Responsive Scrollable Menu

भाषा की ट्रोलिंग पर रश्मिका मंदाना ने दिया जवाब:बोलीं- अलग तरह से बोलने पर लोगों की राय सुनने की अब आदत हो गई

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान अपने एक्सेंट और भाषा को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी एक भाषा में जरूरी नहीं कि बहुत अच्छी हों। उनका सफर अलग-अलग भाषाओं और किरदारों के हिसाब से लगातार ढलने का रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा कि वह हर भाषा को अपनी भाषा मानती हैं। भाषाओं को लेकर बोलीं रश्मिका रश्मिका ने कहा, “मैं कोडवा हूं और कोडवा तक्क बोलती हूं। मेरी मातृभाषा के लिए कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं है। इसलिए भाषा मेरे करियर में कभी रुकावट नहीं बनी।” उन्होंने कहा, “मैं सभी भाषाओं को अपनी भाषा मानती हूं। मेरे फैंस, जिन्हें मैं अपना परिवार कहती हूं, उन्होंने सबसे पहले मुझसे तेलुगु फिल्म करने को कहा था।” रश्मिका ने बताया कि हिंदी को लेकर भी ऐसा ही हुआ। इसी तरह उनका करियर अलग-अलग भाषाओं में आगे बढ़ता गया। जब उनसे एक्सेंट को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अलग तरह से बोलने को लेकर लोगों की राय सुनने की अब उन्हें आदत हो गई है। रश्मिका ने कहा, “जब तक मैं किसी भाषा में पूछे गए सवालों का जवाब दे सकती हूं, तब तक ठीक है। इसी तरह मैं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए अपने दर्शकों का सम्मान करती हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं हर काम में हाथ आजमाने वाली हूं, लेकिन किसी एक काम में मास्टर नहीं हूं।” रश्मिका फिल्मों पर फोकस रखती हैं रश्मिका ने कहा कि फिल्मों में अपने एक्सेंट को लेकर होने वाली बेवजह की चर्चाओं पर वह ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। इसके बजाय, वह अपने किरदार को पूरी क्षमता से निभाने पर ध्यान देती हैं। उन्होंने कहा, “एक्ट्रेस के तौर पर मेरा काम सेट पर अच्छी कहानियां सुनाना और फिर वापस आना है। हर फिल्म के साथ मेरा मानना है कि हममें से सबसे अच्छा हिस्सा कुछ जादुई बनाने के लिए साथ आता है।” रश्मिका ने कहा, “मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं। फिल्म का नतीजा इन सभी लोगों की ऊर्जा के साथ आने का परिणाम होता है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं किसी के काम में दखल नहीं देना चाहती। मैं सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन देने पर ध्यान देती हूं।” ‘एनिमल’ के एक सीन पर रश्मिका ट्रोल हुई थीं बता दें कि साल 2023 में फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर रश्मिका को ट्रोल किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में रश्मिका मंदाना के करवाचौथ वाले सीन ने खूब चर्चा बटोरी थी। इस सीन में रणबीर कपूर के किरदार के साथ उनके डायलॉग और बोलने के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था। कई लोगों ने कहा कि उनका डायलॉग साफ समझ नहीं आ रहा था। जिसके बाद रश्मिका नेहा धूपिया के टॉक शो में इस ट्रोलिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह सीन करीब 9 मिनट लंबा था और शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद लोगों ने इसे पसंद किया था। लोगों ने तालियां भी बजाई थीं। लेकिन ट्रेलर में सिर्फ करीब 10 सेकंड का हिस्सा दिखाया गया, जिस पर उन्हें ट्रोल किया गया। रश्मिका ने कहा था कि कलाकार को पता होता है कि उसने पूरा सीन कैसे किया है, लेकिन दर्शक सिर्फ कुछ सेकंड देखकर अपनी राय बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आलोचना समझती हैं, लेकिन कलाकारों को व्यक्तिगत तौर पर ट्रोल करना सही नहीं लगता। इन फिल्मों में नजर आएंगी वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हिंदी फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं। वहीं, रश्मिका की साल 2025 में पांच फिल्में रिलीज हुईं। उन्होंने हिंदी फिल्म 'छावा' में महारानी येसूबाई का किरदार निभाया। इसके बाद वह 'सिकंदर' में सैसरी राजकोट की भूमिका में नजर आईं। वहीं, रश्मिका ने तेलुगु-तमिल द्विभाषी फिल्म 'कुबेरा' और हिंदी फिल्म 'थामा' में भी काम किया। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में भी नजर आईं। रश्मिका मंदाना जल्द अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘रणबाली’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, रश्मिका की फिल्मों की सूची में ‘माइसा’ और एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक ‘MS - अ लिगेसी ऑन स्क्रीन’ भी शामिल है।

