'जब वो खेलते हैं, तो मैं रुक जाता हूं...' विराट कोहली और रोहित शर्मा पर दिग्गज का बयान वायरल, वर्ल्ड कप में खेलने पर ये क्या बोल गए
Virat Kohli and Rohit Sharma : भारत के स्टार और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लगातार बातें हो रही हैं. इन दोनों क्रिकेटर की बढ़ती उम्र और इनका वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चर्चाओं का विषय बना हुआ है. लेकिन अब इसी कड़ी में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उनका ये बयान इन दोनों खिलाड़ियों के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने से जुड़ा हुआ है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
विराट कोहली और रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. ये दोनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब ये सिर्फ भारत के 50-50 ओवर के फॉर्मेट में खेलते हैं. इस दिनों वनडे क्रिकेट नहीं हो रहा है तो ये दोनों एक्शन में नहीं हैं लेकिन जल्द ही यानी 27 सितंबर से इन दोनों की मैदान पर वापसी होने वाली है, जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे टीम में इन दोनों को चुना गया है.
- 38 Year Old Rohit Sharma is No.1 Ranked.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 10, 2025
- 37 Year Old Virat Kohli is No.2 Ranked.
THE GREATEST DUO OF ODI CRICKET..!!! ???????????? pic.twitter.com/5jfEiXUZLH
विराट कोहली और रोहित शर्मा पर दिग्गज का बयान
चेतन शर्मा ने कहा कि, 'विराट कोहली और रोहित शर्मा बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. उन्होंने देश के लिए बहुत सारी ट्रॉफियां जीती हैं. उन्होंने देश को बहुत सारी खुशियां दी हैं और वो जहां भी खेलते हैं, हमें उम्मीद है कि वो देश के लिए ट्रॉफियां जीतेंगे और वो उन्हें हासिल भी करते हैं. मैं इन दोनों खिलाड़ियों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं'.
चेतन शर्मा ने आगे कहा कि, 'उम्र सिर्फ एक संख्या है. वो बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. अगर वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें देश के लिए क्यों नहीं खेलना चाहिए? मैं उन्हें खेलते हुए देखकर बहुत खुश हूं. जब वो खेलते हैं, तो मैं रुक जाता हूं. उन्हें खेलते हुए देखें. वो बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और मैं प्रार्थना करूंगा कि वो अच्छा प्रदर्शन करें और देश के लिए ट्रॉफी जीतें'.
CHETAN SHARMA ON VIRAT KOHLI & ROHIT SHARMA:
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 21, 2026
- "Virat Kohli & Rohit Sharma are very big players. They have won a lot of trophies for the country. They have given a lot of happiness to the country. And wherever they play, we hope that they will win trophies for the country. And… pic.twitter.com/K97k9W77pJ
आपको बता दें कि, भारत के मुख्य चयनकर्तार अजीत अगरकर की अगुवाई में और हेड कोच गौतम गंभीर की लीडरशिप में इन दोनों खिलाड़ियों के संन्यास और टीम से बाहर होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं. रोहित के तो इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स से संन्यास लेने की खबरें भी सामने आ गई थी लेकिन उसके बाद सब कुछ ठीक हो गया. अब ये दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने का अपना लक्ष्य बना चुके हैं, जिसमें सबसे अहम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीह होगी.
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
भारत और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
| क्र. सं. | दिन | तारीख | समय | मैच | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | रविवार | 27 सितंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | पहला वनडे | तिरुवनंतपुरम |
| 2 | बुधवार | 30 सितंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | दूसरा वनडे | गुवाहाटी |
| 3 | शनिवार | 3 अक्टूबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे | तीसरा वनडे | न्यू चंडीगढ़ |
ये भी पढ़ें : 'वह गेंदबाजी विभाग के सचिन तेंदुलकर हैं...' जहीर खान के CSK हेड कोच बनते ही वायरल हुआ धोनी का यह 14 साल पुराना बयान
'वैश्विक संकटों से निपटने के लिए आपसी सहयोग मजबूत करने की जरूरत', UNGA में बोले विदेश मंत्री जयशंकर
S. Jaishankar in UNGA: विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं. सोमवार (स्थानीय समय) को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में भाग लिया. इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक मजबूत और ज्यादा असरदार मल्टीलेटरल सिस्टम (बहुपक्षीय व्यवस्था) की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जियोपॉलिटिकल कॉम्पिटिशन, तनाव और टकराव की वजह से ग्लोबल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है.
81वीं यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली के दौरान आयोजित 'पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज़्म समिट' में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय बड़े स्ट्रक्चरल बदलाव के दौर से गुजर रही है. ऐसे में देशों को आपसी सहयोग मजबूत करने की जरूरत है, न कि मतभेदों को और गहरा होने देने की.
विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा, "हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब ग्लोबल ऑर्डर दबाव में है. कुछ दशकों से दुनिया में लगातार रीबैलेंसिंग (संतुलन में बदलाव) देखी जा रही है, जो लंबे समय से अपेक्षित स्ट्रक्चरल बदलाव था. हालांकि, बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन, जियोपॉलिटिकल तनाव और असल टकराव ने इसे पूरी तरह से अलग रूप दे दिया है."
A pleasure to join @eucopresident António Costa in co-chairing the Partners for Multilateralism, International Law, Peace & Prosperity (P4M) Summit. Took the opportunity to:
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 22, 2026
✅ Stress the essentiality of multilateralism today to preserve the spirit of international cooperation… pic.twitter.com/0AWJjijNDt
अंतरराष्ट्रीय सहयोग के कमजोर होने के खतरे के बारे में दी चेतावनी
विदेश मंत्री ने कहा कि भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के तेजी से बढ़ने के नतीजे सिर्फ अलग-अलग देशों के आपसी रिश्तों तक ही सीमित नहीं रहेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन प्रवृत्तियों को बिना रोक-टोक जारी रहने दिया गया, तो इससे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के जरिए देशों के मिलकर काम करने का बुनियादी सिद्धांत कमजोर हो सकता है. उन्होंने कहा, "अगर इसे नहीं रोका गया, तो यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मूल भावना पर ही सवालिया निशान लगा देगा. इसीलिए यह बहुत जरूरी है कि इस मोड़ पर बहुपक्षवाद मजबूती से अपनी भूमिका निभाए."
'दुनिया की कुछ सबसे अहम चुनौतियों से बहुपक्षीय सहयोग का संबंध'
विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा कि बहुपक्षीय सहयोग का सीधा संबंध दुनिया की कुछ सबसे अहम चुनौतियों से है, जिनमें शांति और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय, विकास के लिए फंडिंग, नई तकनीकें, आतंकवाद, सप्लाई-चेन की मजबूती और भविष्य की महामारियों के लिए तैयारी शामिल हैं.
जयशंकर ने कहा, "यहां बात सिर्फ शब्दों और बयानों की नहीं, बल्कि बहुत अहम और वास्तविक मुद्दों की है. शांति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय और जलवायु न्याय, नई तकनीकें और विकास के लिए फंडिंग, आतंकवाद का मुकाबला और सप्लाई-चेन को मजबूत करना, साथ ही आपदाओं का सामना करने की क्षमता और महामारियों की तैयारी- ये सभी सहयोग की इच्छाशक्ति पर निर्भर करते हैं."
'बेहतर की कोशिश करते हुए अच्छी चीजों को बचाए रखना'
इसके साथ ही विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय सिस्टम ने मिलकर काम करके अहम फायदे हासिल किए हैं. उन्होंने कहा कि जब देश और सुधारों की दिशा में काम कर रहे हों, तो इन उपलब्धियों को कम नहीं आंका जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "हमें यह समझना चाहिए कि हमने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, वह सामूहिक प्रयासों से ही हुआ है. यहां सीख यह है कि बेहतर की कोशिश करते हुए अच्छी चीजों को बचाए रखा जाए."
बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये सब ऐसे समय में कहा है कि भारत वैश्विक संस्थाओं में सुधार और अंतरराष्ट्रीय फैसला लेने की प्रक्रिया को ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला बनाने पर लगातार जोर दे रहा है. 2026 में भारत की ब्रिक्स (BRICS) अध्यक्षता के दौरान, नेताओं ने ज्यादा प्रतिनिधित्व वाले और सुधारे गए बहुपक्षीय सिस्टम और वैश्विक शासन में ज्यादा प्रतिनिधित्व की जरूरत का भी समर्थन किया.
टकराव के बीच व्यावहारिक समाधानों पर ध्यान
विदेश मंत्री जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि देशों को चल रहे टकरावों और वैश्विक व्यवधानों से पैदा हुई विशिष्ट समस्याओं को हल करने से पहले व्यापक समझौतों का इंतजार नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थायी शांति के लिए व्यापक कूटनीतिक प्रयास जारी रहने के साथ-साथ लक्षित पहलों से तत्काल चुनौतियों से निपटा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: UNSC में भारत की दावेदारी को मिली रफ्तार, यूरोप के कई देशों ने किया स्थायी सदस्यता का समर्थन
'4-F संकट' पर भी जोर
उन्होंने कहा, "उस लक्ष्य को कई तरह के प्रयासों और पहलों के संयोजन से हासिल किया जा सकता है; जहां तक चल रहे टकरावों की बात है, व्यापक शांति के लिए प्रयास करते हुए भी विशिष्ट पहलुओं को संबोधित किया जा सकता है." उन्होंने विशेष रूप से ईंधन, भोजन, उर्वरक और वित्त से जुड़ी आपस में जुड़ी चुनौतियों की ओर इशारा किया और कहा कि इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है. जयशंकर ने कहा, "ईंधन, भोजन, उर्वरक और वित्त के '4-F संकट' को ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता."
ये भी पढ़ें: 'बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों के तार उसी एक देश से जुड़े हैं', जयशंकर ने UNGA में पाकिस्तान को दिखाया आईना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










