Shafali Verma ने तोड़ा Laura Wolvaardt का रिकॉर्ड, एक साल में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एशियाई खेल 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही शेफाली ने पारी के सातवें गेंद पर 10वां रन पूरा करते ही दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ड्ट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
शेफाली अब 2026 में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 825 रन बना चुकी हैं। यह उनके इस साल का 24वां मुकाबला है। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड लॉरा वोल्वार्ड्ट के नाम था, जिन्होंने 2026 में ही 24 मैचों में 824 रन बनाए थे।
मौजूद जानकारी के अनुसार शेफाली ने इस साल अब तक शानदार निरंतरता दिखाई है। उनके बल्ले से सात अर्धशतक और एक शतक निकल चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने केवल रन ही नहीं बनाए, बल्कि कई मौकों पर तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत भी दिलाई है।
इस सूची में शेफाली और वोल्वार्ड्ट के बाद हांगकांग की नताशा माइल्स का नाम है, जिन्होंने 2026 में 27 मैचों में 800 रन बनाए हैं। संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओजा ने 2025 में 22 मैचों में 779 रन बनाए थे। वहीं हांगकांग की यास्मिन दसवानी ने 2026 में 22 मैचों में 779 रन बनाए हैं। भारत की स्मृति मंधाना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 2024 में 23 मैचों में 763 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि शेफाली इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। पिछले चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ भी उन्होंने केवल 15 गेंदों में नाबाद 40 रन की तेज पारी खेली थी। उनकी इस बल्लेबाजी ने भारत को मुकाबले में मजबूत स्थिति दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
शेफाली के लिए यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि एक कैलेंडर वर्ष में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार बड़ी पारियां खेलना आसान नहीं होता। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में अर्धशतक पूरा करती हैं तो एक और बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। वह एक साल में नौ बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।
बता दें कि इस मुकाबले में सिर्फ शेफाली ही नहीं, बल्कि स्मृति मंधाना पर भी सभी की नजरें थीं। अगर मंधाना श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 13 रन बना लेती हैं तो वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। ऐसे में एशियाई खेलों का यह फाइनल भारतीय महिला क्रिकेट की दो बड़ी बल्लेबाजों के लिए रिकॉर्ड बनाने का खास मौका लेकर आया है और दोनों की नजरें इन उपलब्धियों पर हैं।
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ 'शर्मनाक' वर्ल्ड रिकॉर्ड, जापान के खिलाफ T20I में जीरो पर आउट होकर रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे
Abhishek Sharma: भारतीय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक T20I मैच में पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना ही आउट हो गए. इस 'गोल्डन डक' के कारण उनके नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अपने करियर में नहीं देखना चाहेगा. अभिषेक साल 2026 में 10वीं बार जीरो (डक) पर आउट हुए हैं. इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो एक ही कैलेंडर ईयर में 10 बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं. इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस खराब प्रदर्शन से ठीक पिछले मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी.
अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ इस खराब रिकॉर्ड किया अपने नाम
जापान के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट के कई अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं और इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा समेत दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 'गोल्डन डक' का शिकार होने वाले पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक अब तक 5 बार पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर में 4 बार इस तरह आउट हुए थे. बता दें कि इस मैच में जापान के 17 वर्षीय गेंदबाज चार्ली हारा-हिन्जे ने आउट किया.
T20I में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारतीय ओपनर
5 - अभिषेक शर्मा
4 - रोहित शर्मा
3 - संजू सैमसन
2 - केएल राहुल
1 - मुरली विजय
Abhishek Sharma Has Company from Rawanda and Zimbabwe ????
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 22, 2026
- Abhishek Sharma has been dismissed first ball five times in T20Is in 2026
- That is the joint most by any batter in a calendar year
- He is now level with Rwanda’s Kevin Irakoze from 2023
- Zimbabwe’s Richard Ngarava… pic.twitter.com/WdLkAvx7YJ
अभिषेक शर्मा ने इस मामले में राशिद खान और शादाब खान को भी छोड़ा पीछे
अभिषेक शर्मा के नाम इस मामले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. साल 2026 में अभिषेक टी20 क्रिकेट ( T20 इंटरनेशनल, आईपीएल या घरेलू क्रिकेट) 10वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं. इसके साथ ही वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो एक ही साल में 10 बार खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे हैं. इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (2019 में 9 बार जीरो) और पाकिस्तान के शादाब खान (2024 में 9 बार जीरो) के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.
Most ducks in a calendar year in T20s:
— Rayham. (@RayhamUnplugged) September 22, 2026
10 - Abhishek Sharma, 2026*
9 - Rashid Khan, 2019
9- Shadab Khan, 2024
Abhishek Sharma now has 10 ducks in a calendar year in T20s, the most by any batter. ???? pic.twitter.com/nNumlIzx16
यह भी पढ़ें: सिर्फ 16 रन और बन गए 'प्लेयर ऑफ द मैच', श्रेयस अय्यर ने टी20I में रच दिया अनोखा इतिहास, जानें कब-कब हुआ ऐसा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









