Parivartini Ekadashi Vrat Katha: आज है परिवर्तिनी एकादशी, इस कथा के बिना अधूरा है व्रत, यहां पढ़ें कहानी व विष्णु जी की आरती
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: आज यानी 22 सितंबर 2026 को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. बता दें कि यह भाद्रपद मास की एकादशी है. इस एकादशी का भी सभी एकादशियों में खास महत्व होता है. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है. इसलिए, इस दिन विधि-विधान के साथ सभी नियमों का पालन करते हुए व्रत रखना चाहिए. इस समय सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में है. परिवर्तिनी एकादशी पर वे क्षीरसागर में करवट बदलते हैं. ऐसे में आज का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यता है कि परिवर्तिनी एकादशी का फल तभी प्राप्त होता है, जब उस व्रत की कथा का श्रवण किया जाए. इस दिन परिवर्तिनी एकादशी व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए. चलिए पढ़ते हैं व्रत कथा.
परिवर्तिनी एकादशी व्रत कथा (Parivartini Ekadashi Vrat Katha)
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, एकबार धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से कहा कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का क्या महत्व है, इस एकादशी की कथा क्या है. इस एकादशी का व्रत रखने से किस तरह के फलों की प्राप्ति होती है.
भगवान कृष्ण ने कहा- हे राजन... भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. यह एकादशी सभी पापों का नाश करने वाली है. इस एकादशी का व्रत रखने से स्वर्ग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है. इस एकादशी में भगवान विष्णु और उनके पांचवे अवतार वामन स्वरुप की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
श्रीकृष्ण ने सुनाई कथा
श्रीकृष्ण कथा सुनाते हुए कहते हैं- एक बार राजा बलि ने सभी लोकों पर अपना अधिकार कर लिया. राजा बलि यूं तो राक्षस कुल में पैदा हुए था, लेकिन भगवत भक्त और बहुत बड़ा दानी भी था. सभी लोकों पर राजा बलि का राज होने के बाद राक्षस और दैत्य अत्याचार करने लगे. सभी देवतागण उनके अत्याचारों से परेशान होकर भगवान विष्णु की शरण में पहुंचे. बैकुंठ लोक पहुंचकर सभी देवताओं ने राजा बलि के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने की विनती की. भगवान विष्णु ने देवताओं की प्रार्थना पर अपना पाँचवाँ अवतार वामन स्वरुप में लिया.
राजा बलि के पास वामन अवतार में पहुंचे भगवान विष्णु
एकबार राजा बलि ने एक यज्ञ किया उस यज्ञ स्थल पर भगवान विष्णु वामन स्वरुप में पहुंचे. भगवान वामन ने राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी. राजा बलि ने भी तीन पग भूमि वामन भगवान को दान करने का वचन निभाया. भगवान वामन ने एक पग में पूरा स्वर्ग लोक नाप लिया दूसरे पग में धरती लोक को नाप दिया, इसके बाद वामन भगवान ने राजा बलि से कहा कि तीसरा पग कहां रखूं. तब राजा बलि ने अपना सिर झुकाकर कहा कि आप अपना तीसरा पैर मेरे मस्तक पर रखें. वामन भगवान के सिर पर पैर रखते ही राजा बलि पाताल लोक को चले गये. राजा बलि को पाताल लोक का राजा बनाया. राजा बलि ने भगवान से विनती की कि मुझे आपका दर्शन हर पल होता रहे, तभी से भगवान अपने किसी न किसी रुप में राजा बलि के दरबार में रहते हैं. राजा बलि ने भाद्रपद शुक्ल एकादशी के दिन आश्रम में वामन भगवान की मूर्ति स्थापित की. विधि-विधान के साथ व्रत रखकर वामन भगवान की पूजा की. चातुर्मास के चार महीनों में भगवान विष्णु क्षीरसागर में योग निद्रा में रहते हैं, यानि राजा बलि के दरबार में रहते हैं.
परिवर्तिनी एकादशी व्रत करने का महत्व
भगवान कृष्ण ने कहा- कि जो विधि पूर्वक परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु और वामन भगवान की पूजा करते हैं. वे सभी पापों से मुक्त होकर स्वर्ग लोक को जाते हैं. चंद्रमा के समान जीवन में प्रकाशित होते हैं और यश प्राप्त करते हैं. इस एकादशी का व्रत रखने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है. जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं. अंत समय पर उस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.
परिवर्तिनी एकादशी पर इन बातों का रखें ध्यान
परिवर्तिनी एकादशी व्रत को सच्चे मन, वचन और कर्म से सात्विकता बनाए रखने का पूरा प्रयास करना चाहिए. इस दिन किसी के प्रति गुस्सा, द्वेष या अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. व्रत रखने वाले व्यक्ति को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और अधिक से अधिक समय भगवान विष्णु का स्मरण करना चाहिए. इस दिन चावल का सेवन नहीं किया जाता है और इसके अलावा मांसाहार, शराब और तामसिक भोजन से भी पूरी तरह दूरी रखनी चाहिए. इस नियम का पालन व्रत करने वाले भक्तों के साथ-साथ उनके परिवारजनों को भी मानना चाहिए. एकादशी व्रत के दिन दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए.
व्रत कैसे रखें?
व्रत रखने वाले लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार निर्जल या फलाहार व्रत रख सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर कठोर उपवास करने के बजाय फल, दूध या सात्विक आहार लेकर व्रत किया जा सकता है. व्रत में नियम और श्रद्धा को महत्वपूर्ण माना गया है.
भगवान विष्णु की आरती (Lord Vishnu Aarti In Hindi)
ऊं जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥
ऊं जय जगदीश हरे।
जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।
स्वामी दुःख विनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥
ऊं जय जगदीश हरे।
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी।
स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥
ऊं जय जगदीश हरे।
तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
स्वामी तुम अन्तर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥
ऊं जय जगदीश हरे।
तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।
स्वामी तुम पालन-कर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥
ऊं जय जगदीश हरे।
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
स्वामी सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥
ऊं जय जगदीश हरे।
दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥
ऊं जय जगदीश हरे।
विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
स्वमी पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥
ऊं जय जगदीश हरे।
श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।
स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥
ऊं जय जगदीश हरे।
ये भी पढ़ें- Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हो चुका है, इस व्रत कथा को पढ़ें बिना नहीं मिलेगी कृपा
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
पाकिस्तान में दिनदहाड़े इमरान खान के मंत्री किडनैप, AK-47 लेकर मोटरवे पर उतरे बदमाश
Pakistan Minister Fazal Shakoor kidnapped: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद नकाबपोशों ने प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर अगवा कर लिया. घटना दिनदहाड़े मोटरवे पर हुई. जानकारी के मुताबिक, मंत्री फजल शकूर खान की गाड़ी को हथियारबंद लोगों ने रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने पहले वाहन के टायरों पर गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी रुक गई. इसके बाद बंदूकधारी मंत्री को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक प्रांतीय मंत्री के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने दावा किया है कि उसके मंत्री फजल शकूर खान को हथियारबंद लोगों ने पेशावर में घेरकर अपने साथ ले गए. इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
Security personnel taking action near Peshawar Toll Plaza; alleged arrest of Provincial Minister Fazal Shakoor.#fazalshakoor #provincialminister pic.twitter.com/rW1cEZWZQw
— PAK SPHERE (@Farahsheik60587) September 21, 2026
मोटरवे टोल प्लाजा के पास हुई घटना
PTI के अनुसार, घटना पेशावर के मोटरवे टोल प्लाजा के पास हुई. पार्टी का आरोप है कि सादे कपड़ों में आए नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने फजल शकूर खान की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया और कथित तौर पर अपने साथ ले गए.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, पूर्वी कुनार प्रांत में मची तबाही, 3 की मौत, कई घायल
टायरों पर चलाईं गोलियां
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ हथियारबंद लोग सड़क पर एक वाहन के आसपास दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हमलावरों ने मंत्री की गाड़ी के टायरों पर भी गोलियां चलाईं, जिसके बाद वाहन को रोक दिया गया. घटना को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. PTI ने इसे मंत्री के अपहरण का मामला बताया है, जबकि वीडियो और घटना से जुड़े अन्य दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.
शकील अहमद के कथित अपहरण की खबर से भड़के PTI कार्यकर्ता
मालाकंद में PTI के प्रमुख नेता और विधायक शकील अहमद के कथित अपहरण की कोशिश की खबर सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. बड़ी संख्या में PTI समर्थक सड़कों पर उतर आए और बट खैला बाइपास को जाम कर दिया. प्रदर्शन के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा.
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर नारेबाजी की और घटना को लेकर नाराजगी जताई. PTI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी से जुड़े निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने शकील अहमद के साथ हुई कथित घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तान में PTI और सरकार के बीच राजनीतिक तनाव जारी है और पार्टी 27 सितंबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी तैयारियां कर रही है.
गिरफ्तारियों के बावजूद 27 सितंबर का मार्च जारी रखेगी PTI
पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और सरकार के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है. इस्लामाबाद में प्रस्तावित विरोध मार्च को रोकने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों और पार्टी नेताओं-समर्थकों की गिरफ्तारियों के बीच PTI ने 27 सितंबर को अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है. पेशावर में मुख्यमंत्री आवास पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने कहा कि पार्टी की संसदीय समिति ने 27 सितंबर को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन भी गिरफ्तार, दोनों भाई-बहन अलग-अलग जेलों में बंद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








