Responsive Scrollable Menu

हरियाणा पुलिस का पंजाबी सिंगर आर नेत को नोटिस:3 दिन पहले शूटिंग में वेपन दिखाए, शिवा चौधरी साथ थीं; DSP बोले-एक्टिविटी जायज नहीं

‘तेरे यार नूं दबण नूं फिरदे सी…’ फेम पंजाबी सिंगर आर नेत और उनकी टीम को हरियाणा पुलिस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कैथल जिले के गांव कमालपुर में सॉन्ग की शूटिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से हथियारों के प्रदर्शन करने पर यह नोटिस जारी किया गया है। कैथल डीएसपी बीर भान का कहना है कि बिना अनुमति इस प्रकार की एक्टिविटी प्रदेश में जायज नहीं हैं। पुलिस ने वेपन के प्रदर्शन को गलत बताते हुए ही यह नोटिस जारी किया है। सिंगर और उनकी टीम को इस बारे में जल्द से जल्द जवाब देने की बात कही है। वहीं, अभी सॉन्ग का नाम औ रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है। बता दें कि पंजाब के मानसा जिले के गांव धरमपुरा के रहने वाले सिंगर आरनेत का पूरा नाम नेत्रपाल सिंह है। करियर की शुरुआत साल 2015 में 'लांसर 2' गाने से की थी। उन्होंने सिद्धू मूसवाला के साथ 'पॉइजन' और सपना चौधरी के साथ 'लुटेरा' जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों में काम किया है। पंजाबी सिंगर आर नेत की शूटिंग के PHOTO इसलिए जारी हुआ पंजाबी सिंगर को नोटिस…. CM मान के कैंपेन में शामिल हो चुका गाना पंजाब में 2022 में जब 117 में से 92 सीटें जीतकर पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, उस समय पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप नेताओं की ज्यादातर कैंपेन में पंजाबी सिंगर आर नेत के गाने का इस्तेमाल किया गया। गाने के बोल हैं - तेरे यार नूं दबण नू फिरदे सी, पर दबदा कित्थे आ। इसका मतलब है तेरे दोस्त दबाने की कोशिश कर रहे थे, मगर मैं दबने से रहा। इस गाने पर सीएम मान की कई प्रमुख कैंपेन टिकी रहीं। पंजाबी सिंगर आर नैत से जुड़े 4 विवाद, पढ़िए… तीन माह पहले नए सॉन्ग ‘रील’ पर हुई थी कंट्रोवर्सी तीन माह पहले ही सिंगर आर नैत अपने एक नए गाने ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए थे। इस गाने को लेकर लुधियाना में हिंदू संगठन 'शिवसेना पंजाब' ने कड़ा ऐतराज जताया था। संगठन का आरोप था कि आर नैत ने अपने गाने में हिंदू साधुओं और सनातन धर्म के पवित्र प्रतीकों का बेहद आपत्तिजनक दिखाया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले को लेकर शिवसेना ने थाना डिवीजन नंबर 3 में सिंगर के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी थी। इस पर SHO अमरजीत सिंह ने कहा था कि जांच पूरी होने के बाद, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों की सहमति और कानून के अनुसार आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर की रेंज रोवर पर फायरिंग का VIDEO:बाइक पर आया, शीशे पर मारी गोली; पोस्ट में लिखा-कॉल का जवाब नहीं दिया तो छाती में लगेगी हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना सिंगर के घर के बाहर हुई। इस वक्त सिंगर कार में नहीं थे। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बाइक पर आता दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी-खुशबू सुंदर:पूर्व सांसद बोलीं- शरीर, उम्र के फैसलों के लिए सफाई क्यों देनी चाहिए?; ऋतिक ने भी बचाव किया

कटरीना हाल ही में अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं, जहां उनके बढ़े हुए वजन का मुद्दा बना दिया गया। पोस्ट प्रेग्नेंसी बढ़े हुए वजन के बीच हो रही ट्रोलिंग पर अब पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्ट्रेस का बचाव किया और ट्रोलर्स की आलोचना की। प्रियंका चतुर्वेदी ने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, ‘प्रिय महिलाओं, आपका वजन बढ़ा है या घटा है, आपकी उम्र कितनी है, आप कैसी दिखती हैं, आपका शरीर कैसा है या आपकी स्किन कैसी है, इनमें से किसी भी चीज का हिसाब आपको उन लोगों को देने की जरूरत नहीं है, जिनके पास दूसरों की जिंदगी पर कमेंट करने के अलावा कोई काम नहीं है।’ एक्ट्रेस-भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी किया बचाव भारतीय जनता पार्टी की नेता और साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने कटरीना का बचाव करते हुए लिखा है, ‘आखिर किसी महिला की उम्र को हमेशा सार्वजनिक चर्चा का विषय क्यों बना दिया जाता है? जैसे ही कोई महिला एक उम्र के पड़ाव को पार करती है, समाज उसे तरह-तरह से आंकना शुरू कर देता है, “क्या वह अभी भी अपने चरम पर है?”, “क्या उसने खुद को मेंटेन रखा है?”, “अब वह पहले से अलग क्यों दिख रही है?”, “क्या वह बूढ़ी हो गई है?”’ ‘लेकिन पुरुषों के मामले में यही सवाल क्यों नहीं पूछे जाते? किसी पुरुष के बाल उड़ जाएं तो उसे ‘सम्मानित और प्रभावशाली’ कहा जाता है। पेट निकल आए तो कोई नहीं पूछता कि उसका ‘प्राइम’ कहां गया। बाल सफेद हो जाएं तो वह अचानक ‘सॉल्ट एंड पेपर हैंडसम’, ‘मैच्योर’ और ‘चार्मिंग’ हो जाता है। पुरुष की उम्र बढ़ती है तो उसके अनुभव के साथ उसकी खूबसूरती भी बढ़ती हुई मानी जाती है। लेकिन महिला की उम्र बढ़ते ही उसकी हर झुर्री, हर बढ़ता वजन, हर सफेद बाल और शरीर में आया हर बदलाव लोगों की बहस का मुद्दा बन जाता है।’ मेरा भी मजाक बनाया गया था- खुशबू सुंदर लंबी-चोड़ी पोस्ट के आखिर में खुशबू सुंदर ने अपने साथ हुआ मिलता-जुलता अनुभव बताते हुए लिखा, ‘जब मेरा वजन ज्यादा था, तब मेरा मजाक उड़ाया गया। यहां तक कि मुझे उन महिलाओं का उदाहरण बनाकर पेश किया गया, जिन्हें समाज ‘मोटी और बदसूरत’ मानता था।’ ‘आज जब मैंने अपना वजन कम किया है, तो लोग कह रहे हैं कि मैंने इंजेक्शन लेकर वजन कम किया है। बल्कि समाज ने तो जैसे यह फैसला ही सुना दिया है कि मैं इंजेक्शन ले रही हूं। कटरीना, आपने हमेशा अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी है, गरिमा, आत्मसम्मान और शालीनता के साथ। आगे भी बिल्कुल वैसे ही जिएं। महिला की कोई ‘प्राइम उम्र’ नहीं होती। उसकी एक जिंदगी होती है और उस जिंदगी का हर पड़ाव सिर्फ उसका है।’ ऋतिक रोशन ने आड़ में किया कटरीना का सपोर्ट, ट्रोलिंग हुई कटरीना की ट्रोलिंग के बीच उनके साथ फिल्म बैंग-बैंग में नजर आ चुके ऋतिक रोशन ने नाराजगी जताई है। ऋतिक ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक ऐसी पोस्ट लाइक की है, जिसमें लिखा गया था कि कटरीना बचपन से लोगों का क्रश रही हैं और कई लोग उनकी फिल्में और पोस्टर रखते हैं। लेकिन अब सिर्फ वजन बढ़ने पर कहा जा रहा है कि उनका करियर खत्म हो गया है। ऋतिक द्वारा पोस्ट लाइक किए जाने के बाद कई लोग ये कहते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि कटरीना का बचाव करने वाले पाकिस्तानी एक्टर अली जफर उनसे बेहतर हैं। जिन्होंने खुलकर मुद्दे पर एक्ट्रेस का पक्ष लिया और इसकी कड़ी निंदा की। क्या था कटरीना की ट्रोलिंग पर पाक एक्टर का बयान? कटरीना के साथ फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने एक वीडियो जारी कर कहा, हम मर्दों के साथ क्या दिक्कत है। हाल ही में मुझे मेरी को-स्टार के बारे में कुछ पोस्ट, रील देखने मिलीं। बहुत ज्यादा कहा जा रहा है कि पहले वो कैसी दिखती थीं अब कैसी दिखती हैं। हम सबको अपने अंदर झांकना चाहिए, खासतौर पर मैं आदमियों की बात कर रहा हूं। हमें खुद में सुधार करने की बहुत जरूरत है। हम सब अपनी जिंदगी में परफेक्ट नहीं होते, लेकिन उसे समझने और सुधारने की जरुरत है। आगे अली जफर ने कहा, आदमियों ने जो औरतों के शरीर के जो पैरामीटर बनाए हैं अगर औरत उस पैरामीटर पर खरी नहीं उतरती तो उसे गलत समझा जाता है। ये गलत है। ये ठीक नहीं है, अच्छा नहीं लगता। हर इंसान अपने स्ट्रगल से गुजर रहा होता है, हमें नहीं पता कौन किस चीज से गुजर रहा है। हमें हर इंसान के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए। ब्यूटी का कॉन्सेप्ट लेकर पहले की सोच अलग थी। पहले की पेंटिंग में शरीर की बनावट अलग थी, लेकिन अब इसे पतला कर दिया गया। आदमियों से भी सिक्स पैक की उम्मीद होती है, जो रियलिस्टिक नहीं है। पोस्ट प्रेग्नेंसी बदलाव पर कटरीना का बयान वायरल कटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में हुए बदलाव पर द हॉलीवुड रिपोर्टर से कहा था, “जब मैंने मॉडलिंग और एक्टिंग की शुरुआत की थी, तब खूबसूरती को लेकर लोगों की सोच काफी अलग थी। खूबसूरत दिखने के कुछ तय पैमाने थे। लेकिन अब मेरे लिए अच्छा दिखने का मतलब है कि मैं अंदर से अच्छा और स्वस्थ महसूस करूं। इसके लिए मैं खुद का पूरी तरह ख्याल रखती हूं। इसका असर मेरे पूरे शरीर के साथ-साथ मेरी स्किन पर भी पड़ता है। मेरा मानना है कि जब आप अंदर से स्वस्थ और खुश महसूस करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास अपने आप आपके चेहरे और व्यक्तित्व में नजर आने लगता है।” कैसे शुरू हुई ट्रोलिंग? कटरीना कैफ कुछ दिनों पहले प्रोड्यूसर कुक्कू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं। सफेद सूट पहने, काला चश्मा लगाए हुए कटरीना के कुछ वीडियोज वायरल हो गए। कटरीना मां बनने के बाद कम ही मौकों पर सार्वजनिक तौर पर स्पॉट हो रही थीं। एक दो मौकों पर वह पैपराजी से बचती भी दिखी थीं। अब हाल ही में कटरीना कैफ, विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं। एक्ट्रेस का बढ़ा वजन देख उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा। नवंबर 2025 में दिया बेटे को जन्म कटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा था, 'हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है। बहुत सारे प्यार आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025। कटरीना और विक्की।' अब तक कपल ने बेटे की तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है। बेटे के जन्म के करीब डेढ़ महीने बाद विक्की कटरीना ने बेटे के नाम की घोषणा की। उन्होंने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। इसकी घोषणा करते हुए कपल ने लिखा, हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल। दुआओं का जवाब मिला। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया अचानक बदल गई। आभार के लिए शब्द नहीं हैं। दो सालों से फिल्मों से दूर हैं कटरीना कैफ कटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 की फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया है। फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति लीड रोल में थे। इसके बाद से ही एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। इस साल भी उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। शादी के 4 साल बाद बनीं मां कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो में हुई थी, जिसके बाद दोनों चंद मुलाकातों के बाद रिलेशनशिप में आ गए थे। कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से राजस्थान के सवई माधौपुर के सिक्स सेंस रिसोर्ट में शादी की है।

Continue reading on the app

  Sports

डिफरेंट जर्सी, सेम रूट्स...बिहार बॉयज यूनाइटेड बाय क्रिकेट, वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पाकर खुशी से झूम उठे अभिषेक आनंद

3 Bihari Cricketers unite in Japan: जापान क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले बिहार के लाल अभिषेक आनंद ने भारत-जापान मैच के बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी संग खास फोटो शेयर की. अलग-अलग जर्सी और देशों की नुमाइंदगी करने के बावजूद तीनों खिलाड़ियों ने अपनी बिहार की जड़ों और क्रिकेट के प्रति साझे प्रेम को सेलिब्रेट किया. वैभव सूर्यवंशी द्वारा अभिषेक को सौंपी गई जर्सी और 'डिफरेंट जर्सी, सेम रूट्स' के मैसेज ने मैदान पर प्रतिद्वंद्विता से परे दिल छूने वाली खेल भावना की मिसाल पेश की. Wed, 23 Sep 2026 12:44:21 +0530

  Videos
See all

घुसपैठियों का गढ़ बनता जा रहा यूरोप, वायरल वीडियो ने उड़ाई नींद | Europe | Burqa | Islam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T07:15:22+00:00

UK to fight Russian disinformation, says PM Andy Burnham in UN speech. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T07:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers