DRDO का लेजर हथियार 5km दूर तक ड्रोन गिराएगा:एक साथ कई ड्रोन होंगे निशाने पर; 30kW सिस्टम का ट्रायल पूरा, प्रोडक्शन की तैयारी
भारत का डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी DRDO 30 किलोवाट क्षमता का लेजर सिस्टम तैयार कर चुका है। यह सिस्टम करीब 5 किमी दूर तक ड्रोन, ड्रोन के झुंड और निगरानी सेंसर को निशाना बना सकता है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, इसका अंतिम ट्रायल अगस्त 2025 में पूरा हो चुका है। अब अगले छह महीने में इसके प्रोडक्शन के लिए किसी भारतीय कंपनी को पार्टनर बनाने की तैयारी है। ट्रक पर लगाया जा सकता है सिस्टम इस लेजर सिस्टम को ट्रक पर लगाया गया है। यह लेजर बीम के जरिए हवा में मौजूद लक्ष्य को निशाना बनाता है। इसमें मिसाइल या गोला-बारूद की तरह हर हमले के बाद नया हथियार इस्तेमाल नहीं होता। हालांकि, सिस्टम को चलाने के लिए लगातार बिजली सप्लाई की जरूरत होती है। एकसाथ कई ड्रोन से निपटने के लिए बना इस सिस्टम को एक साथ बड़ी संख्या में आने वाले ड्रोन से निपटने के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा फिक्स्ड-विंग UAV और निगरानी सेंसर भी इसके निशाने पर हो सकते हैं। बड़ी संख्या में छोटे ड्रोन आने पर हर ड्रोन के खिलाफ अलग मिसाइल का इस्तेमाल महंगा पड़ सकता है। ऐसे में लेजर सिस्टम एक दूसरा विकल्प देता है। ट्रायल में फिक्स्ड-विंग ड्रोन को बनाया निशाना इस सिस्टम की क्षमता पहले भी ट्रायल में दिखाई जा चुकी है। अप्रैल 2025 में 30kW लेजर सिस्टम का ट्रायल कर्नूल के नेशनल ओपन एयर रेंज में किया गया था। इस दौरान सिस्टम ने फिक्स्ड-विंग ड्रोन को निशाना बनाया और कई ड्रोन हमलों को रोकने की क्षमता दिखाई। निगरानी सेंसर और एंटीना को भी टारगेट किया गया। रडार से पहचान, फिर लेजर से हमला सिस्टम रडार या इलेक्ट्रो ऑप्टिक यानी EO सिस्टम की मदद से लक्ष्य की पहचान करता है। इसके बाद लेजर बीम सीधे उस पर डाली जाती है। बीम लाइट की स्पीड से लक्ष्य तक पहुंचती है और अपनी तेज ऊर्जा से उसे नुकसान पहुंचाती है। 2kW और 10kW सिस्टम भी तैयार, 50kW और 100kW पर भी काम दूसरे देश भी विकसित कर रहे लेजर हथियार अमेरिका लेजर आधारित एंटी-ड्रोन सिस्टम का परीक्षण और इस्तेमाल कर चुका है। इजराइल 100kW के आयरम बीम पर काम कर रहा है। चीन ने सायलेंट हंटर और LY-1 जैसे सिस्टम दिखाए हैं, जबकि रूस भी डायरेक्टेड-एनर्जी हथियारों पर काम कर रहा है।
UP Election 2027: CM Yogi का Babar पर वार, विपक्ष में हाहाकार? | Akhilesh Yadav | BJP vs SP
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या होगा। ये अभी तो तय नहीं है लेकिन सियासी दल अपना एजेंटा सेट करने में जुटे हैं। पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार जारी है और तमाम मुद्दों पर घमासान जारी है लेकिन योगी ने एक बार फिर बाबर के बहाने विपक्ष पर निशाना साधते हुए नई चुनावी बहस छेड़ दी है। योगी ने कहा कि बाबर के अनुयायियों को जवाब केवल बजरंगी के भक्त ही दे सकते हैं। लेकिन कौन हैं बाबर के अनुयायी और किस ओर है योगी का निशाना और विपक्ष क्या बना रहा है आगे की योजना। #UPElection2027 #YogiAdityanath #AkhileshYadav #UPPolitics #BJPVsSP #Hindutva #PDA #UPNews ID_VJ ID_SN News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, rohini jail murder case, tihar jail murder, udan scheme 2026, dtc strike, amit shah anti narcotics national conference, nitin nabin western up tour, caa supreme court hearing, delhi electoral roll sir, shiv sena symbol case, tarun tejpal case, delhi minor rape case, bhagwant mann drug campaign, jagga singh sangrur case, bihar jamui assault case, iit bombay case
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










