Responsive Scrollable Menu

सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मनीष लोधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; साथी भी पकड़ा गया

सागर। सागर के जहरीली शराब मामले के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान मनीष और उसके साथी आशीष साहू ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मनीष के पैर में गोली लगी, जबकि भागने की कोशिश में आशीष भी घायल हो गया।

मुठभेड़ 23 सितंबर को तड़के करीब 3 बजे मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई। पुलिस बड़ा और विनायका थाना क्षेत्र के जहरीली शराब मामले में मनीष की तलाश कर रही थी। उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस का दावा- आरोपियों ने पहले की फायरिंग

पुलिस के अनुसार मनीष लोधी और आशीष साहू का सामना गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम से हुआ। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें मनीष के पैर में गोली लगी। वहीं आशीष ने गिरफ्तारी से बचकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह भी घायल हो गया।

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टे, पांच राउंड कारतूस और एक बेसबॉल का डंडा बरामद करने की बात कही है।

घटनास्थल से हथियार और दूसरे सबूत जुटाए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Continue reading on the app

CM डॉ. मोहन यादव से सीधे अपने आइडिया और चुनौतियां साझा करेंगे स्टार्टअप संचालक, भोपाल में जुटेंगे करीब 200 युवा उद्यमी

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्टार्टअप संचालकों को अपने नए आइडिया, काम के अनुभव और सामने आ रही चुनौतियां सीधे सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। 27 सितंबर को भोपाल में होने वाले ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद’ में प्रदेशभर से करीब 200 स्टार्टअप संचालक शामिल होंगे।

इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव युवा उद्यमियों से सीधे बातचीत करेंगे। स्टार्टअप संचालक अपने अब तक के सफर और उपलब्धियों के साथ कारोबार आगे बढ़ाने में आ रही परेशानियां और अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

नए आइडिया के साथ स्टार्टअप की चुनौतियों पर भी होगी बात

कार्यक्रम का फोकस केवल सफल स्टार्टअप की कहानी सुनने तक सीमित नहीं रहेगा। नए आइडिया पर बात करने के साथ यह भी जानने की कोशिश होगी कि प्रदेश में स्टार्टअप शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के दौरान युवा उद्यमियों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से स्टार्टअप संचालकों को इस संवाद से जोड़ा जा रहा है। एमएसएमई आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के अधिकारियों से स्थानीय नए उद्यमियों की कार्यक्रम में भागीदारी कराने के लिए कहा है।

‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद’ आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित होगा। एमएसएमई विभाग ने इसमें शामिल होने के इच्छुक स्टार्टअप संचालकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी जारी किया है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

एयरपोर्ट पर वामिका गब्बी का स्टाइलिश अंदाज! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T23:30:37+00:00

AAJTAK 2 । 24 SEPTEMBER 2026। AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers