Responsive Scrollable Menu

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ 'शर्मनाक' वर्ल्ड रिकॉर्ड, जापान के खिलाफ T20I में जीरो पर आउट होकर रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक T20I मैच में पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना ही आउट हो गए. इस 'गोल्डन डक' के कारण उनके नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसे दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अपने करियर में नहीं देखना चाहेगा. अभिषेक साल 2026 में 10वीं बार जीरो (डक) पर आउट हुए हैं. इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो एक ही कैलेंडर ईयर में 10 बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं. इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस खराब प्रदर्शन से ठीक पिछले मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी.

अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ इस खराब रिकॉर्ड किया अपने नाम

जापान के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट के कई अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं और इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा समेत दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 'गोल्डन डक' का शिकार होने वाले पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक अब तक 5 बार पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर में 4 बार इस तरह आउट हुए थे. बता दें कि इस मैच में जापान के 17 वर्षीय गेंदबाज चार्ली हारा-हिन्जे ने आउट किया. 

T20I में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारतीय ओपनर

5 - अभिषेक शर्मा
4 - रोहित शर्मा
3 - संजू सैमसन
2 - केएल राहुल
1 - मुरली विजय

अभिषेक शर्मा ने इस मामले में राशिद खान और शादाब खान को भी छोड़ा पीछे

अभिषेक शर्मा के नाम इस मामले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. साल 2026 में अभिषेक टी20 क्रिकेट ( T20 इंटरनेशनल, आईपीएल या घरेलू क्रिकेट) 10वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं. इसके साथ ही वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो एक ही साल में 10 बार खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे हैं. इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में उन्होंने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (2019 में 9 बार जीरो) और पाकिस्तान के शादाब खान (2024 में 9 बार जीरो) के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें:  सिर्फ 16 रन और बन गए 'प्लेयर ऑफ द मैच', श्रेयस अय्यर ने टी20I में रच दिया अनोखा इतिहास, जानें कब-कब हुआ ऐसा

Continue reading on the app

National Film Awards 2026 Winners List: किसने जीता बेस्ट फिल्म-एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड, यहां देखे पूरी लिस्ट

National Film Awards 2026 Winners List: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (72nd National Film Awards) का भव्य समारोह आज गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित हो रहा है. यह भव्य इवेंट दोपहर 3 बजे से शुरू लाइव शुरू हो चुका है. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों और फिल्मकारों को सम्मानित कर रही हैं. इस बार का आयोजन इसलिए भी खास है, क्योंकि इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली से बाहर आयोजित हो रहा है. आइए जानते हैं कि अब तक राष्ट्रपति किन-किन दिग्गजों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित कर चुकी हैं. 

कंचनुरु प्रदीप कुमार शेट्टी मिला नेशनल अवॉर्ड

सिनेमा पर बेस्ट बुक कंचनुरु प्रदीप कुमार शेट्टी को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्होंने 'नानीरूवुदे निमगागी नादिरूवदे मनगागी' नाम की किताब लिखी थी. इसके लिए प्रकाशक मिरर पुस्तक को भी स्वर्ण कमल  से नवाजा गया.

आनंद एल राय को भी मिला नेशनल अवॉर्ड

वहीं, आनंद एल राय को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एकता का प्रतीक पर बनी डॉक्यूमेंट्री के लिए नेशनल अवॉर्ड (गैर-फीचर फिल्म श्रेणी) से सम्मानित किया गया है. उनके अलावा सौंदर्य जयचंद्रन को बेस्ट नेरेशन के लिए सिल्वर लोटस अवॉर्ड सौंदर्य जयचंद्रन का अवॉर्ड मिला. वहीं, संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट क्रिटिक के लिए राष्ट्रपति ने नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया. आपको बता दें कि अभी कई सारे दिग्गजों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी.

कार्तिक को बेस्ट एक्टर और यामी को बेस्ट एक्ट्रेस का मिला नेशनल अवॉर्ड

कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्रदान किया गया.इसी कैटेगरी में मलयालम फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए ममूटी को अवॉर्ड दिया गया. वहीं, एक्ट्रेस यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड प्रदान किया गया.

ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

ये भी पढ़ें: 72nd National Film Awards 2026: कहां और कितने बजे देखें 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स? कार्तिक से लेकर यामी समेत ये सितारे होंगे सम्मानित

 

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के बाद क्या किया?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा! चोट से वापसी करने वाली खिलाड़ी ने अपनी पहली स्वर्ण जीत और टीम के शानदार प्रदर्शन पर आभार व्यक्त किया। दीप्ति और शारनी सहित गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया। टीम का लक्ष्य प्रभुत्व जमाना था, और ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से बहु-खेल आयोजन में स्वर्ण जीतना और भी खास हो गया। प्रशंसकों के जबरदस्त समर्थन को भी सराहा गया। Tue, 22 Sep 2026 18:54:11 +0530

  Videos
See all

Kartik Aaryan का जलवा! 'Chandu Champion' के लिए मिला Best Actor Award #shorts #nationalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T13:45:18+00:00

Bhaiyaji Kahin With Prateek Trivedi: UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T13:46:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers