Responsive Scrollable Menu

कितने बजे शुरू होगा इंडिया-जापान का मैच, या बारिश के चलते हो जाएगा रद्द, जानिए लेटेस्ट अपडेट

India vs Japan T20I : भारत और जापान के बीच होने वाला टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा. क्या ये मैच बारिश और मैदान की खराब स्थिति के चलते रद्द हो जाएगा. ये सवाल सभी क्रिकेट फैंस के मन में है. तो आइए इसका जवाब जानते हैं. दरअसल, भारत और जापान के बीच होने वाला एकमात्र टी20 मैच सुबह 9:30 बजे से जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, सानो, कांटो में खेला जाने वाला था, लेकिन अभी तक टॉस भी नहीं हुआ है. ये मुकाबला अब कितने बजे शुरु होगा या फिर बारिश के चलते रद्द हो जाएगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.

अब कितने बजे शुरू होगा मैच

जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कांटो पर इस समय खराब मौसम का प्रकोप पड़ रहा है. बारिश के चलते मैदान गीला है. अभी तक मैदान सूख नहीं पाया और खेलने लायक नहीं हो पाया है. टॉस में देरी होने की सबसे पहले जानकारी बीसीसीआई के ओर से दी गई. पोस्ट कर कहा गया कि, टॉस गीली आउटफील्ड के कारण देरी से होगा. इसके बाद इंस्पेक्शन लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 1:15 बजे (IST के अनुसार सुबह 9:45 बजे) होगा.

इसके बाद 09:40 पर खिलाड़ी मैदान में वार्म-अप करने के लिए आए. खिलाड़ी खेलने की जगह देख रहे हैं और स्टंप लग गए हैं और मौसम अच्छा और धूप वाला लग रहा है.  09:45 पर पहला इंस्पेक्शन पूरा हो गया है. इसके बाद अगले इंस्पेक्शन का टाइम भी दिया गया, जो लोकल टाइम 14:00 बजे तय है. और भारतीय समय के अनुसार 10:45 बजे होना था.

इस समय दोनों टीमें वार्म अप कर रही हैं. भारतीय खिलाड़ी कुछ फुटबॉल खेल रहे हैं जबकि जापान के खिलाड़ी बॉल फेंक रहे हैं. इंस्पेक्शन अभी हो रहा होगा. मौसम थोड़ा बादल वाला रहने के कारण, मैदान अभी भी नम है. ताजा अपडेट के हिसाब से मैदान पर फिर से बादल छा गए हैं. इस मैच का टॉस कब होगा और मैच की शुरुआत कब होगी इस पर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है.

भारत और जापान का स्क्वाड

भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी.

जापान: केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वातारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न.

ये भी पढ़ें : 'जब वो खेलते हैं, तो मैं रुक जाता हूं...' विराट कोहली और रोहित शर्मा पर दिग्गज का बयान वायरल, वर्ल्ड कप में खेलने पर ये क्या बोल गए

Continue reading on the app

Box Office Report: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 350 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानिए 'दायरा' और 'वाइब' का कैसा है हाल?

Hanuman Ansh Day 46 Enter in 350 Crore Club: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही है. इस फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई हर फिल्म का दम निकाल दिया है. इसका मुनाफा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है और मेकर्स की चांदी ही चांदी हो रही है. सिनेमाघरों में 46 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म घरेलू और ग्लोबल लेवल पर ताबड़तोड़ कमाई में जुटी है.

शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी और अब इसका थिएट्रिकल सफर बॉक्स ऑफिस पर एक मिसाल बन चुका है. वहीं, इसके कलेक्शन ने नई रिलीज फिल्म दायरा और वाइब का भी दम निकाल दिया है. आइए देखें, हनुमान अंश ने 46वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की? करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू की फिल्म वाइब का चौथे दिन का कलेक्शन कितना है? 

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस डे 46 (Hanuman Ansh Day 46 Collection)

सातवें हफ्ते के वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद सोमवार को 'हनुमान अंश' के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 46वें दिन फिल्म ने लगभग 7,629 शोज के साथ 4 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया, जो रविवार के 13.75 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 70.9 प्रतिशत कम है. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 275.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

'हनुमान अंश' की वर्ल्डवाइड कमाई 

घरेलू बाजार के अलावा 'हनुमान अंश' विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 325.80 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से इसने 46वें दिन 0.50 करोड़ रुपये बटोरे. विदेशों में इसका कुल कलेक्शन अब 26.50 करोड़ रुपये हो गया है.

350 करोड़ रुपये के क्लब में मारी एंट्री

भारत और विदेशों के आंकड़ों को मिला दें तो यह फिल्म कुल 352.30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 350 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है. इतने हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा कायम रहना मेकर्स के लिए जश्न का बड़ा मौका है.

'दायरा' बॉक्स ऑफिस डे 4 (Daayra Day 4 Collection)

दूसरी ओर, बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों का हाल मिलाजुला है. करीना कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'दायरा' को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई बेहद धीमी चल रही है. अपने पहले वीकेंड के तीन दिनों में इसने मात्र 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

वर्किंग डे यानी सोमवार को इस फिल्म ने सिर्फ 45 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ ही 'दायरा' का चार दिनों का कुल कलेक्शन सिमटकर केवल 4.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो मेकर्स की उम्मीदों से काफी कम है.

'वाइब' बॉक्स ऑफिस डे 4 (Vibe Day 4 Collection)

हाल ही में रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' का हाल 'दायरा' के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहा है. अपने ओपनिंग वीकेंड पर 7.45 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने सोमवार के वर्किंग डे पर 90 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही 'वाइब' का कुल कलेक्शन अब तक 8.35 करोड़ रुपये हो गया है, हालांकि इसे भी सिनेमाघरों में और ज्यादा दर्शकों की तलाश है.

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस डे 18

इसके अलावा, 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. फिल्म ने 18वें दिन1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि वीकेंड पर इसने 12.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था. इन आंकड़ों के साथ 'मिर्जापुर द मूवी' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 217.45 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है और यह सिनेमाघरों में अभी भी डटी हुई है. 

यह भी देखें- Box Office Report: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 36वें दिन भी अक्षय-सैफ की 'हैवान' और 'मिर्जापुर द फिल्म' को दिया धोबी पछाड़

Continue reading on the app

  Sports

Kamna Udawat Shooter: कामना ने नेशनल शूटिंग ट्रायल में जीता गोल्ड, विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन

Kamna Udawat Shooter: पाली के माकड़वाली गांव की शूटर कामना उदावत ने नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चौथे इंडियन टीम ट्रायल में शॉटगन स्कीट शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन ISSF शॉटगन स्कीट विश्व कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ. Wed, 23 Sep 2026 15:21:00 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Alert : भयानक चक्रवात का खतरा, 24 सितंबर को Cyclone Arnab को लेकर IMD अलर्ट | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:15:03+00:00

IIT Bombay Sahil Case: मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय पैनल गठित, छात्रों के बयान खंगाल रही पुलिस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers