Responsive Scrollable Menu

यूपी में 3567 युवाओं को मिला नौकरी का तोहफा, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

UP News: सीएम योगी लगातार सभी जिलों को विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं. मंगलवार को सीएम योगी ने हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा दिया. दरअसल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने माध्यमिक शिक्षा के 3567 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे भी खिल उठे. तो वहीं कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा है. बता दें कि लखनऊ का इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान मंच सजा था. सामने हजारों अभ्यर्थी थे. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के जरिए चयनित 3567 अभ्यर्थियों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे. किसी के चेहरे पर नौकरी मिलने की खुशी थी तो किसी के हाथ में नियुक्ति पत्र आते ही सालों की मेहनत पूरी होती नजर आई.

Continue reading on the app

Box Office Collection: हनुमान अंश 400 करोड़ का आकांड़ा छूने में चंद कदम दूर, 47वें दिन भी की शानदार कमाई, जानिए वाइब और दायरा का हाल

Hanuman Ansh Vs Daayra-Vibe Box Office Collection: इस समय हनुमान अंश(Hanuman Ansh), दायरा (Daayra) और वाइब (Vibe) को देखने के लिए लोग थिएटर जा रहे हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश की अभी भी जबरदस्त पकड़ बनी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 47 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. सबसे खास बात यह है कि फिल्म अब दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये के आंकड़े छूने में चंद कदम दर है. वहीं दूसरी तरफ कुणाल खेमू की वाइब और करीना कपूर-प्रिथ्वीराज सुकुमारन की दायरा बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही हैं. इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और इनके कलेक्शन में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. आइए इन सभी फिल्मों की अब तक की कमाई के बारे में जानते हैं. 

हनुमान अंश ने 47वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन 

हनुमान अंश ने अपनी रिलीज के 47वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है. फिल्म ने मंगलवार यानी 47वें दिन इंडिया में 7,702 शोज के साथ 4.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का इंडिाय में नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं इंडिया में इसके ग्रॉस कलेक्शन बता करें तो वो अब 331.70 करोड़ हो गया है. आपको बता दें कि फिल्म के लिए यह आंकड़ा इसलिए भी खास है क्योंकि सातवें हफ्ते में इसकी कमाई में धीमी नहीं पड़ी है. 47वें दिन करीब 5 करोड़ रुपये की नेट कमाई बताती है कि फिल्म को अब लोग देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं. फिल्म का छठा हफ्ता भी शानदार रहा, जिसमें इसने 80.25 करोड़ रुपये की कमाई की.

400 करोड़ के क्लब में शामिल होने में चंद कदम दूर

भारत के अलावा विदेशों में भी हनुमान अंश को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 47वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 1 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 34.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, अगर भारत और विदेशों की कमाई को मिलाए तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ हनुमान अंश 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है. बॉक्स पर फिल्म जिस तरीके से कमाई कर रही हैं उसे देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि ये 400 करोड़ का आंकाड़ा भी जल्द छू लेगी. इसकेल लिए फिल्म को सिर्फ 33.55 करोड़ रुपये और कमाने हैं. 

वाइब ने पांचवें दिन कमाए 1.15 करोड़

अब बात करते हैं कुणाल खेमू की फिल्म वाइब की. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दायरा के मुकाबले थोड़ा बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी 22 सितंबर को भारत में 2,553 शोज के साथ 1.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही वाइब का इंडिया में कुल नेट कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये है. वहीं ओवरसीज मार्केट में हुई कमाई की बात करें तो वहां से फिल्म ने पांचवें दिन 25 लाख रुपये कमाए. ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये हुआ है. फिल्म की अब तक की कुल कमाई 13.10 करोड़ रुपये हो गई है. 

दायरा कैसा कर रही प्रदर्शन

वाइब के साथ रिलीज हुई करीना कपूर और प्रिथ्वीराज सुकुमारन की दायरा का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है. फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन सिर्फ 50 लाख रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इंडिया में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो वो 6.60 करोड़ रुपये हुआ है.वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने पांचवें दिन 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की. विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.55 करोड़ रुपये हो चुका है.

ये भी पढ़ें: 'डर-डरकर देखता हूं', बिग बॉस में बेटी रीति की हरकतों से नाराज मनोज तिवारी? हाथ जोड़कर कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

कभी स्कूल में शरारत के लिए थे बदनाम, आज बने देश का गौरव, जानें कैसे जय मीणा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में भारत को सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में पहली बार पदक मिला. पदल जीतने वाले खिलाड़ी जय मीणा है. जय ने कांस्य पदक अपने नाम किया. पदक जीतने के बाद जय ने अपनी शुरुआती जीवन के बारे बताते हुए कहा कि वह बचपन में इतने शाररती थे कि उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था. स्कूल से निकालने के बाद फिर जय मीणा की किस्मत पलटी. Wed, 23 Sep 2026 22:10:09 +0530

  Videos
See all

Fishermen rescue elephant calf swept away in river in India. #India #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T19:00:37+00:00

Kalkaji Case | दिल्ली गैंगरेप के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन #ytshorts #shorts #kalkaji #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T19:04:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers