Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में दिनदहाड़े इमरान खान के मंत्री किडनैप, AK-47 लेकर मोटरवे पर उतरे बदमाश

Pakistan Minister Fazal Shakoor kidnapped: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारबंद नकाबपोशों ने प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर अगवा कर लिया. घटना दिनदहाड़े मोटरवे पर हुई. जानकारी के मुताबिक, मंत्री फजल शकूर खान की गाड़ी को हथियारबंद लोगों ने रास्ते में रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने पहले वाहन के टायरों पर गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी रुक गई. इसके बाद बंदूकधारी मंत्री को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए.
  
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक प्रांतीय मंत्री के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने दावा किया है कि उसके मंत्री फजल शकूर खान को हथियारबंद लोगों ने पेशावर में घेरकर अपने साथ ले गए. इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

मोटरवे टोल प्लाजा के पास हुई घटना

PTI के अनुसार, घटना पेशावर के मोटरवे टोल प्लाजा के पास हुई. पार्टी का आरोप है कि सादे कपड़ों में आए नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने फजल शकूर खान की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया और कथित तौर पर अपने साथ ले गए.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, पूर्वी कुनार प्रांत में मची तबाही, 3 की मौत, कई घायल

टायरों पर चलाईं गोलियां

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ हथियारबंद लोग सड़क पर एक वाहन के आसपास दिखाई दे रहे हैं. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हमलावरों ने मंत्री की गाड़ी के टायरों पर भी गोलियां चलाईं, जिसके बाद वाहन को रोक दिया गया. घटना को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. PTI ने इसे मंत्री के अपहरण का मामला बताया है, जबकि वीडियो और घटना से जुड़े अन्य दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

शकील अहमद के कथित अपहरण की खबर से भड़के PTI कार्यकर्ता

मालाकंद में PTI के प्रमुख नेता और विधायक शकील अहमद के कथित अपहरण की कोशिश की खबर सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. बड़ी संख्या में PTI समर्थक सड़कों पर उतर आए और बट खैला बाइपास को जाम कर दिया. प्रदर्शन के कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा.

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर नारेबाजी की और घटना को लेकर नाराजगी जताई. PTI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी से जुड़े निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. कार्यकर्ताओं ने शकील अहमद के साथ हुई कथित घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तान में PTI और सरकार के बीच राजनीतिक तनाव जारी है और पार्टी 27 सितंबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी तैयारियां कर रही है.

गिरफ्तारियों के बावजूद 27 सितंबर का मार्च जारी रखेगी PTI

पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और सरकार के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है. इस्लामाबाद में प्रस्तावित विरोध मार्च को रोकने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों और पार्टी नेताओं-समर्थकों की गिरफ्तारियों के बीच PTI ने 27 सितंबर को अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है. पेशावर में मुख्यमंत्री आवास पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने कहा कि पार्टी की संसदीय समिति ने 27 सितंबर को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन भी गिरफ्तार, दोनों भाई-बहन अलग-अलग जेलों में बंद

Continue reading on the app

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी पर आज भगवान विष्णु को इन चीजों का लगाएं भोग, जानें कब होगा पारण

Parivartini Ekadashi 2026: आज यानी 22 सितंबर 2026 को मंगलवार के दिन परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. इस साल तिथि को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ था. लेकिन व्रत रखने की सही तारीख आज की है. परिवर्तिनी एकादशी भाद्रपद मास की प्रमुख एकादशी होती है. इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु करवट लेते हैं. इसलिए, विशेष रूप से उनका पूजन किया जाता है. साथ ही उन्हें प्रिय मानी जाने वाली चीजों का भोग भी लगाया जाता है. आइए जानते हैं आज परिवर्तिनी एकादशी पर उन्हें किन चीजों को भोग लगाना चाहिए.

परिवर्तिनी एकादशी व्रत आज... (Ekadashi Today)

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा बताते हैं कि भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाता है. इस एकादशी को पद्म एकादशी और पार्श्व एकादशी भी कहा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे से प्रारंभ हुई थी और 22 सितंबर को रात 9 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के नियमानुसार, इस व्रत को 22 सितंबर के दिन रखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन कैसे करें? (Lord Vishnu Puja Vidhi)

परिवर्तिनी एकादशी पर व्रत करने वाले लोगों को सुबह सूर्य की प्रथम किरण पड़ने के बाद स्नान आदि करना चाहिए. भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत संकल्प लेना चाहिए. मंदिर की सफाई करें और फिर भगवान के सामने दीपक जलाएं. इसके बाद श्रीहरि विष्णु को पीले फूल, तुलसी दल, पीले रंग की मिठाइयां और दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं. पूजा के दौरान भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए विष्णु जी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं. इसके बाद आप आज के दिन विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें. एकादशी व्रत कथा का पाठ करें और अंत में आरती करके पूजा संपन्न करें. आज के दिन शाम को भी विधिवत पूजा करनी चाहिए. शाम के समय तुलसी पौधे के पास दीया जलाना चाहिए.

भगवान विष्णु को किन चीजों को भोग लगाएं? (Lord Vishnu Bhog List)

परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले फलों जैसे केला या आम चढ़ा सकते हैं. उन्हें बेसन के लड्डू, बेसन की बर्फी तथा बूंदी चढ़ा सकते हैं. भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं. पंचामृत, मखाने, मेवे, माखन तथा दूध से बने मिष्ठान अर्पित करें. गेंदे के फूलों का पूजा में इस्तेमाल जरूर करें. भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल का होना आवश्यक होता है. इसके अलावा, उन्हें पान, इलायची और सुपारी भी चढ़ा सकते हैं. प्रसाद में बताशे तथा पेड़े भी अर्पित किए जाते हैं और नारियल तथा गोला भी भगवान विष्णु को प्रिय है.

भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें (Lord Vishnu Mantra For Chanting)

  • ऊं नमोः नारायणाय॥
  • ऊं नमोः भगवते वासुदेवाय॥
  • ऊं श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
  • मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

परिवर्तिनी एकादशी 2026 पारण का मुहूर्त (Parivartini Ekadashi 2026 Paran Timing)

परिवर्तिनी एकादशी का पारण 23 सितंबर 2026 बुधवार को किया जाएगा. आपको इस दिन व्रत का पारण सूर्योदय के बाद करना है. पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 53 मिनट है. इस अवधि में व्रत खोला जा सकता है. इस दिन द्वादशी तिथि होती है, जो रात 10 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी.

ये भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi Vrat Katha: आज है परिवर्तिनी एकादशी, इस कथा के बिना अधूरा है व्रत, यहां पढ़ें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका की 'रफ्तार' पर ब्रेक! एक साथ 4 पेसर इंजर्ड; कंगारु से कैसे भिड़ेंगे प्रोटियाज  

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट ने टीम की तेज गेंदबाजी की चिंता और बढ़ा दी है।

मफाका के बाहर होने के साथ ही साउथ अफ्रीका के चार प्रमुख तेज गेंदबाज इस अहम सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। इससे पहले कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी भी चोट या फिटनेस संबंधी कारणों से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब मफाका भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

मफाका की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। विलियम्स ने 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक आठ वनडे मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 16 विकेट हैं और उनका इकॉनमी रेट 5.88 रहा है।

रबाडा, बार्टमैन और एनगिडी भी बाहर
साउथ अफ्रीका ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मूल टीम घोषित की थी, तब रबाडा पहले से ही उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद बार्टमैन और एनगिडी चोटिल हो गए। दोनों की जगह डुआन जेनसन और न्कोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया था।

अब बदली हुई टीम में मार्को जेनसन और कॉर्बिन बॉश तेज गेंदबाजी के साथ ऑलराउंडर की भूमिका में भी अहम होंगे। जेराल्ड कोएट्जी को भी टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि कोएट्जी ने अपना पिछला वनडे मुकाबला नवंबर 2023 में खेला था।

24 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होगा।

तेज गेंदबाजों की चोट ने साउथ अफ्रीका की चिंता सिर्फ वनडे तक सीमित नहीं रखी है। टीम को टेस्ट सीरीज में रबाडा और एनगिडी की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 और 4 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका XI के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा। इसके बाद 9 अक्टूबर से डरबन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबरहा और तीसरा 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसन, मार्को जानसन, नकोबानी मोकोएना, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।

Wed, 23 Sep 2026 17:07:20 +0530

  Videos
See all

6 साल की चीनी बच्ची ने दो बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड [Chinese Girl Breaks Women's Rubik’s Cube WR] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:47:35+00:00

Bengal Ki Badi Khabar LIVE | 23 Sep 2026 | Mamata Banerjee | UCC in Bengal | Suvendu Adhikari | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:36:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers