Responsive Scrollable Menu

'वैश्विक संकटों से निपटने के लिए आपसी सहयोग मजबूत करने की जरूरत', UNGA में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

S. Jaishankar in UNGA: विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका के दौरे पर हैं. सोमवार (स्थानीय समय) को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में भाग लिया. इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक मजबूत और ज्यादा असरदार मल्टीलेटरल सिस्टम (बहुपक्षीय व्यवस्था) की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जियोपॉलिटिकल कॉम्पिटिशन, तनाव और टकराव की वजह से ग्लोबल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है.

81वीं यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली के दौरान आयोजित 'पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज़्म समिट' में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय बड़े स्ट्रक्चरल बदलाव के दौर से गुजर रही है. ऐसे में देशों को आपसी सहयोग मजबूत करने की जरूरत है, न कि मतभेदों को और गहरा होने देने की.

विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा, "हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब ग्लोबल ऑर्डर दबाव में है. कुछ दशकों से दुनिया में लगातार रीबैलेंसिंग (संतुलन में बदलाव) देखी जा रही है, जो लंबे समय से अपेक्षित स्ट्रक्चरल बदलाव था. हालांकि, बहुत ज्यादा कॉम्पिटिशन, जियोपॉलिटिकल तनाव और असल टकराव ने इसे पूरी तरह से अलग रूप दे दिया है."

अंतरराष्ट्रीय सहयोग के कमजोर होने के खतरे के बारे में दी चेतावनी

विदेश मंत्री ने कहा कि भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के तेजी से बढ़ने के नतीजे सिर्फ अलग-अलग देशों के आपसी रिश्तों तक ही सीमित नहीं रहेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन प्रवृत्तियों को बिना रोक-टोक जारी रहने दिया गया, तो इससे अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के जरिए देशों के मिलकर काम करने का बुनियादी सिद्धांत कमजोर हो सकता है. उन्होंने कहा, "अगर इसे नहीं रोका गया, तो यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मूल भावना पर ही सवालिया निशान लगा देगा. इसीलिए यह बहुत जरूरी है कि इस मोड़ पर बहुपक्षवाद मजबूती से अपनी भूमिका निभाए."

'दुनिया की कुछ सबसे अहम चुनौतियों से बहुपक्षीय सहयोग का संबंध'

विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा कि बहुपक्षीय सहयोग का सीधा संबंध दुनिया की कुछ सबसे अहम चुनौतियों से है, जिनमें शांति और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय, विकास के लिए फंडिंग, नई तकनीकें, आतंकवाद, सप्लाई-चेन की मजबूती और भविष्य की महामारियों के लिए तैयारी शामिल हैं.

जयशंकर ने कहा, "यहां बात सिर्फ शब्दों और बयानों की नहीं, बल्कि बहुत अहम और वास्तविक मुद्दों की है. शांति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय और जलवायु न्याय, नई तकनीकें और विकास के लिए फंडिंग, आतंकवाद का मुकाबला और सप्लाई-चेन को मजबूत करना, साथ ही आपदाओं का सामना करने की क्षमता और महामारियों की तैयारी- ये सभी सहयोग की इच्छाशक्ति पर निर्भर करते हैं."

'बेहतर की कोशिश करते हुए अच्छी चीजों को बचाए रखना'

इसके साथ ही विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय सिस्टम ने मिलकर काम करके अहम फायदे हासिल किए हैं. उन्होंने कहा कि जब देश और सुधारों की दिशा में काम कर रहे हों, तो इन उपलब्धियों को कम नहीं आंका जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "हमें यह समझना चाहिए कि हमने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, वह सामूहिक प्रयासों से ही हुआ है. यहां सीख यह है कि बेहतर की कोशिश करते हुए अच्छी चीजों को बचाए रखा जाए."

बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ये सब ऐसे समय में कहा है कि भारत वैश्विक संस्थाओं में सुधार और अंतरराष्ट्रीय फैसला लेने की प्रक्रिया को ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला बनाने पर लगातार जोर दे रहा है. 2026 में भारत की ब्रिक्स (BRICS) अध्यक्षता के दौरान, नेताओं ने ज्यादा प्रतिनिधित्व वाले और सुधारे गए बहुपक्षीय सिस्टम और वैश्विक शासन में ज्यादा प्रतिनिधित्व की जरूरत का भी समर्थन किया.

टकराव के बीच व्यावहारिक समाधानों पर ध्यान

विदेश मंत्री जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि देशों को चल रहे टकरावों और वैश्विक व्यवधानों से पैदा हुई विशिष्ट समस्याओं को हल करने से पहले व्यापक समझौतों का इंतजार नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थायी शांति के लिए व्यापक कूटनीतिक प्रयास जारी रहने के साथ-साथ लक्षित पहलों से तत्काल चुनौतियों से निपटा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: UNSC में भारत की दावेदारी को मिली रफ्तार, यूरोप के कई देशों ने किया स्थायी सदस्यता का समर्थन

'4-F संकट' पर भी जोर

उन्होंने कहा, "उस लक्ष्य को कई तरह के प्रयासों और पहलों के संयोजन से हासिल किया जा सकता है; जहां तक चल रहे टकरावों की बात है, व्यापक शांति के लिए प्रयास करते हुए भी विशिष्ट पहलुओं को संबोधित किया जा सकता है." उन्होंने विशेष रूप से ईंधन, भोजन, उर्वरक और वित्त से जुड़ी आपस में जुड़ी चुनौतियों की ओर इशारा किया और कहा कि इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है. जयशंकर ने कहा, "ईंधन, भोजन, उर्वरक और वित्त के '4-F संकट' को ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता."

ये भी पढ़ें: 'बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों के तार उसी एक देश से जुड़े हैं', जयशंकर ने UNGA में पाकिस्तान को दिखाया आईना

Continue reading on the app

आज एशियन गेम्स 2026 में ये खिलाड़ी भारत को दिलाएंगे गोल्ड मेडल, क्रिकेट समेत दिन के पूरे शेड्यूल पर डालिए नजर

India Asian Games 2026 Today Schedule : एशियन गेम्स 2026 में आज यानी 22 सिंतबर (मंगलवार) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड जीतने के लिए उतरने वाली हैं. उनके साथ-साथ आज देश के कई खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन कर देश की झोली में मेडल डालने की उम्मीद होगी. आज बॉक्सिंग में भारत की साक्षी चौधरी महिला 51 किग्रा वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. 

आज भारत की बैडमिंटन पुरुष और महिला टीमें भी पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं. ऐसे में आज बेहतरीन प्रदर्शन कर ये सभी देश के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का करना चाहेंगे. क्योंकि आज क्वार्टरफाइनल में उन्हें मेजबान जापान की मजबूत चुनौती मिलने वाली हैं. इसके साथ ही शूटिंग में भी भारत के पदक मिलने की उम्मीद होगी. 

एशियन गेम्स 2026 मे भारत का आज का शेड्यूल

खेल इवेंट / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी समय
आर्टिस्टिक जिमनास्टिक महिला क्वालिफिकेशन, सब-डिविजन 2, वॉल्ट प्रणति नायक सुबह 10:30 बजे
बैडमिंटन महिला टीम, क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम जापान पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, ईशरानी बरुआ, त्रिशा, गायत्री, कविप्रिया, सिमरन, तनीषा सुबह 6:00 बजे
बैडमिंटन पुरुष टीम, क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम जापान लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, तरुण मन्नेपल्ली, सात्विक, चिराग, हरिहरन, अर्जुन, ध्रुव कपिला सुबह 11:30 बजे
बॉक्सिंग महिला 51 किग्रा, राउंड ऑफ 32 साक्षी चौधरी बनाम आइरा विलेगास सुबह 8:30 बजे
बॉक्सिंग पुरुष 55 किग्रा, राउंड ऑफ 32 जादुमणि सिंह मांडेंगबाम बनाम थापा चंद्र बहादुर दोपहर 1:30 बजे
क्रिकेट महिला फाइनल, मेडल मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका सुबह 10:30 बजे
इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग टीम ड्रेसेज फाइनल, दिन 1 आशीष लिमाये, फुआद मिर्जा, अर्जन नागरा सुबह 5:45 बजे
इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल, दिन 1 आशीष लिमाये, फुआद मिर्जा, अर्जन नागरा सुबह 5:45 बजे
इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग टीम शो जंपिंग फाइनल, दिन 1 आशीष लिमाये, फुआद मिर्जा, अर्जन नागरा दोपहर 12:00 बजे
इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग व्यक्तिगत शो जंपिंग फाइनल, दिन 1 आशीष लिमाये, फुआद मिर्जा, अर्जन नागरा दोपहर 12:00 बजे
ईस्पोर्ट्स फुटबॉल (ईफुटबॉल), ग्रुप एफ, मैच 1 डेनियल पटेल, चिन्मय साहू सुबह 5:30 बजे
ईस्पोर्ट्स फुटबॉल (ईफुटबॉल), ग्रुप एफ, मैच 3 डेनियल पटेल, चिन्मय साहू दोपहर 2:00 बजे
फेंसिंग पुरुष फॉयल व्यक्तिगत पूल सनासम हेमाश सिंह सुबह 6:30 बजे
फेंसिंग महिला एपी व्यक्तिगत पूल मित्वा जेसंगभाई चौधरी, तनिक्षा खत्री सुबह 8:15 बजे
फेंसिंग पुरुष फॉयल व्यक्तिगत, राउंड ऑफ 32 सचिन, सनासम हेमाश सिंह (क्वालीफाई करने पर) सुबह 10:00 बजे
फेंसिंग महिला एपी व्यक्तिगत, राउंड ऑफ 32 तनिक्षा खत्री, मित्वा जेसंगभाई चौधरी (क्वालीफाई करने पर) सुबह 10:40 बजे
फेंसिंग पुरुष फॉयल व्यक्तिगत, राउंड ऑफ 16 सचिन, सनासम हेमाश सिंह (क्वालीफाई करने पर) सुबह 11:20 बजे
फेंसिंग महिला एपी व्यक्तिगत, राउंड ऑफ 16 तनिक्षा खत्री, मित्वा जेसंगभाई चौधरी (क्वालीफाई करने पर) सुबह 11:20 बजे
फेंसिंग पुरुष फॉयल व्यक्तिगत, क्वार्टरफाइनल सचिन, सनासम हेमाश सिंह (क्वालीफाई करने पर) दोपहर 12:00 बजे
फेंसिंग महिला एपी व्यक्तिगत, क्वार्टरफाइनल तनिक्षा खत्री, मित्वा जेसंगभाई चौधरी (क्वालीफाई करने पर) दोपहर 12:00 बजे
फेंसिंग पुरुष फॉयल व्यक्तिगत सेमीफाइनल, मेडल मुकाबला सचिन, सनासम हेमाश सिंह (क्वालीफाई करने पर) दोपहर 1:50 बजे
फेंसिंग महिला एपी व्यक्तिगत सेमीफाइनल, मेडल मुकाबला तनिक्षा खत्री, मित्वा जेसंगभाई चौधरी (क्वालीफाई करने पर) दोपहर 2:30 बजे
फेंसिंग पुरुष फॉयल व्यक्तिगत मेडल बाउट सचिन, सनासम हेमाश सिंह (क्वालीफाई करने पर) दोपहर 3:10 बजे
फेंसिंग महिला एपी व्यक्तिगत मेडल बाउट तनिक्षा खत्री, मित्वा जेसंगभाई चौधरी (क्वालीफाई करने पर) दोपहर 3:30 बजे
हॉकी पुरुष, पूल ए: भारत बनाम श्रीलंका भारतीय पुरुष टीम दोपहर 3:30 बजे
कबड्डी पुरुष टीम, ग्रुप ए: भारत बनाम कोरिया गणराज्य भारतीय पुरुष टीम सुबह 7:15 बजे
कराटे पुरुष कुमिते -84 किग्रा, सेमीफाइनल चेतन भट्ट सुबह 7:35 बजे
कराटे पुरुष कुमिते -84 किग्रा, ब्रॉन्ज मेडल बाउट चेतन भट्ट (क्वालीफाई करने पर) सुबह 7:50 बजे
कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा, राउंड ऑफ 16 अलीशा सुबह 9:20 बजे
कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा, क्वार्टरफाइनल अलीशा (क्वालीफाई करने पर) सुबह 9:40 बजे
कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा, सेमीफाइनल अलीशा (क्वालीफाई करने पर) सुबह 9:55 बजे
कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा, रेपेचेज अलीशा (क्वालीफाई करने पर) सुबह 10:15 बजे
कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा, ब्रॉन्ज मेडल बाउट अलीशा (क्वालीफाई करने पर) सुबह 10:35 बजे
कराटे पुरुष कुमिते -84 किग्रा, फाइनल चेतन भट्ट (क्वालीफाई करने पर) दोपहर 12:40 बजे
कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा, फाइनल अलीशा (क्वालीफाई करने पर) दोपहर 12:50 बजे
सेपकटकरा पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी: भारत बनाम मलेशिया भारतीय टीम सुबह 5:30 बजे
शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन पार्थ राकेश माने, इलावेनिल वलारिवन सुबह 6:15 बजे
शूटिंग पुरुष स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन, दिन 2 अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान सुबह 6:30 बजे
शूटिंग पुरुष स्कीट टीम क्वालिफिकेशन, दिन 2 अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान सुबह 6:30 बजे
शूटिंग महिला स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन, दिन 2 परिनाज धालीवाल, रैजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहान सुबह 6:30 बजे
शूटिंग महिला स्कीट टीम क्वालिफिकेशन, दिन 2 परिनाज धालीवाल, रैजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहान सुबह 6:30 बजे
शूटिंग मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर राइफल फाइनल, मेडल मुकाबला पार्थ राकेश माने, इलावेनिल वलारिवन सुबह 8:25 बजे
सॉफ्ट टेनिस महिला एकल, ग्रुप डी: भारत बनाम थाईलैंड आध्या तिवारी सुबह 5:30 बजे
सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल, ग्रुप डी: भारत बनाम पाकिस्तान जय मीना सुबह 7:00 बजे
सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल, ग्रुप सी: भारत बनाम मंगोलिया आर्यन ठाकुर सुबह 9:30 बजे
सॉफ्ट टेनिस महिला एकल, ग्रुप डी: भारत बनाम पाकिस्तान आध्या तिवारी सुबह 10:30 बजे
सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल, ग्रुप सी: भारत बनाम चीनी ताइपे आर्यन ठाकुर दोपहर 12:00 बजे
तैराकी पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, फाइनल बी आर्यन नेहरा सुबह 7:29 बजे
तैराकी पुरुष 4×100 मीटर मेडले रिले, हीट 2 रोहित बेनेडिक्शन, दानुश सुरेश, ऋषभ दास, आकाश मणि सुबह 8:05 बजे
तैराकी पुरुष 4×100 मीटर मेडले रिले फाइनल, मेडल मुकाबला रोहित बेनेडिक्शन, दानुश सुरेश, ऋषभ दास, आकाश मणि (क्वालीफाई करने पर) दोपहर 2:55 बजे
टेबल टेनिस महिला टीम, राउंड ऑफ 16: भारत बनाम थाईलैंड श्रीजा अकुला, यशस्विनी घोरपड़े, दिया चितले, सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास सुबह 6:30 बजे
टेबल टेनिस पुरुष टीम, राउंड ऑफ 16: भारत बनाम दक्षिण कोरिया जी साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मनुष शाह, पायस जैन सुबह 9:00 बजे
वुशु महिला नानक्वान और नानदाओ फाइनल, मेडल मुकाबला हंजाबाम लांगलेनतोम्बी देवी सुबह 6:29 बजे
वुशु महिला सांडा 60 किग्रा, क्वार्टरफाइनल रोशिबिना देवी दोपहर 2:30 बजे
वुशु पुरुष सांडा 56 किग्रा, क्वार्टरफाइनल आर्यन दोपहर 2:30 बजे

अब तक भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

नंबर एथलीट खेल इवेंट मेडल
1 एलावेनिल वलारिवान, सोनम मास्कर, विदरसा विनोद शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
2 एलावेनिल वलारिवान शूटिंग महिला 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
3 रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम सिल्वर
4 हिमांशु ढिल्लों शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल सिल्वर
5 रुद्रांक्ष पाटिल शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर राइफल ब्रॉन्ज
6 सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट महिला ट्रेडिशनल -60 किग्रा ब्रॉन्ज

ये भी पढ़ें : भारत की मेडल टैली में इजाफा! अब तक देश के पास आए कितने पदक, जानें हिमांशु और सुचिका समेत किन खिलाड़ियों को मिला कौन सा मेडल

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket Schedule: भारत से टक्कर के लिए 3 टीमों में जंग, जानें कब और किससे होगा मैच, देखें पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का रोमांच 24 सितंबर, गुरुवार से शुरू हो रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल करेगी. इन दोनों टीमों से भिड़ने के लिए 6 टीमों के बीच क्वालिफाइंग मैच होगा, जिसमें से टॉप-2 क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है एशियन गेम्स में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल. Wed, 23 Sep 2026 21:17:58 +0530

  Videos
See all

IIT Bombay Protest: साहिल वाकोडे की मौत पर बॉम्बे में बवाल पुलिस हिरासत में प्रदर्शनकारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:40:20+00:00

IIT Bombay के Sahil Wakode का Viral CCTV फुटेज, Video आने के बाद केस की दिशा बदली | Mumbai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:42:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers