Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 260 अंकों का उछाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 260 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,782 और निफ्टी 83 अंक या 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,411 पर था.  

मेटल और एफएमसीजी स्टॉक्स से मिला बाजार को सहारा

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा मेटल और एफएमसीजी स्टॉक्स से मिल रहा था. सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी टॉप गेनर्स थे. इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी ऑटो हरे निशान में थे. केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में था. 

मिडकैप और स्मॉलकैप में दिखी तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 188 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,145 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 119 अंक या 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,934 पर था. 

बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील के शेयरों में भी उछाल

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन,एचयूएल, इंडिगो, आईटीसी, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल गेनर्स थे. टीसीएस, इन्फोसिस, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और बीईएल लूजर्स थे. 

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से चमका शेयर बाजार

जानकारों के मुताबिक, हाल के दिनों में मार्केट का स्ट्रक्चर तकनीकी रूप से कमजोर रहा है और इसमें गिरावट का रुझान दिखा है. अगर मार्केट की इस स्थिति को बदलना है, तो कुछ बड़े ट्रिगर की जरूरत होगी. लेकिन मौजूदा मैक्रो हालात में, खासकर विकसित देशों में ज्यादा महंगाई को देखते हुए, ऐसा होने की संभावना कम है. 

उन्होंने आगे कहा कि घरेलू लिक्विडिटी से व्यापक बाजार को सहारा मिल रहा है. अच्छी ग्रोथ और बेहतर ग्रोथ की संभावनाओं के कारण कई मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश आ रहा है,लेकिन इन सेगमेंट में वैल्यूएशन काफी बढ़ गए हैं. मध्य पूर्व में तनाव कम होने की संभावना के चलते कच्चे तेल में हाल के दिनों में गिरावट देखने को मिली है. अब बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 98.21 डॉलर प्रतिशत पर आ गया है. 

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

'स्कूल में सजा दी, मुर्गा बनाया...' वैभव सूर्यवंशी पर खुलकर बोले सुरेश रैना, कहा- 'रोहित-विराट खेले तो वर्ल्ड कप जीतना 90% पक्का'

Vaibhav Sooryavanshi Rohit Sharma Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने दिल्ली में एक इवेंट अटेंड किया. इस कार्यक्रम के दौरान उनसे वैभव सूर्यवंशी के खेले और उनकी शैली को लेकर सवाल पूछा गया. इसके साथ ही रैना से विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के बारे में भी सवाल किए गए. उन्होंने इस सभी सवालों के खुलकर जवाब दिए हैं. 

इस दौर दौरान सुरेश रैना ने मीडिया से बात करते हुए इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में बड़ा बयान दिया है. रैना ने वैभव को लेकर कहा है कि, उन्हें खेलते हुए देखना उनको काफी ज्यादा पसंद है. वहीं विराट और रोहित के बारे में कहा है कि, अगर वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलते हैं तो भारत के जीतने की संभावना 90 प्रतिशत हो जाएगी. रैना ने आगे और क्या-क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी पर सुरेश रैना ने खुलकर की बात

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि उन्हें वैसे ही खेलने देना चाहिए जैसे वो खेल रहे हैं. जिस तरह से वो इतने सारे रन बना रहा है, जिस तरह से वो खेलते हैं उनकी सोच बिल्कुल अलग है. मुझे उसे खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है'. हालांकि वैभव सूर्यवंशी आज कल प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि संजू सैमसन लगातार टीम के लिए ओपनिंग कर रहे हैं.

रोहित-विराट पर रैना ने दिया बड़ा बयान

सुरेश रैना ने कहा कि, 'हमारे पास बेहतरीन मैच-विनर खिलाड़ी हैं. हमारे पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बेहतरीन कप्तान हैं, जिन्होंने आईपीएल और देश के लिए कई ट्रॉफियां जीती हैं. विराट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं. मुझे लगता है कि मैंने उनके साथ बहुत सारे मैच खेले हैं. विराट भी ऐसा चाहते हैं. मुझे लगता है कि अगर वो दोनों टीम में रहते हैं, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभवना 90 प्रतिशत है'.

रैना ने आगे बात करते हुए कहा कि, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार का जिक्र करते हुए कहा कि जब टीम 2027 के टूर्नामेंट के लिए साउथ अफ्रीका लौटेगी तो उसमें और ज्यादा जोश होगा. रैना ने कहा, 'हम साल 2003 में साउथ अफ्रीका में हारे थे, अब उसका बदला भी लेना है'.

सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

आपको बता दें कि, सुरेश रैना ने भारत के लिए साल 2005 में वनडे क्रिकेट से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 2006 में अपना टी20 डेब्यू भारत के लिए किया. वो देश के लिए साल 2010 में टेस्ट मैच खेले. उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 768, 5615,1605 रन बनाए हैं. उनके नाम 7 शतक भी शामिल हैं. रैना ने बॉल के साथ भारत के लिए टेस्ट और टी20 में 13-13 विकेट हासिल किए हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में उन्हें 36 विकेट मिले हैं.

ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड का ऐलान, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर, जानिए किसे मिली टीम की कमान

Continue reading on the app

  Sports

पूरे करियर में ना शतक लगाया, ना अर्धशतक, ना ही लिया विकेट, मुंबई इंडियंस ने उसे ही बना दिया हेड कोच

मुंबई इंडियंस की महिला टीम के नए हेड कोच का ऐलान हो गया है. ल्यूक विलियम्स को ये जिम्मेदारी दी गई है वो लीजा कीथली की जगह लेंगे. Thu, 24 Sep 2026 13:38:26 +0530

  Videos
See all

“From an Economic Perspective, We Are an Island” | DEFCON2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:13+00:00

UP, बिहार, MP और राजस्थान के पुरुषों को नौकरी नहीं | #viralshorts | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T08:15:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers