Asian Games 2026: जापान की टर्निंग पिच... पाक टीम ने कराची में डाला डेरा; साहिबजादा फरहान पहली बार कप्तानी करेंगे
Pakistan Cricket Team Asian Games: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम के हेड कोच माइक हेसन ने जापान के आइची-नागोया स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क का दौरा कर वहां की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। इसी आधार पर पाकिस्तान ने कराची में 4 दिन के प्री-डिपार्चर कैंप में जापान जैसी टर्निंग पिच तैयार की है।
कराची में तैयार की गई पिचों को स्पिन के अनुकूल रखा गया। खिलाड़ियों ने भी इन परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा स्पिन खेलने का अभ्यास किया। टीम ने दो सिचुएशन मैच भी खेले, ताकि एशियन गेम्स में मिलने वाली परिस्थितियों के लिए खिलाड़ी पहले से तैयार रहें।
फरहान ने स्वीप और रिवर्स स्वीप पर किया काम
पाकिस्तान की कप्तानी पहली बार करने जा रहे साहिबजादा फरहान भी कैंप में अपनी बल्लेबाजी के कुछ पहलुओं पर काम करते नजर आए। उन्होंने बताया कि वह आमतौर पर स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट ज्यादा नहीं खेलते, लेकिन जापान की परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने इन शॉट्स का अभ्यास किया है।
फरहान ने कहा- टीम के पास जापान पहुंचने के बाद तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं होगा। इसलिए चार दिन के कैंप में खिलाड़ियों ने परिस्थितियों को दोहराने और अपनी स्किल्स को बेहतर करने पर काफी मेहनत की है। उनके मुताबिक टीम के खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं और जापान जाने से पहले ही तैयारी पूरी करने की कोशिश की गई है।
???? PAKISTAN TRAINING SESSION FOR ASIAN GAMES ????
— Rayham. (@RayhamUnplugged) September 21, 2026
- The Pakistan cricket team begins its 3-day training camp at the Hanif Mohammad High Performance Centre in Karachi ahead of the Asian Games in Japan. pic.twitter.com/lACyLAu6ou
युवा टीम पर फरहान को पूरा भरोसा
पाकिस्तान की एशियन गेम्स टीम में सीनियर और पाकिस्तान-ए यानी शाहीन टीम के खिलाड़ियों का मिश्रण है। 15 सदस्यीय टीम में अकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद ऐसे चार खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। सईम अयूब, अबरार अहमद, उस्मान खान और साहिबजादा फरहान ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस साल पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे थे।
इसके बावजूद फरहान को टीम में अनुभव की कमी नहीं दिखती। उनका कहना है कि एशियन गेम्स के लिए चुने गए खिलाड़ी अनुभवहीन नहीं हैं। कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि बाकी ने घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाई है। पाकिस्तान की नजर एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का अपना पहला गोल्ड मेडल जीतने पर है। कप्तान फरहान को अपनी युवा टीम पर पूरा भरोसा है।
The Paradise: नानी की फिल्म के क्लाइमिक्स का खुला सस्पेंस! बनेगा दूसरा पार्ट? जानिए OTT पर कब होगी रिलीज
श्रीकांत उडेला की फिल्म 'द पैराडाइज' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में नानी लीड रोल में हैं। इसका पेड प्रीमियर एक दिन पहले यानी बुधवार से शुरू हो गया था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।
यह फिल्म जडल नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 'पैराडाइज' नाम की जगह पर रहने वाले गरीब और लाचार लोगों को बचाने के लिए संघर्ष करता है। यहां हम फिल्म की एंडिंग, इसके सीक्वल और OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।
'द पैराडाइज' की एंडिंग
फिल्म में जडल (नानी) अपनी मां सम्मक्का (सोनाली कुलकर्णी) से नाराज रहता है, क्योंकि उसकी मां की वजह से उसे सबके सामने बेइज्जती झेलनी पड़ती है। हालांकि, बाद में वह अपनी मां की मुश्किलों को समझने लगता है। फिल्म में दिखाया गया है कि 'सवारी' जनजाति के लोगों को सालों तक अपनी पहचान और सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिकंजा मलिक (मोहन बाबू) के सामंती शासन को खत्म करना उनकी मंजिल की दिशा में पहला कदम था। वहीं, सरकार को अपनी बात समझाना उनके लिए एक अलग लड़ाई थी।
शिकंजा के साथ लंबे संघर्ष के बाद जडल और उसके लोगों को वह सब हासिल हो जाता है, जिसकी वे चाहत रखते थे। फिल्म में दिखाया गया है कि सामंती शासक ने कबीले के लोगों को उनकी पहचान की कानूनी मान्यता दिलाने के लिए अंगूठे का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी थी। हालांकि, बाद में एक सरकारी अधिकारी ने सम्मक्का को पैर के अंगूठे के निशान का इस्तेमाल करके कमान संभालने की इजाजत दे दी।
सम्मक्का की कहानी से जुड़ा है जडल का नाम
फिल्म की शुरुआत सम्मक्का द्वारा एक बेटे जडल और उसकी दो मृत जुड़वां बहनों को जन्म देने से होती है। फिल्म की एंडिंग भी सम्मक्का की मौत के साथ होती है। मरने से पहले सम्मक्का बताती है कि उसने अपनी बेटी की याद में अपने बेटे का नाम 'सरक्का' रखा था। वहीं, 'जडल' का मतलब 'चोटी' है। यह असल में उसके कबीले की ओर से दिया गया दूसरा नाम या उपनाम है, जो उसके लंबे बालों की वजह से पड़ा था। जडल अपनी बहन की याद में अपने बालों को लंबा रखता है।
मां के पैरों में दिखाई देता है जडल
फिल्म की एंडिंग में जडल अपनी मरती हुई मां के पैर पकड़े हुए दिखाई देता है। यह सीन उस पल की याद दिलाता है, जब कभी उसकी मां ने उसके पैर पकड़े थे। फिल्म के आखिरी सीन में न तो किसी सीक्वल का ऐलान किया गया है और न ही ऐसा कोई सस्पेंस छोड़ा गया है, जिससे आगे की कहानी की उम्मीद जगे। जडल और सम्मक्का अपने लोगों के लिए जीत हासिल कर लेते हैं।
अपराधी और आतंकवादी कहे जाने के बाद अब उन्हें कानूनी तौर पर नागरिक का दर्जा मिल जाता है। इससे उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिलने का रास्ता साफ होता है।
'द पैराडाइज' की स्टारकास्ट और OTT रिलीज
श्रीकांत उडेला की इस फिल्म में नानी के साथ राघव जुयाल और कयादो लोहार भी लीड रोल में हैं। फिल्म को Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। आमतौर पर तेलुगु फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 28 दिन बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाता है। ऐसे में 'द पैराडाइज' को भी करीब 22 अक्टूबर तक OTT पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, OTT रिलीज की आधिकारिक तारीख की पुष्टि होने का इंतजार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







