इंदौर के नौलक्खा कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 7 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर स्थित नौलक्खा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिर जाने से 7 लोग घायल हो गये हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। घायलों में अंकित नाम के शख्स को ज्यादा चोटे आई हैं तो वहीं अन्य 6 लोगो को मामूली चोट लगी है।
मामले में थाना प्रभारी ने मीडिया से बातचीत करते हुये बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी है और लिफ्ट में हादसे के समय क्षमता से अधिक लोग सवार होना थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को लिफ्ट के ओवरलोड होने की बात सामने आई है। इसी वजह से लिफ्ट के अचानक नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है।
घायलों में छह पंजाब के रहने वाले
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हादसे के स्पष्ट कारण की जांच पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। हादसे में घायल हुए लोगों में से छह पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी किसी काम के सिलसिले में नवलखा कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे। इसी दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय यह हादसा हो गया।
जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा हादसे का स्पष्ट कारण
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लिफ्ट की तकनीकी स्थिति, उसकी क्षमता और हादसे के समय उसमें मौजूद लोगों की संख्या सहित अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट के संचालन और सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। हांलांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि आखिर हादसे का कारण क्या था?
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर कोलिन इंग्राम ने संन्यास लिया:IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले; टी-20 में ओवरऑल 9 हजार से ज्यादा रन बनाए
साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर कोलिन इंग्राम ने प्रोफेशन क्रिकट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप सीजन में ग्लेमोर्गन के लिए आखिरी मैच खेला। इस सीजन में उन्होंने 12 मैचों में 628 रन बनाए। इंग्राम IPL में दिल्ली कैपिटिल्स के लिए 15 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने ओवरऑल 378 टी-20 मैचों में 9,017 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.50 रहा। इंग्राम अब कोचिंग शुरु करेंगे इंग्राम ने अपने पोस्ट में कहा- ‘20 साल से ज्यादा समय तक इस खेल का हिस्सा रहा।अब इसससे विदा होने का समय आ गया है। 41 मेरी जर्सी नंबर रही, जो मेरे लिए सपनों का प्रतीक है। अब 41 की उम्र में उस सपने को जीकर क्रिकेट से दूर हो रहा हूं।’ कोलिन ने अपने फ्यूचर प्लान पर बात करते हुए कहा- ‘अब मेरे करियर का अगला अध्याय बाउंड्री के बाहर शुरू होगा। मैं कोचिंग के जरिए क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा।’ साउथ अफ्रीका के लिए 40 मैच खेले इंग्राम ने 2004-05 सीजन में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। अक्टूबर 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें साउथ अफ्रीका की टीम में जगह मिली। उन्होंने 2010 से 2013 के बीच टीम के लिए 31 वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल खेले। वनडे में इंग्राम ने 31 मैचों में 843 रन बनाए। उनका औसत 32.42 रहा। वहीं 9 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 210 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 129.62 रहा। IPL में दिल्ली के लिए 205 रन बनाए इंटरनेशनल क्रिकेट से अलग होने के बाद इंग्राम ने फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट में लंबा करियर बनाया। उन्होंने IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 15 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 113.89 की स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए। 47 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। इसके अलावा उन्होंने बिग बैश लीग, ILT20, कैरेबियन प्रीमियर लीग, द हंड्रेड, पाकिस्तान सुपर लीग और SA20 समेत कई लीग में हिस्सा लिया। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स-2026 में भारत को पहला गोल्ड:भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता; श्रीलंका को 147 रन से हराया भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

