Responsive Scrollable Menu

CM डॉ. मोहन यादव से सीधे अपने आइडिया और चुनौतियां साझा करेंगे स्टार्टअप संचालक, भोपाल में जुटेंगे करीब 200 युवा उद्यमी

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्टार्टअप संचालकों को अपने नए आइडिया, काम के अनुभव और सामने आ रही चुनौतियां सीधे सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। 27 सितंबर को भोपाल में होने वाले ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद’ में प्रदेशभर से करीब 200 स्टार्टअप संचालक शामिल होंगे।

इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव युवा उद्यमियों से सीधे बातचीत करेंगे। स्टार्टअप संचालक अपने अब तक के सफर और उपलब्धियों के साथ कारोबार आगे बढ़ाने में आ रही परेशानियां और अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

नए आइडिया के साथ स्टार्टअप की चुनौतियों पर भी होगी बात

कार्यक्रम का फोकस केवल सफल स्टार्टअप की कहानी सुनने तक सीमित नहीं रहेगा। नए आइडिया पर बात करने के साथ यह भी जानने की कोशिश होगी कि प्रदेश में स्टार्टअप शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के दौरान युवा उद्यमियों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से स्टार्टअप संचालकों को इस संवाद से जोड़ा जा रहा है। एमएसएमई आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के अधिकारियों से स्थानीय नए उद्यमियों की कार्यक्रम में भागीदारी कराने के लिए कहा है।

‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद’ आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित होगा। एमएसएमई विभाग ने इसमें शामिल होने के इच्छुक स्टार्टअप संचालकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी जारी किया है।

Continue reading on the app

MP के 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 26 सितंबर से ‘आंगन मिलन सेवा’, बच्चों-माताओं की जांच से पोषण संवाद तक होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मध्यप्रदेश के सभी 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 26 सितंबर से ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान शुरू होने जा रहा है। 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इनमें बच्चों और माताओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण पर बातचीत, बच्चों के लिए गतिविधियां और सरकारी योजनाओं से फायदा पाने वाली महिलाओं से संवाद शामिल है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल सरकारी योजनाओं का लाभ देने की जगह न रहें, बल्कि बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और सीखने के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी का भी केंद्र बनें।

बच्चों की जांच, माताओं से पोषण पर होगी बात

अभियान के पहले दिन बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी गतिविधियों पर फोकस रहेगा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों के लिए अलग-अलग गतिविधियां होंगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांच और जरूरी सेवाएं भी दी जाएंगी।

गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों की माताओं और दूसरी महिला हितग्राहियों से भी बातचीत की जाएगी। गर्भावस्था और प्रसव के बाद देखभाल, संतुलित भोजन, एनीमिया, स्तनपान और छोटे बच्चों की देखभाल जैसे विषयों पर उन्हें जानकारी दी जाएगी। बच्चों को फल और मिठाई भी बांटी जाएगी।

इसी दिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौधे लगाने और साफ-सफाई के कार्यक्रम होंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

योजनाओं से क्या बदला, महिलाएं खुद बताएंगी अपनी कहानी

दूसरे दिन ‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ के तहत उन महिलाओं और परिवारों से संवाद होगा, जिन्हें अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। वे बताएंगे कि योजना से उनके जीवन में क्या बदलाव आया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, टेक होम राशन, गर्म पका भोजन और पोषण से जुड़ी दूसरी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मंत्री निर्मला भूरिया ने अधिकारियों से कहा है कि यह जानकारी आसान और बोलचाल की भाषा में दी जाए।

हर केंद्र से सामने लाई जाएगी एक सफलता की कहानी

अभियान के दौरान हर आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो भी बनाए जाएंगे। इसके साथ कम से कम एक ऐसी कहानी का वीडियो तैयार किया जाएगा, जिसमें किसी योजना या पोषण सेवा से आए बदलाव को दिखाया जा सके।

इसमें कुपोषण से बाहर आए बच्चों और मातृ वंदना, लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की दूसरी योजनाओं से जुड़े लोगों के अनुभव शामिल किए जा सकेंगे।

मंत्री भूरिया ने अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। अभियान के दौरान जिलों से हर दिन इसकी प्रगति और प्रमुख गतिविधियों की जानकारी राज्य स्तर पर भेजी जाएगी।

9 और 10 अक्टूबर को छह शहरों में बनेगी मानव रंगोली

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 9 और 10 अक्टूबर को एक और कार्यक्रम होगा। ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’ नाम से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े मैदानों पर लोगों की भागीदारी से मानव रंगोली बनाई जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: सलमान खान और सतनाम सिंह ने जीता मेडल, रोइंग में भारत का कमाल

Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स 2026 का आज 5वां दिन है. भारतीय खिलाड़ियों की नजर ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर रहने वाली है. Thu, 24 Sep 2026 06:03:15 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सुबह सुबह महिला से बदसलूकी, वायरल VIDEO पर बवाल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T00:40:07+00:00

DJ पर नाचने को लेकर में युवती से मारपीट का VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T00:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers