अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर
'दृश्यम 3' के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक सात दिन पहले अक्षय खन्ना के अचानक बाहर होने पर बातचीत की है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अभिषेक पाठक ने बताया कि अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। इसके बावजूद मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के भीतर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शूटिंग कैंसिल करने के बजाय स्क्रिप्ट दोबारा लिखी अभिषेक पाठक ने बताया कि अक्षय खन्ना के अचानक फिल्म छोड़ने से वे खुश नहीं थे। उन्होने कहा की फिल्म छोडने का ये कौनसा तरीका हुआ? अजय देवगन के साथ उनके सीन्स की शूटिंग में सिर्फ सात दिन बचे थे। इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग शेड्यूल आगे नहीं बढ़ाया। अभिषेक के मुताबिक, 200 से ज्यादा क्रू मेंबर्स इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और यह उनके रोजगार का सवाल था। इसके अलावा फिल्म का सेट तैयार हो चुका था और दूसरे कलाकारों की डेट्स भी लॉक थीं। ऐसे में शूटिंग टालने से बड़ा आर्थिक नुकसान होता, इसलिए उन्होंने दो-तीन दिन का समय लेकर पूरे कैरेक्टर को री-राइट किया। जयदीप अहलावत ने 5 दिन में साइन की फिल्म अक्षय खन्ना के जाने के बाद अभिषेक पाठक ने रोल को नए सिरे से लिखा और एक्टर जयदीप अहलावत से संपर्क किया। डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने जयदीप को फोन किया। जयदीप ने पहला सवाल यही पूछा कि 'कास्टिंग चेंज है या कैरेक्टर चेंज?' अभिषेक ने उन्हें स्पष्ट किया कि सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि पूरा कैरेक्टर बदला जा रहा है। जयदीप को नई स्क्रिप्ट और कैरेक्टर पसंद आया और महज 5-6 दिनों के भीतर वे इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए। फीस के मतभेद की वजह से अलग हुए अक्षय फिल्म मेकर्स ने जब 'दृश्यम 3' का ऐलान किया था, तब अक्षय खन्ना इसका अहम हिस्सा थे। वे 'दृश्यम 2' में आईजी तरूण अहलावत के किरदार में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दिसंबर 2025 में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिसमस के ठीक बाद शुरू होने वाली शूटिंग से पहले मेकर्स के साथ क्रिएटिव और फीस के मुद्दों पर अक्षय खन्ना की सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद ही उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया था। 2 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का यह तीसरा और आखिरी पार्ट होगा। इस थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं, जबकि जयदीप अहलावत एक नए और अहम किरदार में दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और शेड्यूल इस तरह सेट किया है कि यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
रैपर बादशाह के शराब ब्रांड पर हनी सिंह का तंज:गाने में कहा- तेरी वोदका कहां गई, बिकी नहीं?; सिंगर ने अपना टकीला ब्रांड लॉन्च किया
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से जुबानी जंग छिड़ गई है। सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपना नया गाना कासा टुपका एंथम रिलीज किया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें हनी सिंह ने रैपर बादशाह पर निशाना साधा है। अपने प्रीमियम शराब ब्रांड के प्रमोशनल गाने में हनी सिंह ने बादशाह के शराब ब्रांड को फ्लॉप बताते हुए तंज कसा। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गाने में हनी सिंह बादशाह के लिए कह रहे हैं- तेरी वोडका कहां गई, बिकी नहीं? आजा मैं तुझे अपने यहां रख लेता हूं, सैलरी ले लियो। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 21 मिलियन (2.1 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक रैपर बादशाह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हनी सिंह के गाने के ये बोल चर्चा में… बड़ा हॉट है वेदर जब बजे रेगेटन, लेट मी टेक यू बेबी गर्ल चलो मैक्सिको। तेरी वोदका कहां गई क्या हुआ बिकी नहीं, चल काम बंद कर पहन आजा बिकिनी। रखूं क्या काम पे ले लियो सैलरी, आए जो मैं वापस इनकी शक्ल भी दिखी नहीं। पिछले साल बादशाह ने वोदका ब्रांड उतारा गाने के इन लिरिक्स पर यूजर्स का दावा है कि ये बादशाह के लिए कहे गए हैं। दरअसल, यह पूरा विवाद शराब ब्रांड्स की बिजनेस राइवलरी से जुड़ा है। बादशाह ने लिकर बिजनेस में एंट्री करते हुए कार्टेल ब्रदर्स के साथ मिलकर नवंबर 2025 में अपना प्रीमियम वोदका ब्रांड शेल्टर 6 मार्केट में लॉन्च किया था। हनी सिंह ने टकीला ब्रांड लॉन्च किया इसके टक्कर में अब हनी सिंह ने भी एंट्री मारी है। 19 सितंबर 2026 को हनी सिंह ने अपना प्रीमियम टकीला ब्रांड कासा टुपका लॉन्च किया। यह सिर्फ एक विज्ञापन नहीं है, बल्कि हनी सिंह ने खुद मेक्सिको जाकर इसके प्रोडक्शन और इस टकीला की मेकिंग प्रोसेस पर काम किया है। गाने से छिड़ी कंट्रोवर्सी अपने टकीला ब्रांड को प्रमोट करने के लिए हनी सिंह ने 2 दिन पहले नया ट्रैक रिलीज किया। इस गाने के जरिए हनी सिंह ने यह जताने की कोशिश की है कि बादशाह का वोदका ब्रांड मार्केट में बुरी तरह फ्लॉप हो गया है। हनी सिंह ने बादशाह को सीधा-सीधा तंज कसा और अपनी बिजनेस सक्सेस को फ्लॉन्ट किया। इस गाने के जरिए हनी सिंह ने न सिर्फ अपना नया टकीला ब्रांड कासा टुपका मार्केट में उतारा है, बल्कि बादशाह और उनके वोदका ब्रांड शेल्टर 6 का सरेआम मजाक उड़ाते हुए एक नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







