तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग, 2 नवजातों की मौत:दो गंभीर, 27 बच्चे एडमिट थे, AC फटने की आशंका
तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित सरकारी राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में सोमवार रात करीब 11:50 बजे आग लग गई। हादसे में दो नवजातों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। 25 बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। शुरुआती जानकारी में AC में खराबी के बाद विस्फोट की आशंका जताई गई है। हादसे की तस्वीरें… 25 बच्चों को दूसरे अस्पतालों में भेजा गया अधिकारियों के मुताबिक, आग में एक 5 दिन के बच्चे की मौत हुई। दूसरे नवजात को आग के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। आग के बाद 25 बच्चों को इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जबकि बाकी बच्चों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। CM ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने नवजातों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने इलाज करा रहे बच्चों को बेहतर और एडवांस मेडिकल केयर देने और उनकी हालत पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही घटना की जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा।
बिहार में लड़की को बैड टच करने वाले का एनकाउंटर:जमुई में भागने के दौरान पुलिस ने गोली मारी; 10वीं की छात्रा से बदसलूकी की थी
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। सूत्रों की माने तो आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। पुलिस ने नंंदन के बाएं पैर में गोली मारी है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक ही नंदन यादव है। मामले में अबतक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें तीन नाबालिग हैं। सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अरेस्ट इससे पहले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की है। 19 सितंबर को हुई थी बदसलूकी घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। दोनों पीड़ित बच्चे 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। शनिवार को ट्यूशन के बाद दोनों जमुई स्थित मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और इसके बाद ये घटना हुई। बिहार के जमुई में छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई। उसके दोस्त के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, छात्रा के साथ हुई आपत्तिजनक हरकत का वीडियो बनाया, और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। प्राइवेट पार्ट को किया था टच मड़वा पहाड़ी घूमने गए दोनों स्टूटेंड्स के साथ करीब 1 घंटे तक अभद्रता की गई। इस दौरान दोनों ने भागने के लिए कई बार संघर्ष किया। इस दौरान नंदन यादव छात्रा का पीछा करता है और उसे पीछे से पकड़ लेता है। वीडियो में आरोपी छात्रा के साथ जबरदस्ती करता दिखाई देता है। पहले आरोपी ने छात्रा को पीछे से पकड़ा, इसके बाद वो उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखते हुए गोद में उठा लेता है। ये हरकत देखकर छात्र तुरंत अपनी दोस्त को बचाने के लिए वहां पहुंचता है और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करता है। दोनों के बीच खींचतान होती है। छात्र किसी तरह अपनी दोस्त को छुड़ा लेता है। इसके बाद भी आरोपी दोनों को परेशान करने और रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। दोनों बच्चे लगातार वहां से निकलने की कोशिश करते रहते हैं। ---- ये खबर भी पढ़िए… जमुई छेड़खानी कांड-दहशत के एक घंटे; VIDEO:गिड़गिड़ाकर छात्रा बोली- भइया जाने दीजिए, हम दोस्त हैं; आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट टच कर जबरन उठा लिया बिहार के जमुई में छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गई। उसके दोस्त के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, छात्रा के साथ हुई आपत्तिजनक हरकत का वीडियो बनाया, और इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पूरी खबर पढ़ें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











