Responsive Scrollable Menu

पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए केवल स्कूलों में एआई पर प्रतिबंध क्यों काफी नहीं होगा?

पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए केवल स्कूलों में एआई पर प्रतिबंध क्यों काफी नहीं होगा?

Continue reading on the app

हार के बावजूद इंडिया को मिला मेडल, एशियन गेम्स 2026 में भारत की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक पर किया कब्जा

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में चीन से हारने के बाद भी भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने देश को एक और मेडल दिला दिया है. भारत को 20वें एशियन 2026 में बैडमिंटन ने कांस्य पदक दिलाया है. इंडियन मेंस टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में चीन से 1-3 से हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इंडिया का चीन से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है. भारत चीन के सामने सिर्फ 1 मैच जीत पाया और 3 मैच में उसे हार मिली. इसके बाद भी टीम को ब्रॉन्ज मेडल मिल गया है. 

भारत को चीन ने 1-3 से हराया

लक्ष्य सेन को शि यू की से 16-21, 18-21 से हार मिली. वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी ने लियांग वेई केंग/वांग चांग को 21-11, 22-20 से हराया. इसके बाद आयुष शेट्टी को ली शि फेंग से 19-21, 13-21 से हार मिली. अंत में  हरिहरन अम्साकारुनन/एमआर अर्जुन को हे जी टिंग/लियू यी ने 16-21, 21-17, 9-21 से हराकर भारत के फाइनल पहुंचने का और गोल्ड मेडल जीतने का सपना तोड़ दिया.

हार के बाद भी भारत को मिला मेडल

आपको बता दें कि, बैडमिंटन में 4 मेडल दिए जाते हैं, जिसमें दो ब्रॉन्ज मेडल होते हैं, सेमीफाइनल हारने वाले दोनों टीमों को ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है, जबकि फाइनल जीतने वाली टीम गोल्ड और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल जीत जाती है.

भारत के लिए लक्ष्य सेन से जीत की उम्मीद थी लेकिन उनको भी हार मिली. टीम के लिए सिर्फ सात्विक रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टीको जीत मिली. इन अलावा भारत की पूरी टीम को हार मिली और टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई.

आज भारत को मिले 5 मेडल 

आज शूटिंग वूमेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इस टीम में परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान शामिल हैं. वहीं शूटिंग मेंस स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है, जिसमें अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान शामिल हैं. सॉफ्ट टेनिस मेंस सिंगल्स में जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वहीं वेटलिफ्टिंग वूमेंस 49 किग्रा केटगरी में मीराबाई चानू ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. अंत में टीम इंडिया की बैडमिंटन मेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया.

ये भी पढ़ें : मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, एशियन गेम्स 2026 की चैंपियन बनने से चूकीं

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19: लक्ष्य रायचंदानी के शतक से दहला ऑस्ट्रेलिया, भारत ने जीता तीसरा वनडे, कंगारुओं का क्लीन स्वीप

IND U19 vs AUS U19: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने सीरीज क्लीन स्वीप कर ली. Wed, 23 Sep 2026 16:59:25 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev News : 'हम नशेड़ी,गंजेड़ी, भंगेड़ी साधु नहीं'... #babaramdev #ramdevbaba #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:39:40+00:00

Bengal Ki Badi Khabar LIVE | 23 Sep 2026 | Mamata Banerjee | UCC in Bengal | Suvendu Adhikari | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:36:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers