Responsive Scrollable Menu

नंदीग्राम उपचुनाव लड़ सकेंगे कांग्रेस उम्मीदवार, फिलहाल जेल में:कलकत्ता हाईकोर्ट बोला- जमानत मिले तो सरकार चुनाव लड़ने दे; प्रधान पर 11 केस दर्ज

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार के वकील से कहा कि जमानत मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को चुनाव लड़ने दिया जाए। मामले की सुनवाई जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने की। मिलन प्रधान नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार हैं। प्रधान पर 11 केस दर्ज हैं। उन्हें 5 मामलों में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वे जेल में हैं। हल्दिया सब-डिविजनल कोर्ट ने उन्हें 19 सितंबर को 4 मामलों में 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। ये मामले 2007 के नंदीग्राम से जुड़े हैं। इसके बाद 21 सितंबर को कांथी कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के करीब दो दशक पुराने मामले में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नंदीग्राम उपचुनाव की वोटिंग 6 अक्टूबर को है, प्रचार 4 अक्टूबर को खत्म होगा और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी। दोनों निचली अदालतों के आदेशों से प्रधान के लिए खुद प्रचार करने का मौका लगभग खत्म हो गया है। वे तभी प्रचार कर सकेंगे, जब उन्हें जमानत मिल जाएगी। कांथी कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे प्रधान के वकील ने कहा कि उन्हें 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। उनके वकील अयान भट्टाचार्य ने कहा था कि वह कांथी कोर्ट के आदेश को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। मिलन प्रधान ने सोमवार को छह मामलों में पुलिस की जबरन कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि इनमें से 5 मामले पिछली सरकार ने वापस ले लिए थे। राज्य सरकार ने यह भी बताया कि बाकी एक मामले में मिलन प्रधान वांटेड नहीं हैं। प्रधान के वकील ने कोर्ट में कहा कि वह उन 5 मामलों में राहत नहीं मांग रहे हैं, जिनमें प्रधान पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। ये मामले 2007 में नंदीग्राम में जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान दर्ज हुए थे। प्रधान के वकील ने आरोप लगाया कि उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC धड़े से समर्थन मिलने के बाद प्रधान को गिरफ्तार किया गया। सरकार बोली- वोटिंग से पहले गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई की गाइडलाइन दूसरी ओर, एडिशनल एडवोकेट जनरल ने कहा कि प्रधान की गिरफ्तारी निचली अदालत की तरफ से जारी वारंट के आधार पर हुई है। यह वारंट 2007 के एक आपराधिक मामले में जारी हुआ था और 2021 से लंबित था। उन्होंने कहा कि किसी इलाके में चुनाव होने पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार संबंधित पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी होती है कि मतदान से पहले सभी गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई करे। एडिशनल एडवोकेट जनरल ने बताया कि इस मामले में जिन अन्य आरोपियों के खिलाफ वारंट लंबित थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। प्रधान के वकील ने पुलिस से यह जानकारी देने की मांग की कि 11 मामलों के अलावा उनके खिलाफ कोई और आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। अधिकारी के सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में जीती थी। उन्होंने कोलकाता की भवानीपुर सीट से भी जीत दर्ज की। इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी। चुनाव आयोग ने इसी सीट पर उपचुनाव की घोषणा की। नंदीग्राम का पश्चिम बंगाल की राजनीति में खास स्थान रहा है। 2007 में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में सुवेंदु अधिकारी ने मदद की थी। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता की नई पार्टी का लोगो 'फुटबॉल खिलाड़ी' लॉन्च: इसी पर उपचुनाव लड़ेगी; इससे पहले 2 पार्टियों को मिल चुका यही सिंबल ममता बनर्जी गुट ने सोमवार को नई पार्टी 'ममता टीएमसी' का अस्थायी नया लोगो 'फुटबॉल खेलता खिलाड़ी' लॉन्च किया। TMC में टूट के बाद 17 सितंबर को चुनाव आयोग ने TMC का ओरिजनल नाम और ‘दो फूल-घास’ सिंबल फ्रीज कर दिया था। इसके बाद ममता और बागी गुट अरूप रॉय को नई पहचान मिली। अरूप गुट को ‘डेमोक्रेटिक टीएमसी’ और ‘लिफाफा’ सिंबल दिया गया है। दोनों गुट 6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव नई पहचान के साथ लड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Jamui Couple Viral Video: जमुई में Encounter के बाद सियासी घमासान! मांझी का तेजस्वी यादव पर सीधा वार

बिहार के जमुई कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नंदन के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सम्राट का सुशासन’ है और सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। जमुई मामले में अब तक हुई गिरफ्तारियों, पुलिस कार्रवाई और सियासी बयानबाजी की पूरी अपडेट देखिए #jamui #jamuiCase #nandanYadav #nandanYadavEncounter #biharNews #biharCrime #jamuiNews #policeEncounter #jitanRamManjhi #tejashwiYadav #samratChoudhary #biharPolitics #crimeNews #breakingNews #latestnews ID_JM डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, rohini jail murder case, tihar jail murder, udan scheme 2026, dtc strike, amit shah anti narcotics national conference, nitin nabin western up tour, caa supreme court hearing, delhi electoral roll sir, shiv sena symbol case, tarun tejpal case, delhi minor rape case, bhagwant mann drug campaign, jagga singh sangrur case, bihar jamui assault case, iit bombay suicide case

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका की 'रफ्तार' पर ब्रेक! एक साथ 4 पेसर इंजर्ड; कंगारु से कैसे भिड़ेंगे प्रोटियाज  

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट ने टीम की तेज गेंदबाजी की चिंता और बढ़ा दी है।

मफाका के बाहर होने के साथ ही साउथ अफ्रीका के चार प्रमुख तेज गेंदबाज इस अहम सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। इससे पहले कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी भी चोट या फिटनेस संबंधी कारणों से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब मफाका भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

मफाका की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। विलियम्स ने 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक आठ वनडे मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 16 विकेट हैं और उनका इकॉनमी रेट 5.88 रहा है।

रबाडा, बार्टमैन और एनगिडी भी बाहर
साउथ अफ्रीका ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मूल टीम घोषित की थी, तब रबाडा पहले से ही उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद बार्टमैन और एनगिडी चोटिल हो गए। दोनों की जगह डुआन जेनसन और न्कोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया था।

अब बदली हुई टीम में मार्को जेनसन और कॉर्बिन बॉश तेज गेंदबाजी के साथ ऑलराउंडर की भूमिका में भी अहम होंगे। जेराल्ड कोएट्जी को भी टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि कोएट्जी ने अपना पिछला वनडे मुकाबला नवंबर 2023 में खेला था।

24 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होगा।

तेज गेंदबाजों की चोट ने साउथ अफ्रीका की चिंता सिर्फ वनडे तक सीमित नहीं रखी है। टीम को टेस्ट सीरीज में रबाडा और एनगिडी की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 और 4 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका XI के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा। इसके बाद 9 अक्टूबर से डरबन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबरहा और तीसरा 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसन, मार्को जानसन, नकोबानी मोकोएना, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।

Wed, 23 Sep 2026 17:07:20 +0530

  Videos
See all

6 साल की चीनी बच्ची ने दो बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड [Chinese Girl Breaks Women's Rubik’s Cube WR] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:47:35+00:00

Baba Ramdev News : 'हम नशेड़ी,गंजेड़ी, भंगेड़ी साधु नहीं'... #babaramdev #ramdevbaba #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:39:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers