Responsive Scrollable Menu

18 साल की अनाहत सिंह का स्क्वॉश में मैच आज:एशियन गेम्स के 13 मेडल इवेंट में उतरेगा भारत; हॉकी और कबड्डी के भी मुकाबले

एशियन गेम्स में आज 18 साल की भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी अनाहत सिंह का मुकाबला होगा। वे राउंड ऑफ 16 में भिड़ेंगी। उन्होंने इसी साल जुलाई में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीती थी। वे यह खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। दिनभर में भारत 13 मेडल इवेंट में उतरेगा। सबसे ज्यादा रोइंग में 5 मेडल इवेंट होंगे। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम ग्रुप स्टेज में साउथ कोरिया से भिड़ेगी। कबड्डी में पुरुष और महिला दोनों टीमें खेलती दिखेंगी। आज 55 गोल्ड दांव पर पूरे दिन एशियन गेम्स में 55 गोल्ड मेडल मुकाबले होंगे। इनमें रोइंग में सबसे ज्यादा 14 गोल्ड दांव पर हैं। स्वीमिंग और वुशु में 7-7, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में 5 गोल्ड मेडल पर फैसला होगा। सुबह रोइंग से भारत की शुरुआत सुबह 5:10 बजे बलराज पंवार पुरुष सिंगल स्कल्स फाइनल में उतरेंगे। 5:30 बजे सतनाम सिंह और सलमान खान पुरुष डबल स्कल्स फाइनल खेलेंगे। सुबह 6:10 बजे वुशु में रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा फाइनल में चीन की झांग शियाओयू के सामने होंगी। इसी समय टेबल टेनिस में दीया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े महिला डबल्स R2 में ईरानी जोड़ी से खेलेंगी। कैनो स्प्रिंट में मेघा प्रदीप महिला कैनो सिंगल 200 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगी। एथलेटिक्स, रोइंग और स्वीमिंग में भारत का इवेंट सुबह 7:01 बजे जय कुमार, अंसा बाबू, मनु टीएस और रशदीप कौर मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले हीट-2 में उतरेंगे। 7:10 बजे स्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास महिला डबल्स R2 में ईरानी जोड़ी से खेलेंगी। 7:10 बजे ही रोइंग में गुरबानी कौर, अलीना एंटो, तेंदेनथोई हाओबिजाम और पूनम महिला फोर फाइनल में उतरेंगी। सुबह 7:21 बजे आर्यन नेहरा पुरुष 800 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में उतरेंगे। 7:32 बजे बेनेडिक्टन बेनिस्टन, अनीश सुनील, आकाश मणि और गितेश शाह पुरुष 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट्स में हिस्सा लेंगे। अनाहत सुबह 10:30 बजे खेलेंगी स्क्वॉश में 18 साल की अनाहत सुबह 10:30 बजे राउंड ऑफ 16 मुकाबले में उतरेंगी। इसी समय तन्वी खन्ना भी अपना राउंड ऑफ 16 मैच खेलेंगी। इससे पहले सुबह 8 बजे सूरज चंद और शमीना रियाज का मुकाबला जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार से होगा। 8:05 बजे मनुश शाह पुरुष सिंगल्स R1 में वोंग क्यू शेन से खेलेंगे। 11:15 बजे अभय सिंह और वीर चोत्रानी अपने-अपने स्क्वैश मुकाबले खेलेंगे। कैनो स्प्रिंट में 2 फाइनल सुबह 8:10 बजे नाओचा लैटोनजाम, वरिंदर सिंह, ओइनाम अरुण सिंह और हर्षवर्धन शक्तावत पुरुष कयाक फोर 500 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 8:30 बजे राजू रावत और ज्ञानेश्वर सिंह पुरुष कैनो डबल 500 मीटर फाइनल खेलेंगे। इसी समय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल का इंडिविजुअल फाइनल भी होगा। भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई करने पर इसमें उतरेंगे। मेंस हॉकी में साउथ कोरिया से भिड़ंत सुबह 9:40 बजे भारत की पुरुष कबड्डी टीम ग्रुप-ए में चीनी ताइपे के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 11:30 बजे भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल-ए में साउथ कोरिया से भिड़ेगी। करीब शाम 4:15 बजे भारतीय महिला कबड्डी टीम ग्रुप-ए में जापान के खिलाफ खेलेगी। इस बीच ई-स्पोर्ट्स में पारितोष सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक प्यो प्यो चैंपियंस के ग्रुप गेम्स में हिस्सा लेंगे। बॉक्सिंग में परवीन का मुकाबला दोपहर 12 बजे उज्ज्वल कुमार सिंह और रोहित लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स फाइनल खेलेंगे। दोपहर 1 बजे अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जकार खान पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स फाइनल में उतरेंगे। दोपहर 3:15 बजे बॉक्सिंग में परवीन महिला राउंड ऑफ 32 में मलिका नोझिमोवा के खिलाफ उतरेंगी। आशा और निहारिका महिला ट्रिपल जंप फाइनल खेलेंगी शाम 4:14 बजे आशा इलांगो और निहारिका वशिष्ठ महिला ट्रिपल जंप फाइनल में उतरेंगी। शाम 4:38 बजे अनिमेष कुजुर पुरुष 100 मीटर हीट-1 और 5:02 बजे गुरिंदरवीर सिंह पुरुष 100 मीटर हीट-4 में उतरेंगे। दिन का आखिरी मेडल इवेंट शाम 5:55 बजे महिला 10,000 मीटर फाइनल होगा, जिसमें सीमा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Continue reading on the app

President Xi greeted by Donald Trump as he rolls out red carpet for Chinese leader | BBC News

China’s President Xi has been greeted by Donald Trump as he arrived in Washington for a historic summit. The White House has rolled out the red carpet for China’s leader Xi Jinping, with AI, trade and Taiwan expected to be on the agenda for the leaders of the global superpowers. Xi was greeted personally by Trump at Andrews Air Force Base on the eve of a White House state dinner and a military flyover. The three-day trip marks Xi's first state visit to the US since 2015 and his third meeting with Trump in the past year. Adding to the high-stakes state visit, a US-China trade agreement reached last year is set to expire in November. The trade truce - reached in October 2025 as Trump and Xi met in South Korea - saw Washington suspend steep tariff increases on Chinese goods while Beijing eased back from restricting rare earth exports critical for manufacturing. Experts said they will be watching for some sort of announcement around an extension of this agreement during the state visit. Xi's trip to Washington, which ends on Friday, will have plenty of pomp and pageantry, and includes lavish dinners, private tours and performances. He is accompanied by First Lady Peng Liyuan who is expected to visit the Smithsonian National Museum of Asian Art with US First Lady Melania Trump on Thursday. Reeta Chakrabarti presents BBC News at Ten reporting by Sarah Smith, Laura Bicker and Faisal Islam. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

एयरपोर्ट पर वामिका गब्बी का स्टाइलिश अंदाज! #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T23:30:37+00:00

AAJTAK 2 । 24 SEPTEMBER 2026। AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मिथुन राशि । GEMINI । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers