Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू: मिल रहा ₹7,000 तक का कैशबैक, देखें फीचर्स-ऑफर्स
Samsung Galaxy S26 FE Sale in India: Samsung Galaxy S26 FE अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस Fan Edition स्मार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। यह फोन फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज के नीचे आता है, लेकिन इसमें Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन्स वाले कई फीचर्स दिए गए हैं।
Galaxy S26 FE में Exynos 2500 प्रोसेसर, 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 4,900mAh बैटरी मिलती है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है और इसे सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने का दावा किया गया है।
Samsung Galaxy S26 FE की भारत में कीमत
भारत में Samsung Galaxy S26 FE को सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 79,999 रुपये है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है:
- Pistachio
- Blueberry
- Graphite
Galaxy S26 FE पर मिल रहे ऑफर्स
Samsung Galaxy S26 FE खरीदने वाले ग्राहकों को पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए ग्राहक बिना डाउन पेमेंट के 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुन सकते हैं। कुछ चुनिंदा पार्टनर्स के साथ 10 महीने के डाउन पेमेंट के जरिए 40 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है।
दोनों EMI विकल्पों पर अतिरिक्त 3,000 रुपये का अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है। योग्य एक्सचेंज ऑफर के साथ मासिक EMI 1,050 रुपये से शुरू हो सकती है। Samsung प्रमुख बैंक कार्ड्स पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक या 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक EMI भी दे रहा है। Samsung e-store से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 18 महीने की बैंक EMI का विकल्प भी मिलता है।
Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स
Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनिमेशन के दौरान स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े-ः Vivo X500 लॉन्च: 7,500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और Dimensity 9600M के साथ आया नया स्मार्टफोन
Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy S26 FE में कंपनी का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिप 3nm प्रोसेस पर तैयार की गई है। भारत में फोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy S26 FE Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है। Samsung ने फोन के लिए सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें:
- 50MP वाइड कैमरा, OIS और f/1.8 अपर्चर
- 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू
- 8MP टेलीफोटो कैमरा, OIS, f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Gemini Omni का सपोर्ट
Galaxy S26 FE में Gemini Omni का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स Gallery में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो क्लिप बनाने और उन्हें एडिट करने जैसे काम कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।Samsung का दावा है कि 45W एडाप्टर की मदद से फोन लगभग 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी मिलता है।
Samsung Galaxy S26 FE का आकार 161.6 × 76.9 × 7.4mm है और इसका वजन 193 ग्राम है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर
'दृश्यम 3' के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक सात दिन पहले अक्षय खन्ना के अचानक बाहर होने पर बातचीत की है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने बताया कि अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। इसके बावजूद मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के भीतर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शूटिंग कैंसिल करने के बजाय स्क्रिप्ट दोबारा लिखी अभिषेक पाठक ने बताया कि अक्षय खन्ना के अचानक फिल्म छोड़ने से वे खुश नहीं थे। उन्होने कहा की फिल्म छोडने का ये कौनसा तरीका हुआ? अजय देवगन के साथ उनके सीन्स की शूटिंग में सिर्फ सात दिन बचे थे। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग शेड्यूल आगे नहीं बढ़ाया। अभिषेक के मुताबिक, 200 से ज्यादा क्रू मेंबर्स इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और यह उनके रोजगार का सवाल था। इसके अलावा फिल्म का सेट तैयार हो चुका था और दूसरे कलाकारों की डेट्स भी लॉक थीं। ऐसे में शूटिंग टालने से बड़ा आर्थिक नुकसान होता, इसलिए उन्होंने दो-तीन दिन का समय लेकर पूरे कैरेक्टर को री-राइट किया। जयदीप अहलावत ने 5 दिन में साइन की फिल्म अक्षय खन्ना के जाने के बाद अभिषेक पाठक ने रोल को नए सिरे से लिखा और एक्टर जयदीप अहलावत से संपर्क किया। डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने जयदीप को फोन किया। जयदीप ने पहला सवाल यही पूछा कि 'कास्टिंग चेंज है या कैरेक्टर चेंज?' अभिषेक ने उन्हें स्पष्ट किया कि सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि पूरा कैरेक्टर बदला जा रहा है। जयदीप को नई स्क्रिप्ट और कैरेक्टर पसंद आया और महज 5-6 दिनों के भीतर वे इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए। फीस के मतभेद की वजह से अलग हुए अक्षय फिल्म मेकर्स ने जब 'दृश्यम 3' का ऐलान किया था, तब अक्षय खन्ना इसका अहम हिस्सा थे। वे 'दृश्यम 2' में आईजी तरूण अहलावत के किरदार में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दिसंबर 2025 में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिसमस के ठीक बाद शुरू होने वाली शूटिंग से पहले मेकर्स के साथ क्रिएटिव और फीस के मुद्दों पर अक्षय खन्ना की सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद ही उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया था। 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का यह तीसरा और आखिरी पार्ट होगा। इस थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं, जबकि जयदीप अहलावत एक नए और अहम किरदार में दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और शेड्यूल इस तरह सेट किया है कि यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