Continue reading on the app

हरियाणा पुलिस का पंजाबी सिंगर आर नेत को नोटिस:3 दिन पहले शूटिंग में वेपन दिखाए, शिवा चौधरी साथ थीं; DSP बोले-एक्टिविटी जायज नहीं

‘तेरे यार नूं दबण नूं फिरदे सी…’ फेम पंजाबी सिंगर आर नेत और उनकी टीम को हरियाणा पुलिस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कैथल जिले के गांव कमालपुर में सॉन्ग की शूटिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से हथियारों के प्रदर्शन करने पर यह नोटिस जारी किया गया है। कैथल डीएसपी बीर भान का कहना है कि बिना अनुमति इस प्रकार की एक्टिविटी प्रदेश में जायज नहीं हैं। पुलिस ने वेपन के प्रदर्शन को गलत बताते हुए ही यह नोटिस जारी किया है। सिंगर और उनकी टीम को इस बारे में जल्द से जल्द जवाब देने की बात कही है। वहीं, अभी सॉन्ग का नाम औ रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है। बता दें कि पंजाब के मानसा जिले के गांव धरमपुरा के रहने वाले सिंगर आरनेत का पूरा नाम नेत्रपाल सिंह है। करियर की शुरुआत साल 2015 में 'लांसर 2' गाने से की थी। उन्होंने सिद्धू मूसवाला के साथ 'पॉइजन' और सपना चौधरी के साथ 'लुटेरा' जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों में काम किया है। पंजाबी सिंगर आर नेत की शूटिंग के PHOTO इसलिए जारी हुआ पंजाबी सिंगर को नोटिस…. CM मान के कैंपेन में शामिल हो चुका गाना पंजाब में 2022 में जब 117 में से 92 सीटें जीतकर पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, उस समय पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप नेताओं की ज्यादातर कैंपेन में पंजाबी सिंगर आर नेत के गाने का इस्तेमाल किया गया। गाने के बोल हैं - तेरे यार नूं दबण नू फिरदे सी, पर दबदा कित्थे आ। इसका मतलब है तेरे दोस्त दबाने की कोशिश कर रहे थे, मगर मैं दबने से रहा। इस गाने पर सीएम मान की कई प्रमुख कैंपेन टिकी रहीं। पंजाबी सिंगर आर नैत से जुड़े 4 विवाद, पढ़िए… तीन माह पहले नए सॉन्ग ‘रील’ पर हुई थी कंट्रोवर्सी तीन माह पहले ही सिंगर आर नैत अपने एक नए गाने ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए थे। इस गाने को लेकर लुधियाना में हिंदू संगठन 'शिवसेना पंजाब' ने कड़ा ऐतराज जताया था। संगठन का आरोप था कि आर नैत ने अपने गाने में हिंदू साधुओं और सनातन धर्म के पवित्र प्रतीकों का बेहद आपत्तिजनक दिखाया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले को लेकर शिवसेना ने थाना डिवीजन नंबर 3 में सिंगर के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी थी। इस पर SHO अमरजीत सिंह ने कहा था कि जांच पूरी होने के बाद, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों की सहमति और कानून के अनुसार आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर की रेंज रोवर पर फायरिंग का VIDEO:बाइक पर आया, शीशे पर मारी गोली; पोस्ट में लिखा-कॉल का जवाब नहीं दिया तो छाती में लगेगी हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना सिंगर के घर के बाहर हुई। इस वक्त सिंगर कार में नहीं थे। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बाइक पर आता दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

मां सरपंच, परदादा की 20 बंदूकों ने बनाया शूटर, अब राइजा ढिल्लन ने जीता एशियन गेम्स में मेडल

राइजा ढिल्लन ने भारत को एशियन गेम्स में वीमेंस स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जिताया, जानिए उनके बारे में अहम बातें. Wed, 23 Sep 2026 11:11:52 +0530

  Videos
See all

Ishaan Anand : ईशान आनंद ने मायावती के पैर छुए! | Bahujan Samaj Party |Mayawati | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T05:55:16+00:00

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की Salary होगी 4 गुना? 8th Pay Commission का बड़ा अपडेट #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T06:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers