Thousands flee Yemen as Houthis and Saudi-backed forces escalate war | BBC News
Andy Burnham has said the UK will provide "defensive air-to-air refuelling" support for Saudi Arabia, in response to attacks the country has faced from the Iran-backed Houthis in Yemen. The Houthis are locked in a civil war with Yemen's internationally recognised government, which is backed by Saudi Arabia. In recent days, the Houthis in Yemen say they have carried out drone and ballistic missile attacks on the Saudi capital Riyadh, as well as energy sites on the country's Red Sea coast. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Yemen #BBCNews
एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने दिखाया अपना अंदाज, पाकिस्तानी अधिकारी को बुलाकर रगड़ दिया
पाकिस्तान ने चोरी छिपकर आधी रात अफगानिस्तान के कुछ इलाकों पर बमबारी की और उसमें मासूमों की जान चली गई। । यूएन ने भी जानकारी दी है कि हमला हुआ था इसमें आम नागरिकों की मौत हुई है। अब इसको लेकर पाकिस्तान की सेना मुनीर की सेना एकदम एक्सपोज हो गई है। इसको लेकर अब तालिबान की जो सरकारबहुत बुरी तरह से भड़की हुई है पाकिस्तान पर और तालिबान के विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी कि पाकिस्तान को बुलाकर डांट लगाई गई है। काबुल में जो विदेश मंत्रालय है तालीबान का उसने बताया कि पाकिस्तानी दूतावास के प्रभारी जो है चार्ज अफेयर्स जो हैं उनको तलब किया गया और एक विरोध पत्र सौंपा गया। ये पत्र पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन और कुनार और पक्तिका प्रांतों में आम नागरिकों के इलाकों और सुविधाओं पर किए गए हवाई हमलों के संबंध में था। अफगानिस्तान का इस्लामिक अमीरात इन हमलों को अफगानिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का स्पष्ट उल्लंघन मानता है और इसकी कड़ी से कड़ी शब्दों में निंदा करता है।
इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर अंधेरे में पाकिस्तान ने कर दी एयरस्ट्राइक, 3 लोगों की मौत और कई घायल
इस्लामिक अमीरात एक बार फिर उन दावों को पूरी तरह से खारिज करता है जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान में हाल में जो सुरक्षा घटनाएं अफगानिस्तान की धरती से जुड़ी हैं जो घटी हैं। इसके अलावा इस्लामिक अमीरात ऑफ़ अफगानिस्तान का मानना है कि ऐसे बेबुनियाद दावे करना उनके अधिकार पर सैन्य कारवाई को सही ठहराना तथ्यों को तोड़ मरोड़ो कर पेश करना और जनता की राय को गुमराह करने की कोशिश है। तालीबान का विदेश मंत्रालय कहता है कि अपनी सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दों को हल करने के लिए पाकिस्तान को दूसरे देशों पर दोष मड़ने और अपने आंतरिक समस्याओं को बाहरी कारकों से जोड़ने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों और वास्तविक कारणों की पहचान करने और उन्हें सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए। एक तरीके से जो कुछ हाल में घटना घटित हुई खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वालों को निशाना बनाया गया जहां भारी लड़ाई हुई टीटीपी के लड़ाकों से उसके एवज में पाकिस्तान की जो मुनीर सेना है उसने हमला करने का फैसला किया अफगानिस्तान के अंदर उस पर मामला भड़क गया है। एक तरफ जो तालीबान के प्रवक्ता हैं जबी उल्ला मुजाहिद उन्होंने यह ऐलानिया कहा है कि इसका बदला लेकर रहेंगे और दूसरी तरफ विदेश मंत्रालय जो तालीबान का है वो पाकिस्तानी दूतावास को बुलाकर डांट रहा है फटकार रहा है।
इसे भी पढ़ें: Airstrike से भड़का Afghanistan, Taliban ने Pakistan को दी Crushing Response की चेतावनी, India के पड़ोस में फिर से सैन्य टकराव की आशंका
गौरतलब है कि पाकिस्तानी वायुसेना के लाखों विमानों ने अफगानिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर कई इलाकों में एयर स्ट्राइक्स को अंजाम दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 सितंबर तड़के सुबह पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार और पातिका प्रांत में भारी बमबारी की है। तो न्यूज़ और स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कुनार प्रांत में इस हवाई हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अफगानी मीडिया और स्थानीय सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने रात के अंधेरे में करीब 3:30 पर बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए रिहाइशी इलाकों को अपना निशाना बनाया है। जिसमें लोगों की मौत भी हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अगर हम बात करें कुनार प्रांत की तो कुनार के नूरगुल जिले के पतंग इलाके में पाकिस्तानी जज ने बम गिराए हैं। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक वहां पर एक आम नागरिक नूर मोहम्मद के घर पर सीधा बम गिरा। जिससे उनका घर पूरी तरीके से मलबे में तब्दील हो गया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई सारे लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग मलबे के बीच से बम के टुकड़े और अवशेष निकालते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
prabhasakshi







