India vs Japan T20I: सिर्फ 1 चौके की मदद से 16 रन बनाकर श्रेयस अय्यर ने जीत लिया प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
India vs Japan T20I: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, लेकिन श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं. जानिए क्यों.
The post India vs Japan T20I: सिर्फ 1 चौके की मदद से 16 रन बनाकर श्रेयस अय्यर ने जीत लिया प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड appeared first on Prabhat Khabar.
Tata SUV: सिएरा डार्क एडिशन की भारत में एंट्री, ब्लैक लुक के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
Tata SUV: भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की ओर से अलग-अलग सेगमेंट में कई कारों की बिक्री की जाती है। कंपनी ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय एसयूवी टाटा सिएरा का नया डार्क एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस खास एडिशन में बाहरी हिस्से से लेकर इंटीरियर तक कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर सिएरा की लीजेंड सीरीज में पेश किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल।
टाटा सिएरा डार्क एडिशन हुआ लॉन्च
टाटा सिएरा डार्क एडिशन को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस एडिशन को कंपनी ने सामान्य मॉडल से अलग लुक देने के लिए खास डिजाइन और कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया है।
नए काले रंग में पेश हुई एसयूवी
सिएरा डार्क एडिशन को सिर्फ लीजेंड सीरीज में उपलब्ध कराया गया है। इसमें फ्रिसियन ब्लैक नाम का नया काला रंग दिया गया है। एसयूवी के बाहरी हिस्से में काले रंग की थीम के साथ क्रोम और बैजिंग को भी इसी रंग में पेश किया गया है। इसके अलावा इंटीरियर में भी काले रंग की थीम देखने को मिलती है, जबकि कुछ जगहों पर बैंगनी रंग के एलिमेंट्स दिए गए हैं।
मिलते हैं ये फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो टाटा सिएरा डार्क एडिशन में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 540 डिग्री कैमरा, बॉस मोड और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एसयूवी में एडीएएस, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स भी मिलती हैं।
सुरक्षा के लिए इसमें एबीएस, ईबीडी और छह एयरबैग समेत कई फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
टाटा सिएरा डार्क एडिशन के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें सामान्य सिएरा की तरह 1.5 लीटर क्षमता वाले तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं। इनसे अधिकतम 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प उपलब्ध हैं।
टाटा सिएरा डार्क एडिशन की कीमत
टाटा सिएरा डार्क एडिशन को भारतीय बाजार में 13.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये तक जाती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









