुलाकात हुई। दोनों पुराने दोस्तों की तरह एक-दूसरे से गले मिले और बातचीत करते नजर आए। दोनों का यह मिलना भी वहां मौजूद लोगों और तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफरों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

इन हालिया फिल्मों में नजर आए संजय दत्त
काम की बात करें तो संजय दत्त साल 2026 में ‘द राजा साब’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’, ‘राजा शिवाजी’, ‘आखिरी सवाल’ और कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में दिखाई दिए हैं। इसके अलावा अब वह आने वाली फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ में नजर आएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

न कैच, न बोल्ड... क्रीज पर कदम रखने से पहले ही बल्लेबाज आउट, जानिए क्रिकेट का सबसे बेरहम नियम

Time Out Wicket Cricket Rule: क्रिकेट में 'टाइम आउट' बेहद दुर्लभ और विवादित नियम है, जहां बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले ही आउट हो सकता है. एमसीसी के अनुसार विकेट गिरने पर नए बल्लेबाज को 3 मिनट में तैयार होना पड़ता है, जबकि आईसीसी इसे टेस्ट-वनडे में 2 मिनट और टी20 इंटरनेशनल में 90 सेकंड रखती है. निर्धारित समय में न पहुंचने पर खिलाड़ी 'डायमंड डक' का शिकार होता है. श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज इंटरनेशनल स्तर पर इस नियम से आउट होने वाले पहले क्रिकेटर हैं. Thu, 24 Sep 2026 18:17:33 +0530

  Videos
See all

अगर ये थप्पड़ लड़की ने मारा होता तो | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T12:41:40+00:00

Trump ने Xi का किया स्वागत, ऊपर से गरजे अमेरिकी B 1 Bomber! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T12:40:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers